अगर आपने भी अभी तक राशन कार्ड को आधार से लिंक नहीं किया है तो आपके लिए बड़े काम की खबर है। जानकारी के लिए बता दें कि राशन कार्ड को आधार से लिंक कराने की तारीख आगे बढ़ा दी गई है।
नई दिल्ली: अगर आपने भी अभी तक राशन कार्ड को आधार से लिंक नहीं किया है तो आपके लिए बड़े काम की खबर है। जानकारी के लिए बता दें कि राशन कार्ड को आधार से लिंक कराने की तारीख आगे बढ़ा दी गई है। जैसा कि एक जून, 2020 से वन नेशन वन राशनकार्ड की व्यवस्था पूरे देश में लागू हो गई है। अबतक 24 राज्य इस स्कीम से जुड़ चुके हैं और बाकी राज्य भी जल्द जुड़ने की तैयारी में हैं। इस स्कीम के तहत एक राशन कार्डधारक पूरे देश में किसी भी राशन की दुकान से सस्ता अनाज खरीद सकेगा। आधार कार्ड को मोबाइल नंबर से घर बैठे ऐसे करें लिंक, आसान है तरीका

लॉकडाउन के दौरान पलायन करने वाले मजदूरों और आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को रियायती दाम पर अनाज दिया जा रहा है। सरकार राशन कार्डधारकों को सब्सिडी के तहत बेहद सस्ती दरों पर अनाज मुहैया करती है। इसके लिए राशन कार्ड को आधार से लिंक कराने की आखिरी तारीख 30 सितंबर 2020 तय की गई है। तो जिन लोगों ने अपना राशन कार्ड आधार से लिंक नहीं कराया है, वे तुरंत अपना राशन कार्ड आधार से लिंक करा लें। तो चलिए हम आपको ऐसा आसान तरीका बता रहें हैं जिससे आप मिनटों में राशन कार्ड को आधार से लिंक करा सकेंगे।
कुल 23.5 करोड़ राशन कार्ड्स में से 90 फीसदी ही आधार से लिंक
बता दें कि केंद्रीय खाद्य मंत्रालय ने कहा है कि जिन लोगों का राशन कार्ड आधार से लिंक नहीं है, उन्हें भी रोशन मिलता रहेगा। लिंकिंग प्रोसेस में देरी होने पर भी राशन कार्डधारक को राशन देने से मना नहीं किया जाएगा। मंत्रालय ने कहा है कि राशन कार्ड आधार नंबर से नहीं जुड़े होने के कारण उसे रद्द नहीं किया जाएगा। लेकिन आपको भविष्य में कोई परेशानी नहीं हो, इसके लिए राशन कार्ड को आधार से लिंक कराना जरूरी है। वहीं मंत्रालय के मुताबिक, अब तक कुल 23.5 करोड़ राशन कार्ड्स में से 90 फीसदी ही आधार से लिंक हैं। वहीं, 80 करोड़ लाभार्थी परिवार में से कम से कम किसी एक सदस्य का आधार राशन कार्ड से लिंक हो चुका है।
राशन कार्ड को आधार से ऐसे करें लिंक
- यूनिक आइडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया (यूआईडीएआई) की वेबसाइट www. uidai.gov.in पर जाएं। इसके बाद Start Now ऑप्शन पर क्लिक करें।
- इसके बाद वहां अपना पूरा पता भरें और उपलब्ध विकल्पों में से राशन कार्ड के ऑप्शन पर क्लिक करें।
- इसके बाद वहीं अपना राशन कार्ड नंबर, आधार नंबर, ई-मेल एड्रेस और मोबाइल नंबर दर्ज करें। ऐसा करते ही आपके रजिस्टर्ड मोबाइल पर वन-टाइम पासवर्ड (ओटीपी) भेजा जाएगा।
- ओटीपी भरने के बाद आपकी स्क्रीन पर प्रोसेस पूरा होने का एक नोटिफिकेशन आएगा। से पोस्ट करने पर आपका एप्लीकेशन वेरिफाई हो जाएगा।
- वेरिफिकेशन हो जाने के बाद आपके राशन कार्ड से आधार कार्ड लिंक हो जाएगा।
इन राज्यों में चल रही योजना
इस बात की भी जानकारी दें कि यह योजना आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, गुजरात, महाराष्ट्र, हरियाणा, राजस्थान, कर्नाटक, केरल, मध्य प्रदेश, गोवा, झारखंड, त्रिपुरा, बिहार, उत्तर प्रदेश, पंजाब हिमाचल प्रदेश और दमन-दीव में पहले से लागू है। वहीं, अब चार नए राज्यों में भी इसे लागू किया जा रहा है। ये चार राज्य जम्मू कश्मीर, मणिपुर, नागालैंड और उत्तराखंड हैं। मार्च 2021 तक वन नेशन, वन राशन कार्ड की व्यवस्था पूरी तरह लागू हो जाएगी।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications