आधार कार्ड आज के समय देश में सबसे बड़ा प्रमाण पत्र आपके पहचान का बन चुका है। देश के हर जगह ज्यादातर कामों में आपको आधार कार्ड देना ही पड़ता है।
नई दिल्ली: आधार कार्ड आज के समय देश में सबसे बड़ा प्रमाण पत्र आपके पहचान का बन चुका है। देश के हर जगह ज्यादातर कामों में आपको आधार कार्ड देना ही पड़ता है। ऐसे में आधार को अप-टू-डेट रखना महत्वपूर्ण है क्योंकि यह भारतीय नागरिक के लिए सबसे अधिक इस्तेमाल होने वाला और विश्वसनीय पहचान पत्र और पता प्रमाण दस्तावेज है। डेड लाइन : ये है राशन कार्ड और AADHAAR लिंकिंग की अंतिम तारीख, जानें करने का तरीका ये भी पढ़ें

आप या तो आधार नामांकन केंद्र (आधार सेवा केंद्र) पर जा सकते हैं या अपने आधार को अपडेट करने के लिए ऑनलाइन सेवाओं का इस्तेमाल कर सकते हैं। जानकारी दें कि हाल ही में यूआईडीएआई ने एक ट्वीट के जरिये जानकारी दी है कि अब एक या अधिक अपडेट करने के लिए शुल्क 100 रुपये होगा, जिसमें बायोमेट्रिक्स अपडेट भी शामिल है। मालूम हो कि अभी यूआईडीएआई आधार में डेमोग्राफिक डिटेल अपडेट के लिए 50 का शुल्क लेता है।
इन दस्तावेजों की पड़ेगी जरूरत
अगर आप अपने आधार में बदलाव करते है तो अब आपको आवेदन पत्र और फीस के साथ, अपना नाम या पता या जन्मतिथि आधार में बदलने के लिए वैध दस्तावेज जमा करने होंगे। यूआईडीएआई पहचान के प्रमाण के रूप में 32 दस्तावेजों को स्वीकार करता है। एड्रेस प्रूफ के रूप में 45 दस्तावेज और जन्म तिथि के प्रमाण के रूप में 15 दस्तावेजों को स्वीकार करता है। आप अपने आधार में विवरण को बदलने के लिए किसी भी एक वैध प्रमाण को प्रस्तुत कर सकते हैं।
कुछ केंद्रों पर ही बुक कर सकते अपॉइंटमेंट
आधार में सभी बदलावों के लिए आपको सत्यापन के लिए दस्तावेज जमा करने की आवश्यकता नहीं है। आप अपने मोबाइल नंबर को आधार कार्ड में बिना कोई दस्तावेज जमा किए अपडेट करवा सकते हैं। आप किसी भी दस्तावेज़ के साथ अपनी नई फोटो को अपडेट कर सकते हैं। अन्य डिटेल जैसे बायोमेट्रिक्स, लिंग और ईमेल आईडी को भी बिना किसी परिशानी के अपडेट कर सकते हैं। आप आधार सेवाओं के लिए आधार सेवा केंद्र पर अपॉइंटमेंट बुक कर सकते हैं, जिसमें आधार नामांकन, नाम, पता, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी, जन्म तिथि, लिंग या बायोमेट्रिक्स का अपडेशन शामिल है। यह सुविधा सभी आधार सेवा केंद्रों पर उपलब्ध नहीं है। अब आप कुछ केंद्रों पर ही अपॉइंटमेंट बुक कर सकते हैं।
ऐसे बुक कर सकते हैं अपॉइंटमेंट
- आपको सबसे पहले https://appointments.uidai.gov.in/bookappointment.aspx पर लॉग-इन करना होगा।
- अब शहर/लोकेशन के ड्रॉप डाउन लिस्ट से निकटतम आधार केंद्र का चुनाव करें, इसके बाद 'Proceed to Book Appointment' पर क्लिक कर दें।
- इसके बाद 'New Aadhaar', 'Aadhaar Update' और 'Manage Appointments' में से विकल्प का चुनाव करें। मोबाइल नंबर, कैप्चा कोड दर्ज करने के बाद 'Generate OTP' पर क्लिक कर दें। सभी जानकारी भरने के बाद आपका अपॉइंटमेंट बुक हो जाएगा।
जानिए आधार स्टेटस चेक करने के स्टेप्स
- आधार के अपडेट का स्टेटस चेक करने के लिए सबसे पहले आपको https://resident.uidai.gov.in/check-aadhaar पर जाना है। उसके बाद आपको अपना आधार स्टेटस चेक करने के लिए एनरोलमेंट आईडी की जरूरत होगी। एनरोलमेंट आईडी आपके एनरोलमेंट या अपडेट की स्लिप पर सबसे ऊपर दिया होगा और इसमें 14 संख्या का एनरोलमेंट नंबर (1234/12345/12345) और 14 संख्या में एनरोलमेंट की तारीख और समय (dd/mm/yyyy hh:mm:ss) होगा।
- ये 28 संख्या से मिलकर आपकी एनरोलमेंट आईडी बनती है। आपको अपनी एनरोलमेंट आईडी और स्लिप के मुताबिक एनरोलमेंट के समय को डालना होगा।
- जानकारी दें कि एनरोलमेंट की तारीख और समय को डालना वैकल्पिक है।
- उसके बाद आपको कैप्चा वेरिफिकेशन करके चेक स्टेटस पर क्लिक करना है।
- वहीं अगर आपकी एनरोलमेंट आईडी खो गई है या आप उसे भूल गए हैं, तो आप अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर के द्वारा उसका पता लगा सकते हैं।
- इस बात की भी जानकारी दें कि लॉकडाउन के दौरान देशभर में सभी आधार केंद्र और आधार कार्यालय बंद रहेंगे। यूआईडीएआई ने यह भी जानकारी दी है कि लोग आधार की ऑनलाइन सेवाओं और एमआधार ऐप पर उपलब्ध सेवाओं का इस्तेमाल करें।
आधार को अपडेट करने का आसान तरीका
- आधार अपडेट करने के लिए सबसे पहले आपको आधार सेवा केंद्र के लिए ऑनलाइन अपोइंटमेंट बुक करना होगा। उसके बाद अपोइंटमेंट लेते वक्त आपसे किसी भी तरह का शुल्क नहीं लिया जाएगा। जिस तारीख का अपोइंटमेंट मिला है उस ही दिन आधार सेवा केंद्र जाएं।
- इसके पहले आपको किसी भी तरह के कंफर्मेशन के लिए आधार सेवा केंद्र जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। आधार सेवा केंद्र पहुंचकर टोकन डेस्क पर स्लिप दिखाएं। वेरिफायर के पास जाएं। कैश काउंट पर पैसे जमा कराएं। इसके बाद ऑपरेटर डेस्क पर पहुंचकर अपने आधार को अपडेट कराएं।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

Bank holidays in April: आज बैंक बंद या खुला? अप्रैल में इतने दिन नहीं होगा बैंक का काम, चेक करें हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 31 मार्च, 2026 - स्मार्ट जोखिम प्रबंधन से समय पर अवसरों का लाभ उठाएं



Click it and Unblock the Notifications