नयी दिल्ली। भारत में जॉब करन वालों की बहुत बड़ी संख्या है। कंपनियों में जॉब करने वालों की मासिक सैलेरी में से कुछ पैसे पीएफ यानी प्रोविडेंट फंड के लिए कटते हैं। मगर तरह-तरह के बदलाव और जानकारी की कमी के चलते पीएफ खाताधारकों को कुछ न कुछ समस्याएं आती रहती हैं। साथ ही ब्याज दर, पीएफ के लिए कटने वाली राशि और बैलेंस वगेरह को लेकर कुछ सवाल भी होते हैं। यदि आप भी पीएफ खाताधारक हैं तो आपके सामने भी ऐसे सवाल और समस्याएं आती होंगी। मगर इन सवालों के जवाब और किसी मामले में शिकायत दर्ज करवाने के लिए अकसर लोगों के पास जानकारी नहीं होती कि कहां शिकायत की जाये। इस लेख में हम आपको बताने जा रहे हैं कि आप कहां और कैसे पीएफ से जुड़ी शिकायत और सवालों के जवाब पा सकते हैं।
हर महीने 10 तारीख को कार्यक्रम
आपकी शिकायतों और सवालों को देखते हुए ईपीएफओ ने एक कार्यक्रम शुरू किया है। ईपीएफओ की तरफ से हर महीने की 10 तारीख को अपने फील्ड ऑफिस में 'निधि आपके निकट' कार्यक्रम किया जाता है। यह एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जो आपको अपनी बात रखने का मौका देता है। यह एक ऐसा मंच है जो जॉब करने वालों, एम्प्लोयर्स और पेंशन पाने वालों को एक मंच पर लाता है। यानी आप अपने नजदीकी ईपीएफओ फील्ड ऑफिस में किसी महीने की 10 तारीख जाकर अधिकारियों से मिल सकते हैं। याद रहे कि 10 तारीख को छुट्टी होने पर यह अगले दिन आयोजित होता है।
क्या है इसका उद्देश्य
दरअसल इस कार्यक्रम का इस्तेमाल ईपीएफओ अपने सब्सक्राइबर्स तक सीधे पहुँचने के लिए करता है। ये देश भर में मौजूद ईपीएफओ के 135 कार्यालयों में आयोजित होता है। इसमें कर्मचारियों और एम्प्लॉयर्स के हितों के लिहाज शुरू की गई हर नई पहल की जानकारी दी जाती है। कर्मचारियों और एम्प्लॉयर्स दोनों ही सवाल और परेशानी डायरेक्ट ईपीएफओ को बता सकते हैं। इसका एक मकसद शिकायत निपटान सिस्टम को बेहतर बनाना है। कर्मचारियों और एम्प्लॉयर दोनों ही अपनी बात रखते हैं जिससे ईपीएफओ को अपनी सर्विस बेहतर बनाने में मदद मिलती है।
ऐसे ढूंढे ईपीएफओ का करीबी फील्ड ऑफिस
अगर आप इस कार्यक्रम में शामिल होना चाहते हैं तो फील्ड ऑफिस ढूंढने के लिए आप वेबसाइट और ऐप दोनों का सहारा ले सकते हैं। वेबसाइट के मामले में इस पर लॉग इन करें और Contact Us पर जायें और फिर राज्य का चुनाव करें। वहीं ऐप के लिए 'उमंग' ऐप इंस्टॉल करें और ईपीएफओ चुनें। फिर General Services पर जाकर Search EPFO Offices के बाद राज्य और जिला चुनें।
यह भी पढ़ें - पीएफ का ब्याज इस बार घट सकता है, जानिए कितना होगा नुकसान
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
