अगर आप पैसों के लेन-देन के लिए चेक का इस्तेमाल करते हैं तो आपके लिए बड़े काम की खबर है। आपके लिए ये जानना भी बेहद जरुरी है
नई दिल्ली: अगर आप पैसों के लेन-देन के लिए चेक का इस्तेमाल करते हैं तो आपके लिए बड़े काम की खबर है। आपके लिए ये जानना भी बेहद जरुरी है कैंसिल चेक का इस्तेमाल पीएफ के पैसे से इंश्योरेंस तक से जुड़े हैं कई फायदे में काम आता है। चेक का इस्तेमाल खाते से निकासी के लिए किया जाता है। कैंसिल चेक का काफी महत्वपूर्ण रोल और फायदे हैं। जैसा कि चेक पर दो लाइन खींचकर उसके बीच में कैंसिल लिख देने से चेक कैंसिल माना जाता है। Cheque Transactions करते वक्त इन 6 बातों का रखें ध्यान ये भी पढ़ें

ऐसा करने पर चेक के दुरुपयोग की आशंका खत्म हो जाती है। हालांकि, ऐसा नहीं है कि कैंसिल चेक किसी काम का नहीं रहता। इस चेक को दूसरे कई कामों के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है। चेक पर अकाउंट होल्डर का नाम, बैंक अकाउंट नंबर, आईएफएससी कोड, बैंक और ब्रांच के नाम सहित दूसरी कई जानकारियां दी होती हैं। कैंसिल चेक पर भी यही जानकारियां रहती हैं और इसका इस्तेमाल कई दूसरे वित्तीय कामों के लिए किया जा सकता है।
इंश्योरेंस और बैंक अकाउंट के लिए
जानकारी के लिए बता दें कि अगर आप इंश्योरेंस प्लान लेना चाहते हैं तो बाकी डॉक्युमेंट्स के साथ आपको कैंसिल चेक भी देना होता है। इंश्योरेंस के अलावा अगर आप अपना दूसरा बैंक अकाउंट ओपन करना चाहते हैं तो कैंसिल चेक आपके काम आ सकता है। वहीं नए बैंक अकाउंट के लिए आप अपने मौजूदा अकाउंट का एक कैंसिल चेक बैंक में दे सकते हैं।
ईएमआई के लिए भी कैंसिल चेक बेहद जरुरी
अगर आप ईएमआई के जरिए लोन लेते हैं तो बैंक में कैंसिल चेक देना पड़ सकता है। इससे जानकारी लेकर बैंक हम महीने आपके खाते से ईएमआई की रकम को डिडक्ट कर लेता है। इसके अलावा आप कैंसिल चेक के जरिए केवाईसी भी करवा सकते हैं। कैंसिल चेक पर आपके बैंक अकाउंट से जुड़ी सारी जानकारी होती है इसलिए आप केवाईसी करवाने के लिए कैंसिल चेक दे सकते हैं। शेयर मार्केट में निवेश के लिए डिमैट अकाउंट जरूरी होता है। डिमैट अकाउंट के बिना आप स्टॉक्स में निवेश नहीं कर सकते। अगर आपके डिमैट अकाउंट ओपन करना चाहते हैं तो आपको आईडी प्रूफ, अकाउंट ओपनिंग फॉर्म जैसे डॉक्युमेंट्स के साथ-साथ कैंसिल चेक भी ब्रोकर को देना होगा। तभी आपका डिमैट अकाउंट खुल पाएगा।
पीएफ निकासी के लिए कैंसिल चेक अनिवार्य
पीएफ निकासी तो आप सब करते होंगे, यहां भी आपको कैंसिल चेक की जरूरत होगी। सरकारी और निजी कर्मचारियों की सैलरी का कुछ हिस्सा हर महीने प्रोविडेंट फंड में जमा होता है। अगर आप इस फंड में जमा पैसा निकालना चाहते हैं तो आपको कैंसिल चेक जमा करना होता है। बिना कैंसिल चेक के पीएफ की निकासी नहीं की जा सकती। ध्यान देने वाली बात यह है कि कैंसिल चेक उसी बैंक का होना चाहिए जो आपके पीएफ खाते के साथ लिंक है।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
