अगर आप एक नई कार खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो हमारी खबर जरूर पढ़ें। पेट्रोल-डीजल के कीमतें अभी तक के सर्वोच्च स्तर पर हैं। हर रोज पेट्रोल व डीजल की कीमतें नया रिकॉर्ड बना रही हैं।
नई दिल्ली, फरवरी 19। अगर आप एक नई कार खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो हमारी खबर जरूर पढ़ें। पेट्रोल-डीजल के कीमतें अभी तक के सर्वोच्च स्तर पर हैं। हर रोज पेट्रोल व डीजल की कीमतें नया रिकॉर्ड बना रही हैं। देश के सभी मेट्रो शहरों में पेट्रोल-डीजल के दाम ऑल टाइम हाई प्राइस पर चले गए हैं। ऐसे कार से ट्रैवल करना जेब पर ज्यादा बोझ डालना। इस हालात में सीएनजी से चलने वाली कार बेस्ट ऑप्शन रहेगी।

सीएनजी कार आपके लिए हर तरह से अच्छा साबित हो सकती है। इन कारों की कीमत कम होती है और दूसरा सफर की लागत हमेशा पेट्रोल और डीजल कारों के मुकाबले काफी कम रहती है। यानी सीएनजी कार आपकी दो तरह से बचत कराएगी। मार्केट में कई सीएनजी कारें मौजूद हैं। चलिए तो हम अपनी खबर के जरिए यहां देश की उन टॉप 3 कारों की पूरी डिटेल देंगे जो कम कीमत में देती हैं सीएनजी पर लंबी माइलेज के साथ बढ़िया फीचर्स भी है। यहां आप जान सकेंगे इन टॉप 3 कारों की पूरी डिटेल जिसमें शामिल हैं इनकी कीमत से लेकर फीचर्स और स्पेसिफिकेशन की पूरी डिटेल। बंपर छूट के साथ होली से पहले CAR खरीदने का मौका, चेक करें अपनी पसंद की कार
मारुति ऑल्टो 800 एलएक्सआई एस-सीएनजी
मारुति ऑल्टो 800 एलएक्सआई सीएनजी इस लिस्ट की सबसे सस्ती कार है, बता दें कि इसकी शुरुआती कीमत 4,89,000 रुपये है जो ओन रोड होने पर 5,37,977 रुपये हो जाती है। बात करें अगर इस कार के फीचर्स की तो कंपनी ने इसमें एंड्रॉयड ऑटो और एप्पल कारप्ले की कनेक्टिविटी वाला 7 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, कीलेस एंट्री, फ्रंट पावर विंडो, जैसे फीचर्स दिए हैं। मारुति ऑल्टो 800 एलएक्सआई सीएनजी की माइलेज को लेकर कंपनी का दावा है कि ये कार सीएनजी वेरिएंट पर 31.59 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज देती है।
मारुति एस-प्रेसो एलएक्सआई सीएनजी
अब बात करेंगे इस लिस्ट की दूसरी सबसे कम कीमत वाली मारुति एस-प्रेसो एलएक्सआई सीएनजी एसयूवी की जिसकी शुरुआती कीमत 5,24,000 रुपये है जो ओन रोड होने पर 5,73,589 रुपये हो जाती है। मारुति एस्प्रेसो के फीचर्स की बात करें तो इसमें 7 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है जो एंड्रॉयड ऑटो और एप्पल कारप्ले की कनेक्टिविटी वाला है। इसके साथ ही इसमें डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, फ्रंट पावर विंडो, कीलेस एंट्री, ड्राइवर साइड एयरबैग, रियर पार्किंग सेंसर, एबीएस, ईबीडी, स्पीड अलर्ट और सीट बेल्ट रिमाइंडर जैसे फीचर्स दिए गए हैं। बता दें कि मारुति एस्प्रेसो एलएक्सआई सीएनजी की माइलेज को लेकर मारुति का दावा है कि ये एस्प्रेसो 31.2 किलोमीटर प्रति किलो का माइलेज देती है।
मारुति वैगनआर एलएक्सआई सीएनजी
मारुति वैगनआर इस लिस्ट की तीसरी सस्ती कार है जिसकी शुरुआती कीमत 6,13,000 रुपये है जो ओन रोड होने पर 6,84,777 रुपये हो जाती है। मारुति वैगनआर अपनी के फीचर्स की बात करें तो इसमें एंड्रॉयड ऑटो और एप्पल कारप्ले की कनेक्टिविटी वाला 7 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, मैनुअल एसी, चारों पावर विंडो, कीलेस एंट्री, स्टीयरिंग माउंटेड ऑडियो कॉलिंग कंट्रोल जैसे फीचर्स दिए गए हैं। कार के सेफ्टी फीचर्स की बात करें तो इसमें फ्रंट सीट पर डुअल एयरबैग्स, एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम, ईबीडी, रियर पार्किंग सेंसर, हिल होल्ड असिस्ट जैसे फीचर्स दिए गए हैं। मारुति वैगनआर एलएक्सआई सीएनजी की माइलेज को लेकर कंपनी का दावा है कि ये कार सीएनजी पर 32.52 किलोमीटर प्रति किलो का माइलेज देती है।
सीएनजी कार की बिक्री में रेकॉर्ड बढ़ोतरी
पिछले साल डीजल और पेट्रोल की कीमत बढ़ने की वजह से लोगों ने सीएनजी कारें खरीदने पर फोकस किया और इसी का परिणाम है कि साल 2021 में सीएनजी कार की बिक्री में रेकॉर्ड बढ़ोतरी हुई है। पिछले साल भारत में 2,25,196 सीएनजी कारें बिकीं, जो कि 7.3 फीसदी की सालाना बिक्री के साथ है। सीएनजी कारों की अच्छी बिक्री की वजह से ही मारुति सुजुकी और ह्यूंदै मोटर्स को टक्कर देने के लिए टाटा मोटर्स भी इस सेगमेंट में कूद गई है और पिछले महीने इस देसी कंपनी ने टिएगो सीएनजी और टिगोर सीएनजी जैसी दो धांसू सीएनजी कारें लॉन्च की है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications