मौजूदा हालातों को देखते हुए अगर हम बात करें तो करोना काल में लोगों की कमाई तो कम हो ही गई थी, ज्यादातर बैंकों ने बचत खातों पर ब्याज दर भी घटा दी थी।
नई दिल्ली: मौजूदा हालातों को देखते हुए अगर हम बात करें तो करोना काल में लोगों की कमाई तो कम हो ही गई थी, ज्यादातर बैंकों ने बचत खातों पर ब्याज दर भी घटा दी थी। ऐसे में कौन सा बैंक आपको बेहतर ब्याज दे रहा है, ये जानना आपके लिए बेहद जरूरी है। बचत बैंक खातों पर आमतौर पर कम ब्याज दर की पेशकश होती है। Top 5 निवेश ऑप्शन : PPF, SCSS, NSC, सुकन्या समृद्धि योजना और KVP पर जान लें कहां मिलेगा ज्यादा पैसा

बचत खाते पर 7 फीसद से अधिक ब्याज दर
लेकिन बड़े बैंकों की तुलना में कुछ छोटे और नए निजी बैंक बचत खातों पर बेहतर ब्याज दर की पेशकश कर रहे हैं। एक निजी बैंक है जो कि बचत खाते पर 7 फीसद से अधिक ब्याज दर प्रदान कर रहा है। जी हां बंधन बैंक इस समय 7.15 फीसद तक की ब्याज दर प्रदान कर रहा है। इसके बाद आरबीएल बैंक, इंडसइंड बैंक और आईडीएफसी बैंक बचत बैंक खाते पर क्रमश: 6.5 फीसद, 6 फीसद और 6 फीसद की उच्च ब्याज दर प्रदान कर रहे हैं।
वहीं स्मॉल फाइनेंस बैंक भी बचत खाते पर उच्च ब्याज दर प्रदान कर रहे हैं। एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक जहां 7 फीसद तक, तो उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक 6.5 फीसद तक की ब्याज दर प्रदान कर रहा है। प्रमुख निजी और सरकारी बैंकों की तुलना में स्मॉल फाइनेंस बैंक बचत खाते पर बढ़िया ब्याज दर प्रदान कर रहे हैं।
नइ बैंकों मे मिल रहा बचत खातें पर कम ब्याज दर
बात करें अगर एचडीएफसी बैंक और आईसीआईसीआई बैंक की तो बचत खाते पर केवल 3 फीसद से 3.5 फीसद तक ही ब्याज दर प्रदान कर रहे हैं। 4 फीसद तक की ब्याज दर एक्सिस बैंक और कोटक महिंद्रा बैंक द्वारा दी जा रही है। वहीं, एसबीआई और बैंक ऑफ बड़ौदा जैसे दिग्गज बैंकों द्वारा बचत खाते पर 2.70 फीसद और 2.75 फीसद ब्याज दर प्रदान की जा रही है।
बचत खाते पर बैंकों की ब्याज दरें
बंधन बैंक
यह बैंक 3 से 7.15 फीसद तक की ब्याज दर प्रदान कर रहा है। यहां मिनिमम बैलेंस लिमिट 5,000 रुपये है।
आरबीएल बैंक
यह बैंक 4.75 से 6.50 फीसद तक की ब्याज दर प्रदान कर रहा है। यहां मिनिमम बैलेंस लिमिट 500 रुपये से 2500 रुपये है।
इंडसइंड बैंक
यह बैंक 4 से 6 फीसद तक की ब्याज दर प्रदान कर रहा है। यहां मिनिमम बैलेंस लिमिट 1500 से 10000 रुपये है।
आईडीएफसी फर्स्ट बैंक
यह बैंक 3.5 से 6 फीसद तक की ब्याज दर प्रदान कर रहा है। यहां मिनिमम बैलेंस लिमिट 10000 रुपये है।
यस बैंक
यह बैंक 4 से 5.5 फीसद तक की ब्याज दर प्रदान कर रहा है। यहां मिनिमम बैलेंस लिमिट 2500 से 10000 रुपये है।
बचत खाता खुलवानें के फायदे
- आपके द्वारा बचत खाते में जमा किये गये पैसे पर बैंक द्वारा ब्याज दिया जाता है। बैंक इस पर 6 प्रतिशत तक ब्याज देती हैं। जिससे आपको कुछ मुनाफा होता है।
- बचत खाते पर एटीएम और नेटवेकिंगकी फ्री सुविधा दी जाती है। जिससे आप बिना बैंक जाऐ भी बैंकिंग कार्य निपटा सकते हो।
- अगर आपके बचत खाते पर अच्छा लेन-देन होता है तो बैंक द्वारा आपको क्रेडिट कार्ड भी जारी किया जाता है जिससे आप अपने खाते में पैसे न होने पर भी शॉपिंग कर सकते हो और पैसे निकाल सकते हो।
- बचत खाता पर आपको चेकबुक प्राप्त होती है, जिसे आप नॉन कैश ट्रान्जेक्शन भी कर सकते हो। नॉन केश ट्रान्जेक्शन सुरक्षित माना जाता है।
- बचत खाता पर आप मोबाइल बैंकिंग का इस्तेमाल करके जहां चाहो वहां बैंकिंग सुविधाओं का इस्तेमाल कर सकते हैं।
- बचत खाते में आपको पासबुक दी जाती है जिससे आप अपने बैंक में किये गये सभी लेन-देन का ब्यौरा देख सकते हो।
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
