सीनियर सिटीजंस के लिए निवेश के लिए एफडी काफी पॉपुलर रहा है। एफडी पर कई तरह की सुविधाएं मिलती हैं। कुछ स्मॉल प्राइवेट बैंक एफडी पर 7 फीसदी तक का रिटर्न दे रहे हैं।
नई दिल्ली, फरवरी 16। सीनियर सिटीजंस के निवेश के लिए एफडी काफी पॉपुलर रहा है। एफडी पर कई तरह की सुविधाएं मिलती हैं। कुछ स्मॉल प्राइवेट बैंक एफडी पर 7 फीसदी तक का रिटर्न दे रहे हैं। बता दें कि ये खास ऑफर सीनियर सिटीजंस के लिए है। इसके साथ ही सीनियर सिटिजंस के लिए अधिकतर बैंक स्पेशल एफडी स्कीम चला रहे हैं।
अच्छी लिक्विडिटी के साथ ब्याज कमाने का मौका
सीनियर सिटीजंस अपनी सेविंग का कुछ हिस्सा फिक्स्ड डिपॉजिट में रखते हैं। इससे उन्हें अच्छी लिक्विडिटी के साथ ब्याज कमाने का मौका मिलता है। हालांकि, अभी ज्यादातर बैंक एफडी पर अट्रैक्टिव ब्याज ऑफर नहीं कर रहे हैं। तो अगर आप भी सुरक्षित निवेश के लिए फिक्स्ड डिपॉजिट का विकल्प चुनना पसंद करते हैं तो ये खबर आपके काम की है।

पेंशन : सरकार से लें 5000 रुपये की पेंशन, देना होगा रोज 7 रुपये
खूब ब्याज दें रहे ये बैंक
1. यस बैंक और बंधन बैंक सीनियर सिटीजंस को तीन साल के एफडी पर 7 फीसदी तक ब्याज ऑफर कर रहे हैं। इन बैंकों की एफडी स्कीम में इन्वेस्ट किया गया एक लाख रुपये तीन साल में 1.23 लाख रुपये हो जाता है।
2. आरबीएल बैंक भी तीन साल के एफडी पर सीनियर सिटीजंस को 6.8 फीसदी इंट्रेस्ट ऑफर कर रहा है। इस बैंक में एक लाख रुपये का निवेश तीन साल में 1.22 लाख रुपये हो जाता है।
3. आईडीएफसी फर्स्ट बैंक सीनियर सिटीजंस को तीन साल के एफडी पर 6.5 फीसदी इंट्रेस्ट ऑफर कर रहा है। इस बैंक की एफडी स्कीम में एक लाख रुपये डालने पर तीन साल में बढ़कर 1.21 लाख रुपये हो जाता है।
4. डीसीबी बैंक भी तीन साल के एफडी पर बुजुर्गों को 6.45 फीसदी इंट्रेस्ट ऑफर कर रहा है। इस बैंक के एफडी में एक लाख रुपये का निवेश तीन साल में 1.21 लाख रुपये हो जाता है।
5. एक्सिस बैंक तीन साल के एफडी पर बुजुर्गों को 6.05 फीसदी इंट्रेस्ट दे रहा है। इस बैंक की एफडी स्कीम में एक लाख रुपये का निवेश तीन साल में 1.19 लाख रुपये हो जाता है।
छोटे प्राइवेट बैंक डिपॉजिट बेस बढ़ाने के लिए एफडी पर ज्यादा इंट्रेस्ट ऑफर कर रहे हैं। एफडी स्कीम में इन्वेस्टमेंट पर डिपॉजिट इंश्योरेंस एंड क्रेडिट गारंटी कॉर्पोरेशन 5 लाख रुपये तक गांरटी देती है।
सबसे सुरक्षित विकल्पों में से एक है फिक्सड डिपॉजिट
छोटे प्राइवेट बैंक डिपॉजिट बेस बढ़ाने के लिए एफडी पर ज्यादा इंट्रेस्ट ऑफर कर रहे हैं। एफडी स्कीम में इन्वेस्टमेंट पर डिपॉजिट इंश्योरेंस एंड क्रेडिट गारंटी कॉर्पोरेशन 5 लाख रुपये तक गांरटी देती ह। निवेश के सबसे सुरक्षित विकल्पों में से एक है फिक्सड डिपॉजिट, जिसकी अवधि 7 दिनों से लेकर 10 साल तक के लिए होती है। एफडी की एक मेच्योरिटी अवधि होती है, आपको इतने साल के लिए पैसा जमा करना होगा। लेकिन इसफा फायदा यह भी है कि जरूरत पड़ने पर समय से पहले भी पैसा निकाल सकते हैं। हालांकि मेच्योरिटी से पहले एफडी तोड़ने पर आपको ब्याज का नुकसान होता है, इस पर कुछ पेनल्टी भी देनी होती है। जो अलग अलग बैंकों में अलग अलग है।
उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक दे रहा अच्छा ब्याज
देश में एक बैंक ऐसा है जो अपने सीनियर सिटीजंस को एफडी पर अच्छा रिटर्न दे रहा है। उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक के बुजुर्ग निवेशकों को इस समय 7.5 फीसदी तक का ब्याज मिल पा रहा है जो अन्य बैंकों की तुलना में काफी अच्छा है। इस समय ज्यादातर बैंकों के फिक्स्ड डिपॉजिट्स पर निवेशकों को 6.5 से लेकर 6.9 फीसदी तक का ही रिटर्न मिल पा रहा है वहीं उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक के बुजुर्ग निवेशक इस समय 7.5 फीसदी तक के ब्याज दर का फायदा ले सकते हैं।
990 दिनों के लिए मिल रहा है ये ब्याज
उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक की ऑफिशियल वेबसाइट पर भी इस बात की जानकारी दी जा रही है और बताया गया है कि ये बढ़ी हुई दरें लागू हो चुकी हैं। 990 दिनों की एफडी के लिए सीनियर सिटीजंस को 7.5 फीसदी तक का बढ़ा हुआ ब्याज दिया जा रहा है। इसके अलावा ये एफडी 2 करोड़ रुपये तक की रकम जमा करने वालों के लिए ही है। इस 7.5 फीसदी के ब्याज के आधार पर कैलकुलेट किया जाए तो 3 साल 3 महीनों में 1 लाख रुपये के निवेश पर वरिष्ठ नागरिकों को 1 लाख 22 हजार से ज्यादा की रकम हासिल हो सकती है
More From GoodReturns

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications
