कोरोना वायरस के खौफ के चलते तमाम कंपनियां अपने कर्मचारियों को वर्क फ्रॉम होम दे रही हैं। देशभर में कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए लॉकडाउन लागू किया गया है जिसे 3 मई तक बढ़ा दिया गया है।
नई दिल्ली: कोरोना वायरस के खौफ के चलते तमाम कंपनियां अपने कर्मचारियों को वर्क फ्रॉम होम दे रही हैं। देशभर में कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए लॉकडाउन लागू किया गया है जिसे 3 मई तक बढ़ा दिया गया है। इस दौरान अधिकतर सरकारी और निजी कर्मचारी अपने दफ्तर का काम घर से कर रहे हैं। ऐसे में घर से कम करने के लिए एक अच्छे लैपटॉप का होना जरूरी है। भारतीय बाजार में कई बड़ी कंपनियां अलग-अलग प्राइस सेगमेंट के लैपटॉप उपलब्ध कराती हैं। तो चलिए जानते हैं, वर्क फ्रॉम के लिए कुछ ऐसे लैपटॉप के बारे में जिन्हें आप 40,000 रुपये से कम कीमत में खरीद सकते हैं।

जानिए लैपटॉप के 17,990 रु से लेकर 39,955 रु
HP 14Q (cy0005AU) की कीमत 17,990 रुपये
- काफी सस्ते कीमत में आने वाले इस लैपटॉप का वजन 1.47 किलोग्राम है जो इसे सफर और रोजाना के इस्तेमाल के लिए बेहतर बनाता है।
- इसमें 14 इंच का LED डिस्प्ले 1,366 x 768 पिक्सल रेजोल्यूशन के साथ दिया गया है।
- इसके अलावा इसमें डुअल कोर AMD A4 प्रोसेसर 4GB की रैम के साथ है और Windows 10 ऑपरेटिंग सिस्टम दिया गया है।
- पोट्स की बात करें, तो 2 x USB 3.1, USB 2.0, HDMI, कार्ड रीडर के साथ एचडी वेबकैम और डुअल स्पीकर्स मौजूद हैं।
ASUS VivoBOOK 15 की कीमत 21,990 रुपये
- VivoBook 15 में 15.6 इंच की स्क्रीन 1,920 x 1,080 पिक्सल रेजोल्यूशन के साथ मौजूद है।
- 1.7 किलोग्राम वजन के साथ इसमें ट्रैकपैड के साथ सिक्योरिटी के लिए फिंगरप्रिंट सेंसर मौजूद है।
- यह क्वॉड-कोर AMD A10 प्रोसेसर के साथ काम करता है।
- इस लैपटॉप में 4GB रैम और 512GB SSD स्टोरेज दिया गया है।
- इसके अलावा 2.5 इंच का SATA स्लोट स्टोरेज को बढ़ाने के लिए दिया गया है।
- वहीं पोर्ट्स में 2 x USB 2.0, USB Type-C, HDMI, USB 3.0 और एक कार्ड रीडर शामिल है।
DELL NEW INSPIRON 14 (5490) की कीमत 33,890 रुपये
- इस लैपटॉप में 10वीं जेनरेशन का इंटल कोर i3 प्रोसेसर मौजूद है।
- इसके अलावा लैपटॉप में 4GB रैम और 512GB SSD स्टोरेज दिया गया है।
- इसके अलावा 14 इंच का फुल एचडी एंटी ग्लेयर स्क्रीन है।
- इस लैपटॉप का वजन 1.42 किलो है और पोर्ट्स में 2 x USB 3.1 ports, USB 2.0 port, USB Type-C, HDMI और एक माइक्रो एसडी कार्ड शामिल है।
- लैपटॉप एक्सप्रेस चार्ज के साथ आता है, जो 20 मिनट में 35 फीसदी तक की बैटरी देता है।
HP Chromebook x360 12b की कीमत 29,990 रुपये
- अगर आपका काम में एडिटिंग और रिसोर्स इंटेनसिव ऐप्लीकेशन्स शामिल नहीं हैं, तो HP का यह लैपटॉप आपके लिए बेस्ट डिवाइस है।
- इतनी कीमत में यह किसी दूसरे एंट्री लेवल विन्डोज लैपटॉप से काफी बेहतर है क्योंकि यह गूगल के क्रॉम ओएस पर रन करता है।
- Chromebook x360 12b में 12 इंच का IPS LCD डिस्प्ले के साथ 1366 x 912 का स्क्रीन रेजोल्यूशन मौजूद है।
- इसमें Intel Celeron डुअल कोर प्रोसेसर 4GB रैम के साथ दिया गया है।
- लैपटॉप में 64GB का eMMC स्टोरेज ऑनबोर्ड है लेकिन माइक्रो एसडी कार्ड स्लोट की वजह से बढ़ाया जा सकता है।
LENOVO IDEAPAD C340 की कीमत 39,955 रुपये
- यह 14 इंच का टचस्क्रीन लैपटॉप है जिसमें AMD Ryzen 3 प्रोसेसर के साथ 4GB रैम और 256GB का स्टोरेज मौजूद है।
- इसका वजन 1.65 किलोग्राम है और यह विन्डोज 10 के साथ आता है।
- स्पेसिफिकेशन्स में 2 x USB 3.0 ports, USB Type-C, HDMI port के साथ कार्ड रीडर मौजूद है।
लॉकडाउन के दौरान ATM हो जाए एक्सपायर, तो ऐसे निकालें पैसा ये भी पढ़ें
More From GoodReturns

भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें

Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?

ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका

US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति

GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित

ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान

चेन्नई रेल अपडेट: आज रात कई ट्रेनें रद्द, सफर से पहले चेक करें अपना रूट और टाइमिंग

Russia ने 6 महीने में बेच दिया 44 टन सोना! रूस क्यों घटा रहा है अपना Gold Reserve?

Indo-MIM Listing Today: आज बाजार में होगी धमाकेदार एंट्री! लिस्टिंग के बाद शेयर बेचने का सही तरीका

मुंबई बारिश अलर्ट: बैंकिंग ठप होने पर पैसे की किल्लत से कैसे बचें? जानें स्मार्ट तरीके

Gold Outlook: Buy on Dip या Sell on Rise? गोल्ड, सिल्वर और क्रूड पर Expert Strategy!



Click it and Unblock the Notifications