अगर आप भी कहीं सुरक्षित जगह निवेश करने का प्लान बना रहे हैं तो सरकार की अटल पेंशन योजना में पैसा लगा सकते हैं। भविष्य को सुरक्षित करने के लिए निवेश करना एक अच्छी आदत है
नई दिल्ली, फरवरी 10। अगर आप भी कहीं सुरक्षित जगह निवेश करने का प्लान बना रहे हैं तो सरकार की अटल पेंशन योजना में पैसा लगा सकते हैं। भविष्य को सुरक्षित करने के लिए निवेश करना एक अच्छी आदत है लेकिन किसी भी जगह निवेश से पहले उसकी पूरी जानकारी लेना जरूरी है। ऐसे में आपके लिए अटल पेंशन सही रहेगा। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अटल पेंशन योजना वर्ष 2015 में शुरू तो असंगठित क्षेत्रों में काम करने वाले लोगों के लिए की गई थी, लेकिन इस योजना में 18 से 40 वर्ष की कोई भी भारतीय नागरिक निवेश कर पेंशन का लाभ उठा सकते हैं, जिनके पास बैंक या पोस्ट ऑफिस में अकाउंट है। वहीं इस योजना में 60 साल के बाद जमाकर्ताओं को पेंशन मिलना शुरू होती है।

क्या है अटल पेंशन योजना
अटल पेंशन योजना कम समय में ही बहुत लोकप्रिय हो गई है। इस पेंशन स्कीम में आपके द्वारा किए गए निवेश आपकी उम्र पर निर्भर करती है। बता दें कि इस योजना के तहत कम से कम 1,000 रुपये, 2000 रुपये, 3000 रुपये, 4000 रुपये और अधिक से अधिक से 5,000 रुपये मासिक पेंशन मिल सकती है। इस पेंशन योजना के लिए अगर आप रजिस्ट्रेशन कराना चाहते हैं तो आपके पास सेविंग्स अकाउंट, आधार नंबर और एक मोबाइल नंबर होना चाहिए।
71 लाख सब्सक्राइबर्स जुड़े योजना से
बता दें कि मौजूदा वित्त वर्ष 2021-22 में 24 जनवरी तक इससे 71 लाख से अधिक सब्सक्राइबर्स जुड़े जबकि करीब पांच साल पहले वित्त वर्ष 2016-17 में इससे महज 23.99 लाख लोग जुड़े थे। पेंशन फंड रेगुलेटरी एंड डेवलपमेंट अथॉरिटी (पीएफआरडीए) द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक 21 जनवरी 2022 तक एपीवाई के तहत 71,06,743 सब्सक्राइबर्स जुड़े। वहीं महामारी के दौरान एपीवाई से जुड़ने वालों की संख्या में तेजी से इजाफा हुआ। वित्त वर्ष 2020-21 में इस योजना से 79 लाख से अधिक सब्सक्राइबर्स जुड़े जबकि मौजूदा वित्त वर्ष में 24 जनवरी तक इससे 71 लाख से अधिक सब्सक्राइबर्स जुड़ गए।
अटल पेंशन योजना से जुड़ी खास बातें
- यह योजना गरीबों, समाज के निचले तबकों और असंगठित क्षेत्रों के मजदूरों समेत सभी भारतीयों के लिए यूनिवर्सल सोशल सिक्योरिटी सिस्टम के तौर पर 9 मई 2015 को लॉन्च की गई थी।
- यह योजना 1 जून 2015 से ऑपरेशनल है और इसे पीएफआरडी एडमिनिस्टर करती है।
- इस योजना के तहत 18-40 वर्ष की उम्र के सभी भारतीय नागरिक निवेश कर सकते हैं जिनका किसी बैंक या पोस्टऑफिस में बचत खाता है।
- इस योजना के तहत पांच पेंशन स्लैब हैं- एक हजार रुपये, दो हजार रुपये, तीन हजार रुपये, चार हजार रुपये और पांच हजार रुपये। सब्सक्राइबर के 60 वर्ष का होने पर सरकार उन्हें चुने गए पेंशन स्लैब के हिसाब से उसे पेंशन देती है।
- सब्सक्राइबर की मौत होने पर नॉमिनी को पेंशन राशि दी जाती है। वहीं इस योजना के तहत कम से कम 20 साल का निवेश करना होता है।
7 रु की बचत पर पाएं 5000 रु पेंशन
निवेश की राशि सब्सक्राइबर्स की उम्र पर निर्भर करती है यानी कि कम उम्र में योजना का हिस्सा लेने पर कम राशि में ही पांच हजार रुपये तक की पेंशन सुनिश्चित कर सकते हैं। इसे ऐसे समझ सकते हैं कि अगर आप 18 वर्ष की उम्र में योजना का हिस्सा लेते हैं तो हर दिन महज 7 रुपये की बचत करके 60 वर्ष का होने पर 5 हजार रुपये की पेंशन सुनिश्चित कर सकते हैं जबकि 40 वर्ष की उम्र में एपीवाई के तहत हर दिन कम से कम 145.40 रुपये की बचत करनी होगी और 18 वर्ष की उम्र में योजना का हिस्सा बनने पर 42 साल में 105840 रुपये (210 रुपये महीना) का योगदान करना होगा जबकि 40 वर्ष की उम्र में योजना का हिस्सा बनने पर 348960 (1454 रुपये महीना) का योगदान करना होगा।
टैक्स बेनिफिट का मिलेगा फायदा
अटल पेंशन योजना में निवेश करने वाले लोगों को इनकम टैक्स एक्ट 80C के तहत 1.5 लाख रुपये तक का टैक्स बेनिफिट मिलता है। इसमें से सब्सक्रीइबर्स के टैक्सेबल इनकम को घटा दिया जाता है। इसके अलावा स्पेशल मामलों में 50,000 रुपये तक का अतिरिक्त टैक्स बेनिफिट मिलता है। इस तरह इस योजना में 2 लाख रुपये तक का डिडक्शन मिलता है।
डेथ बेनिफिट्स की भी सुविधा
इस योजना के सब्सक्राइबर की अगर मृत्यु हो जाती है तो उसकी पत्नी डिफॉल्ट रूप से नॉमिनी बन जाती है और पत्नी को योजना के सारे फायदे मिलते हैं। पत्नी को भी सब्सक्राइबर जितना ही पेंशन मिलता है। वहीं पत्नी के जीवित नहीं होने की स्थिति में सब्सक्राइबर ने जिसे नॉमिनी बनाया है, उसे इसके लिए तय कॉरपस का फायदा मिलता है। यानी नॉमिनी को एक निश्चित पेंशन मिलता है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

स्वतंत्रता दिवस सेल: खत्म होने में 48 घंटे, HDFC-SBI कार्ड पर 10% छूट पाने का सही तरीका

शेयर बाजार का नया नियम: 3:15 बजे के बाद कैसे करें ट्रेड? CAS सेशन में मुनाफे का सही तरीका



Click it and Unblock the Notifications