कुछ दिनों बाद नया वित्तीय वर्ष 1 मार्च से शुरू होने जा रहा है। इस दिन से कई तरह के नियम कायदे भी बदलते हैं। इस बार भी 1 मार्च से कई चीजें बदलने वाली है। कई तरह के नये नियम आने वाले हैं।
नई दिल्ली: कुछ दिनों बाद नया वित्तीय वर्ष 1 मार्च से शुरू होने जा रहा है। इस दिन से कई तरह के नियम कायदे भी बदलते हैं। इस बार भी 1 मार्च से कई चीजें बदलने वाली है। कई तरह के नये नियम आने वाले हैं। इनकी जानकारी आपको होना जरूरी है। इसकी शुरुआत के साथ ही टैक्स संबंधी कुछ बदलाव भी लागू होंगे जिनका जिक्र हालिया बजट में किया गया था, लिहाजा कुछ प्रोडक्ट्स की लागत और उनके इस्तेमाल पर आने वाला खर्च अब बढ़ने वाला है। गर्मी के सीजन का बच्चों को बेसब्री से इंतजार होता है। गर्मी की चलते देश में एयर कंडीशनर (एसी) की बिक्री बढ़ जाती है। लेकिन इस बार मूड खराब हो सकता है क्योंकि गर्मी के सीजन से जुड़े प्रोडक्ट के दाम बढ़ सकते हैं। आइसक्रीम, कोल्ड ड्रिंक्स जैसी चीजों का इस्तेमाल महंगा हो सकता है। तो चलिए आपको बताते है कि इन बदलावों का हमारे जीवन पर क्या असर पड़ेगा। 1 मार्च से बदल जाएंगे ये 6 बड़े नियम, बंद हो सकता है SBI के ग्राहकों का खाता ये भी पढ़ें
एयर कंडीशनर महंगा होगा
गर्मी का मौसम अब शुरू ही होने वाला है। मार्च के बाद गर्मी बढ़ेगी। ऐसे में एसी के बाजार में ग्राहकी बढ़ेगी। जी हां गर्मी की चलते देश में एयर कंडीशनर (एसी) की बिक्री बढ़ जाती है। हालांकि, इस बार लोगों को इसके लिए ज्यादा कीमत चुकानी पड़ सकती है। क्योंकि एयर कंडीशनर कंप्रेशर पर 5 प्रतिशत कस्टम ड्यूटी बढ़ी है। चीन में कोरोनावायरस फैलने से एसी पार्ट्स की सप्लाई बाधित हुई है। इस कारण से एसी की कीमत में इजाफा लगभग तय माना जा रहा है।
वाहनों की बढ़ेगी कीमत
बात करें वाहन की तो ना केवल भारत बल्कि पूरे विश्व की इस मामले में चीन पर निर्भरता है। और अगर अब बदले हुए हालातों के चलते वाहनों की सप्लाई प्रभावित होती है तो इसका सीधा असर हम बाजार में देख सकते हैं। जैसा कि हम देख पा रहे हैं कि देश का ऑटोमोबाइल सेक्टर अब बीएस 6 मानक के इंजन की तरफ जा रहा है, ऐसे में नए इंजन के वाहनों का ही बाजार में मूल्य होगा।
महंगा पड़ेगा आइसक्रीम खाना
गर्मियों का सीजन अब काफी करीब है और गर्मी कम करने के लिए जो उपाय आमतौर पर अपनाए जाते हैं वे इस बार महंगे होने जा रहे हैं। कोल्ड ड्रिक्स, से लेकर आइसक्रीम तक की कीमत में इजाफा हो सकता है। यह सुनकर आपको झटका लग सकता है क्योंकि गर्मी के मौसम में आइसक्रीम की जबरदस्त बिक्री होती है। सभी को आइसक्रीम लुभाती है। इस बार यह शौक भी महंगा हो सकता है। इसकी वजह है कि दूध की आपूर्ति घट गई है। इसके साथ ही मिल्क पाउडर की लागत बढ़ गई है। आइसक्रीम बनाने के लिए मिल्क पाउडर बहुत जरूरी चीज है। अमूल, Vadilal जैसे बड़ी कंपनियों ने पहले ही इनके दाम बढ़ा दिए हैं। इसके चलते इस बार की गर्मियों में आइसक्रीम महंगी हो सकती है।
कोल्डड्रिंक्स की कीमतों में भी होगी बढ़ोतरी
पेय पदार्थ और कोल्डड्रिंक्स की कीमतों में 6 से 14 प्रतिशत का इजाफा हो सकता है। इनमें पेप्सी को , कोका कोला, मुख्य रूप से शामिल हैं। पेप्सी को , कोका कोला की 600 एमएल बॉटल्स महंगी हो सकती हैं। वहीं माउंटेन ड्यू जैसी कंपनी अपने प्रोडक्ट पर 14 प्रतिशत से लेकर 40 रुपए तक बढ़ा सकती है। दो लीटर कैपेसिटी वाली बॉटल पर 5 रुपए बढ़ सकते हैं। वर्तमान में इसकी कीमत 85 रुपए है जो बढ़कर 90 रुपए हो सकती है। वहीं 1.25 लीटर की बॉटल के लिए 8.3 प्रतिशत कीमत बढ़ सकती है और यह बाजार में 65 रुपए में मिल सकती है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications