कोरोना वायरस महामारी को रोकने के लिए सरकार ने देशव्यापी लॉकडाउन कर दिया है। लॉकडाउन लगने से देशवासियों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।
नई दिल्ली: कोरोना वायरस महामारी को रोकने के लिए सरकार ने देशव्यापी लॉकडाउन कर दिया है। लॉकडाउन लगने से देशवासियों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों को पैसे निकालने के लिए एटीएम जाने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लेकिन इन सब के बीच टेक्नॉलजी ने काम को आसान बना दिया है। इस परिस्थिति में ज्यादातर काम घर बैठे ऑनलान हो जाते हैं। अब तो कई बैंक कार्डलेस ट्रांजैक्शन की भी सुविधा दे रहे हैं। लॉकडाउन के कारण अगर आप कहीं फंस जाते हैं और आपके पास एटीएम कार्ड नहीं है या फिर वह एक्सपायर हो गया है तो घबराने की जरूरत नहीं है। जी हां आपको इस बात की जानकारी दें कि कार्ड के बिना भी कैश निकासी कर सकते हैं। मौजूदा हालात में एसबीआई, आईसीआईसीआई और ऐक्सिस बैंक अपने ग्राहकों को यह सुविधा दे रहे हैं। IDBI BANK : सेफ ऑनलाइन बैंकिंग के लिए ग्राहकों को दिए टिप्स ये भी पढ़ें
जानिए एसबीआई बैंक से पैसे निकालें के तरीके
- स्टेट बैंक के ग्राहक कम से कम 500 और अधिकतम 10 हजार रुपये एक ट्रांजैक्शन में निकाल सकते हैं।
- इसके पहले योनो ऐप में लॉगिन करना है। उसके बाद योनो कैश पर क्लिक करना है। बता दें कि यहां एटीएम सेक्शन दिखाई देगा।
- एटीएम से जितना कैश निकालना चाहते हैं वह रकम डालनी है।
- आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी भेज दिया जाएगा।
- एसबीआई के जिस एटीएम में कार्डलेस ट्रांजैक्शन की सुविधा होगी वहां ओटीपी की मदद से निकासी की जा सकती है। मालूम हो कि ओटीपी चार घंटे के लिए वैलिड होता है।
जानिए आईसीआईसीआई बैंक से पैसे निकालें के तरीके
- आप आईसीआईसीआई बैंक के एटीएम से सीधे कार्डलेस कैश नहीं निकाल सकते हैं।
- आईसीआईसीआई बैंक एटीएम के जरिए बिना कार्ड कैश निकालने का काम केवल वही व्यक्ति कर सकता है, जिसका बैंक के साथ सेविंग अकाउंट न हो।
- यानी, अगर आप अपने अकाउंट से किसी दूसरे व्यक्ति (जिसका खाता आईसीआईसीआई बैंक में न हो) को पैसे भेजें तो वह बिना कार्ड के भी आईसीआईसीआई बैंक एटीएम से पैसे निकाल सकता है।
- इसमें आपके पास उस व्यक्ति का मोबाइल नंबर होना जरूरी है।
- वहीं पैसे भेजने के लिए सिंपल ट्रांजैक्शन प्रॉसेस अपनानी होगी। इसके बाद, आईसीआईसीआई बैंक एटीएम से बिना डेबिट कार्ड के पैसे निकाल सकते हैं।
- वहीं ट्रांसफर करने वाले को पहले नेट बैंकिंग लॉगिन करना है और फंड ट्रांसफर ऑप्शन पर जाना है।
- जिसके अकाउंट पर पैसे ट्रांसफर करने है उसे पहले यहां बेनिफिशियरी के रूप में ऐड करना होगा।
- जितना पैसा ट्रांसफर करना है उसे डाला है।
- उसके बाद प्रक्रिया पूरी होने के बाद बेनिफिशियरी के मोबाइल नंबर पर एक छह अंकों का ओटीपी भेजा जाएगा। आपके मोबाइल नंबर पर चार अंकों का पिन आएगा जिसे बेनिफिशियरी को ट्रांसफर करना है।
- इस कोड की मदद से बेनिफिशियरी किसी भी आईसीआईसीआई एटीएम से पैसे निकाल सकता है।
- इसके लिए उसे अपना मोबाइल नंबर फिर 4 अंकों का पिन और फिर छह अंकों का पिन डालना है।
- आईसीआईसीआई कार्डलेस ट्रांजैक्शन की लिमिट 10 हजार है। एक दिन में अधिकतम 20 हजार रुपये ट्रांजैक्शन किए जा सकते हैं। एक महीने की लिमिट एक बेनिफिशियरी के लिए 25 हजार है। ट्रांजैक्शन फीस 25 रुपये है।
जानिए एक्सिस बैंक की क्या है प्रक्रिया
वहीं अगर आप एक्सिस बैंक के ग्राहक है तो दें कि आपके लिए भी यही प्रक्रिया है। आप भी खुद कैश नहीं निकाल सकते हैं लेकिन किसी को कैश ट्रांसफर कर सकते हैं जो बिना कार्ड के निकासी कर सकता है। इसकी लिमिट पर ट्रांजैक्शन 10 हजार और एक महीने की लिमिट 25 हजार है। ट्रांजैक्शन चार्ज 25 रुपये है।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
