आधार कार्ड आज की तारीख में सबसे अहम डॉक्यूमेंट्स में गिना जाता है। ऐसे में आधार की हमेशा कहीं न कहीं जरूरत पड़ती रहती है। इसलिए इसे अपडेट रखना भी बेहद जरुरी है।
नई दिल्ली: आधार कार्ड आज की तारीख में सबसे अहम डॉक्यूमेंट्स में गिना जाता है। ऐसे में आधार की हमेशा कहीं न कहीं जरूरत पड़ती रहती है। इसलिए इसे अपडेट रखना भी बेहद जरुरी है। आधार में गलत एड्रेस अपडेट या प्रिंट होने से दिक्कतें बढ़ सकती है। लेकिन, अब कार्ड होल्डर्स एड्रेस को घर बैठे मिनटों में अपडेट कर सकते हैं। झटका : AADHAAR में जानकारी अपडेट कराने पर देनी होगी तगड़ी फीस ये भी पढ़ें

यूनिक आइडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया (यूआईडीएआई) ने इसे लेकर आसान तरीका बताया है। आधार में जानकारी अपडेट करने के लिए यूजर्स को वैलिड डॉक्युमेंट देना होता है। आधार कार्ड में अगर पता अपडेट कराना हो तो ऐसा घर बैठे ऑनलाइन या फिर आधार सेंटर पर जाकर कराया जा सकता है। आधार जारी करने वाली और इससे जुड़ी सेवाएं देखने वाली अथॉरिटी यूआईडीएआई पते के प्रमाण यानी एड्रेस प्रूफ के तौर पर कुल 45 दस्तावेज स्वीकार करती है। इनमें से किसी की भी मदद से आधार में पता अपडेट कराया जा सकता है।
बैंक पासबुक से आधार में अपडेट कराएं एड्रेस
इन डॉक्युमेंट्स में से अगर आप बैंक पासबुक से पता अपडेट कराने के लिए एड्रेस प्रूफ के रूप में इस्तेमाल कर रहे हैं तो आपको कुछ बातों का ध्यान रखना होगा। यूआईडीएआई का कहना है कि यह सुनिश्चित करें कि बैंक पासबुक में लगे फोटो पर बैंक की स्टांप हो और अधिकृत हस्ताक्षरकर्ता के साइन मौजूद हों। अगर ऐसा नहीं है आधार अपडेशन में बैंक पासबुक को वैलिड डॉक्युमेंट नहीं माना जाएगा। बैंक पासबुक समेत जिन 45 डॉक्युमेट को यूआईडीएआई एड्रेस प्रूफ के रूप में मान्य करती है, उनकी लिस्ट https://uidai.gov.in/images/commdoc/valid_documents_list.pdf पर मौजूद है। यहां मान्य पहचान प्रमाण पत्रों, डेट ऑफ बर्थ डॉक्युमेंट्स, प्रूफ ऑफ रिलेशनशिप डॉक्युमेंट्स की लिस्ट भी है।
ऑनलाइन कराएं एड्रेस प्रूफ अपडेट
- यूआईडीएआई एड्रेस प्रूफ के साथ तो आधार में पता अपडेट करने की सुविधा देती ही है, साथ ही जिन लोगों के खुद के नाम पर कोई एड्रेस प्रूफ नहीं है, वे आधार वैलिडेशन लेटर के जरिए पता अपडेट करा सकते हैं।
- uidai.gov.in पर जाएं।
- माई आधार टैब में अपडेट योर आधार सेक्शन में अपडेट योर एड्रेस ऑनलाइन पर क्लिक करें।
- अब नए खुले पेज में प्रोसिड टू अपडेट एड्रेस पर क्लिक करें। अब आधार नंबर और कैप्चा डालकर सेंड ओटीपी पर क्लिक करें। उसके बाद आपके आधार में रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर ओटीपी आएगा। इसे निर्धारित स्पेस में डालें।
- अब अपडेट एड्रेस via एड्रेस प्रूफ ऑप्शन पर क्लिक करना है। चाहें तो यूआईडीएआई आपके पते का अनुवाद क्षेत्रीय भाषा में कर सकता है, इसके लिए संबंधित बॉक्स को चुनना होगा। इसके बाद घर का पूरा पता भरना है, जिसमें उसका नंबर, लैंडमार्क, पिनकोड, एरिया समेत अन्य जानकारी शामिल है। केयर ऑफ का ऑप्शन भी दिखेगा जो पते का हिस्सा है, यह वैकल्पिक है।
कुछ दिनों के अंदर ही आधार में हो जाएगा पता अपडेट
बता दें कि आपने जो जानकारी दी है, उसकी पुष्टि करने से पहले Preview बटन पर क्लिक कर पता चेक कर लें। पता सही है तो कन्फर्म करने के बॉक्स को सिलेक्ट कर सबमिट पर क्लिक करें। अब दी गई सूची में से उस दस्तावेज को चुनें जो आपके घर के पते के प्रमाण के तौर पर काम करेगा। फिर दस्तावेज को अपलोड करना है। याद रखें कि दस्तावेज की स्कैन्ड कलर्ड इमेज जेपीईजी, पीएनजी और पीडीएफ फाइल में होनी चाहिए। आप पते के प्रमाण की फोटो मोबाइल से क्लिक करके भी अपलोड कर सकते हैं। आखिर में सबमिट बटन पर क्लिक कर दें। प्रक्रिया के पूरा होने पर मैसेज स्क्रीन पर शो होगा और एसएमएस के जरिए भी अपडेट रिक्वेस्ट नंबर (यूआरएन) नंबर भेजा जाएगा। इससे प्रक्रिया का स्टेटस चेक किया जा सकता है। एक्नॉलेजमेंट की कॉपी डाउनलोड/प्रिंट भी की जा सकती है। कुछ दिनों के अंदर आधार में पता अपडेट हो जाएगा।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications