नई कार खरीदने का मन बना रहे हों तो आपके लिए अच्छी खबर है। हुंडई ने भी अपने कई मॉडल्स पर बड़े ऐलान किए हैं। फिलहाल ऑटोमोबाइल कंपनियां खरीदारों को नई कार खरीदने के लिए आकर्षक ऑफर की पेशकश कर रही हैं।
नई दिल्ली, फरवरी 16। नई कार खरीदने का मन बना रहे हों तो आपके लिए अच्छी खबर है। हुंडई ने भी अपने कई मॉडल्स पर बड़े ऐलान किए हैं। फिलहाल ऑटोमोबाइल कंपनियां खरीदारों को नई कार खरीदने के लिए आकर्षक ऑफर की पेशकश कर रही हैं। तो अगर आप होली से पहले नई कार खरीदने की सोच रहे हैं, तो ये आपके लिए फायदे का सौदा हो सकता है। क्योंकि इस महीने कई कंपनियां अपनी गाड़ियों पर भारी डिस्काउंट दे रही हैं। इसमें दक्षिण कोरियाई कंपनी हुंडई भी शामिल हो गई है। हुंडई की कारों में कई शानदार ऑफर्स मिल रहे हैं। कंपनी अपनी सेंट्रो, नियोस, एक्सेंट प्राइम, एक्सेंट प्राइम और आई20 पर कैश डिस्काउंट से लेकर एक्सचेंज बोनस तक दे रही है।

हुंडई ग्रैंड i10 नियोस पर कुल फायदा 50,000 तक की छूट
सबसे पहले हम बात करेंगे हुंडई नियोस की इस कार पर 35000 रुपए कैश डिस्काउंट, 10,000 रुपए तक एक्सचेंज बोनस, 5000 कॉर्पोरेट डिस्काउंट मिल रहा है। इस तरह आपका कुल फायदा 50,000 तक पहुंच सकता है। जबकि सीएनजी मॉडल पर कैश डिस्काउंट नहीं है, लेकिन 10,000 रुपए एक्सचेंज बोनस और 5000 रुपए कॉर्पोरेट बोनस मिल रहा है और आपका कुल फायदा 15,000 रुपए है। वहीं, दूसरे वैरिएंट्स पर कंपनी 10,000 कैश डिस्काउंट, 10,000 रुपए तक एक्सचेंज बोनस, 5000 रुपए कॉर्पोरेट बोनस ऑफर कर रही है,और इस तरह आपका 25,000 रुपए हो जाता है।
हुंडई औरा पर 25,000 रुपए का ऑफर
इसके साथ ही ह्यूंदै औरा की बात करें तो टर्बो वैरिएंट पर 35,000 रुपए कैश डिस्काउंट, 10,000 रुपए तक एक्सचेंज बोनस, 5 हजार कॉर्पोरेट बोनस मिल रहा है। यानी आपका कुल फायदा 50,000 है। सीएनजी वैरिएंट पर कंपनी 10,000 का एक्सचेंज बोनस दे रही है, कॉर्पोरेट डिस्काउंट 5000 रुपए है और आपका फायदा 15,000 हो जाता है। जबकि दूसरे वैरिएंट्स पर 10,000 का कैश डिस्काउंट, 10,000 रुपए तक का एक्सचेंज बोनस, 5000 का कॉर्पोरेट डिस्काउंट मिल रहा है। इन वैरिएंट्स पर आपका कुल फायदा 25,000 रुपए है।
हुंडई सेंट्रो
हुंडई सेंट्रो पर भी कंपनी कई ऑफर दे रही है। इसके अलग-अलग वैरिएंट्स पर छूट मिल रही है। जैसे यदि आप इरा लेने का सोच रहे हैं, तो 10,000 रुपए कैश डिस्काउंट, 10,000 रुपए तक एक्सचेंज बोनस, 5000 रुपए कॉर्पोरेट डिस्काउंट मिल रहा है। इस तरह आपका कुल फायदा 25,000 तक पहुंच सकता है। इसी तरह, सीएनजी वैरिएंट पर 10,000 रुपए एक्सचेंज बोनस और 5000 रुपए कॉर्पोरेट बोनस मिल रहा है और आपका कुल फायदा 15,000 रुपए है। जबकि दूसरे वैरिएंट्स पर कंपनी 25000 कैश डिस्काउंट, 10,000 रुपए तक एक्सचेंज बोनस और 5000 रुपए कॉर्पोरेट बोनस ऑफर कर रही है और इस तरह आपका 40,000 रुपए हो जाता है।
हुंडई i20और हुंडई Xcent Prime
हुंडई आई20 के वैरिएंट्स के iMT टर्बो वैरिएंट पर 25,000 रुपए कैश डिस्काउंट, 10,000 रुपए तक एक्सचेंज बोनस, 5 हजार कॉर्पोरेट बोनस मिल रहा है। जबकि डीजल वैरिएंट पर कैश डिस्काउंट तो नहीं है, लेकिन 10,000 रुपए तक एक्सचेंज बोनस, 5 हजार कॉर्पोरेट बोनस उपलब्ध है। ऐसे में आप 15,000 रुपए तक का फायदा ले सकते है। वहीं, ह्यूंदै एक्सेंट प्राइम के टर्बो वैरिएंट पर भी कंपनी छूट दे रही है। इस कार को खरीदने पर आपको 50,000 रुपए का एक्सचेंज बोनस मिलता है। हालांकि, इस पर कैश डिस्काउंट और कॉर्पोरेट छूट उपलब्ध नहीं है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications