कोरोना वायरस के कारण देशभर में हुए लॉकडाउन के बाद देश में एक बार फिर से डिजिटल ट्रांजेक्शन में तेजी आई है। डिजिटल ट्रांजेक्शन के जरिए पैसे भेजना भी काफी आसान है।
नई दिल्ली: कोरोना वायरस के कारण देशभर में हुए लॉकडाउन के बाद देश में एक बार फिर से डिजिटल ट्रांजेक्शन में तेजी आई है। डिजिटल ट्रांजेक्शन के जरिए पैसे भेजना भी काफी आसान है। लेकिन कई बार बेनेफिशियरी ऐड करने में टाइम लग जाता है क्योंकि उसके लिए आपको अगले इंसान की सारी डिटेल जुटानी पड़ती है। ऐसे में कभी-कभी परेशानी का कारण बन जाती है, क्योंकि देखा गया है कि जल्दबाजी में डिटेल डलने में गलती हो जाती है। SBI : जीरो बैलेंस अकाउंट की खासियतें, जानिए यहां ये भी पढ़ें

लेकिन अगर आपको जल्दबाजी में किसी को पैसा भेजना हो तो एसबीआई की नेट बैंकिंग के जरिए महज दो मिनट में ऑनलाइन पैसा ट्रांसफर कर सकते हैं। सबसे खास बात यह है कि इसमें आपको पैसे पाने वाले पैयी को ऐड करने की भी जरूरत नहीं होती है। ऐसे में सिर्फ पैसे पाने वाले का अकाउंट नंबर और अकाउंट होल्डर के नाम की जरूरत होती है। इस सर्विस में महज चंद क्लिक पर पैसा ऑनलाइन ट्रांसफर हो जाता है।
जानिए ऐसे कर सकते हैं पैसा ट्रांसफर
- इसके लिए सबसे पहले आपके पास एसबीआई नेटबैंकिंग होना चाहिए.
- अब आप एसबीआई की ऑफिशियल नेट बैंकिंग पोर्टल https://www.onlinesbi.com/ पर जाएं और यूजर आईडी और पासवर्ड से पर्सनल बैंकिंग अकाउंट लॉग इन करें।
- होम पेज खुलने पर पेमेंट/ट्रांसफर सेक्शन में जाएं और स्क्रॉल करते हुए नीचे क्विक ट्रांसफर (Without Adding Beneficiary) पर क्लिक करें।
- अब अगला पेज रक आपको बेनेफिशियरी नेम (जिसे पैसे भेजना है) का नाम लिखें और उसका (बेनेफिशियरी अकाउंट नंबर) अकाउंट नंबर लिखें।
- अकाउंट नंबर को री-एंटर करना होता है। फिर जितने पैसे भेजने हैं, राशि लिखें और पर्पस भी बताएं। फिर टर्म्स और कंडीशन को टिककर सबमिट करें।
- हां अगर आप दूसरे बैंक अकाउंट में पैसे ट्रांसफर करना चाहते हैं तब आपको आईएफएससी कोड, ट्रांसफर मोड, अमाउंट और पर्पस डीटेल देना होता है। फिर टर्म्स और कंडीशन को टिककर सबमिट करना होता है।
- सबमिट करने के बाद सिक्योरिटी पासवर्ड जो आपके रजिस्टर्ड मोबाइल फोन पर मिलता है, डालना होता है और पैसे ट्रांसफर हो जाते हैं।
एसबीआई क्विक सर्विस की लिमिट
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया इस सर्विस के तहत पैसा ट्रांसफर की सुविधा तो देता है, लेकिन इसके लिए लिमिट भी हैं। इसमें हर रोज 25000 रुपए ट्रांसफर किए जा सकते हैं। बैंक की वेबसाइट पर दी गई जानकारी के मुताबिक, इस ट्रांसफर के लिए पूरी तरह से कस्टमर जिम्मेदार होता है।
2018 में शुरू की थी एसबीआई की ये सर्विस
एसबीआई ने यह सर्विस 2018 में शुरू की थी। इसका मकसद है कि कस्टमर बिना पेयी को ऐड किए पैसे ट्रांसफर कर सकता है। इसके अलावा क्विक ट्रांसफर की सुविधा आईसीआईसीआई बैंक, कोटक महिंद्रा बैंक समेत कई बैंक यह सुविधा देते हैं। एसबीआई यह सुविधा अपने नेट बैंकिंग प्लेटफॉर्म https://www.onlinesbi.com/ के जरिये देता है।
क्विक ट्रांसफर के जरिए हर रोज एक निश्चित रकम ही भेज सकते हैं। एक दिन में अधिकतम 25 हजार रुपये तक ट्रांसफर करने की इजाजत देता है और एक बार में 10 हजार रुपये से ज्यादा नहीं ट्रांसफऱ हो सकती है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications