टेलिकॉम कंपनियां अलग-अलग ग्राहकों की जरूरत के हिसाब से कई रिचार्ज प्लान्स रखती हैं। रिलायंस जियो के पास भी हर ग्राहक वर्ग की जरूरत के मुताबिक कई बेहतरीन प्लान हैं।
नई दिल्ली: टेलिकॉम कंपनियां अलग-अलग ग्राहकों की जरूरत के हिसाब से कई रिचार्ज प्लान्स रखती हैं। रिलायंस जियो के पास भी हर ग्राहक वर्ग की जरूरत के मुताबिक कई बेहतरीन प्लान हैं। जियो के इन रिचार्ज प्लान्स में यूजर्स को फ्री कॉलिंग के अलावा डेटा का फायदा दिया जा रहा है। JioPhone अब होगा और भी महंगा, जानिए अब कितना होगा दाम ये भी पढ़ें

हाल ही में रिलायंस जियो भारत में का सबसे बड़ा टेलिकॉम सर्विस प्रोवाइडर बन गया है। आपके जानकारी के लिए बता दें कि जियो पहली टेलिकॉम कंपनी है जिसके पास 400 मिलियन से ज्यादा सब्सक्राइबर्स हैं। जियो ने भारतीय टेलिकॉम बाजार में एंट्री करते ही काफी पॉप्युलैरिटी हासिल कर ली थी। हम अपनी खबर के जरिए आज आपको 1.5जीबी डेली डेटा प्लान्स जो 28 दिन की वैलिडिटी से लेकर साल भर की वैलिडिटी देते हैं उसके बारे मे बताएंगे।
रिलायंस जियो टॉप 5 रिचार्ज प्लान्स
जियो 199 रुपये का प्लान, 42जीबी डेटा
जियो के इस प्लान में 28 दिन की वैलिडिटी के साथ 1.5जीबी डेटा रोजाना मिलता है। प्लान में कुल 42जीबी डेटा ऑफर किया जाता है। इसके अलावा प्लान में नॉन जियो नंबर पर कॉलिंग के लिए 1000 मिनट के साथ 100 एसएमएस रोज मिलते हैं।
जियो का 399 रुपये का प्लान में कुल 84जीबी डेटा
इस प्लान में 1.5जीबी डेटा रोजाना मिलता है जो 56 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है। इस प्लान में आपको कुल 84जीबी डेटा ऑफर किया जाता है। इसके अलावा जियो टु जियो अनलिमिडेट कॉलिंग और 100 एसएमएस रोजाना मिलते हैं।
रिलायंस जियो 555 रुपये का प्लान में कुल 126जीबी डेटा
555 रुपये के इस रिचार्ज में भी 1.5जीबी डेटा रोज मिलता है लेकिन जियो इस प्लान में ज्यादा लंबी वैलिडिटी देता है। 84 दिन की वैलिडिटी वाले इस प्लान में कुल 126जीबी डेटा रोज यूजर्स को मिलता है।
777 रुपये का प्लान में कुल 131जीबी डेटा
जियो के इस प्लान में 555 रुपये के प्लान वाले ही बेनेफिट्स और वैलिडिटी मिलती है पर इस प्लान में कंपनी आपको 5जीबी अतिरिक्त डेटा भी देती है जिससे आप 84 दिनों में कुल 131जीबी डेटा हासिल कर सकते हैं। साथ इस प्लान में डिजनी हॉटस्टार की 1 साल के लिए वीआईपी मेंबरशिप मिलती है।
2121 रुपये का रिचार्ज प्लान
जियो का यह 1.5जीबी डेटा वाला सबसे लंबा प्लान है। यह प्लान 336 दिनों की बंपर वैलिडिटी के साथ आता है। इस प्लान में भी आप डिजनी हॉटस्टार वीआईपी सब्सक्रिप्शन का मजा ले सकते हैं। इसके अलावा 12,000 नॉन जियो मिनट के साथ 100 एसएमएस रोज इस प्लान में आपको मिलते हैं।
401 रुपये वाले प्लान में मिलेगा 90जीबी डेटा
बात करें अगर जियो के इस 401 रुपये वाले प्लान की तो इसकी वैलिडिटी 28 दिन की है। इस प्लान में हर दिन 3जीबी डेटा मिलता है। इसके अलावा, प्लान में 6जीबी डेटा और दिया जाता है। यानी, इस रिचार्ज प्लान में टोटल 90जीबी डेटा यूजर्स को मिलता है। प्लान में जियो-टू-जियो अनलिमिटेड कॉलिंग का फायदा मिलता है। वहीं, दूसरे नेटवर्क के नंबर पर कॉल करने के लिए प्लान में 1,000 नॉन जियो मिनट मिलते हैं। आपको बता दें कि इस प्लान में जियो ऐप्स का कॉम्प्लीमेंट्री सब्सक्रिप्शन मिलता है। इसके अलावा, प्लान में 399 रुपये वाला डिज्नी + हॉटस्टार का 1 साल का सब्सक्रिप्शन फ्री में मिलता है।
जियो के इस प्रीपेड प्लान में हर दिन मिलेगा 2 जीबी डेटा
जियो के 444 रुपये वाले बेस्ट अनलिमिटेड प्रीपेड प्लान की वैलिडिटी 56 दिन है। इस प्लान में हर दिन 2 जीबी डेटा ऑफर किया जाता है। हर दिन मिलने वाले डेटा के खत्म होने के बाद स्पीड घटकर 64Mbps रह जाती है। जियो नेटवर्क पर अनलिमिटेड जबकि दूसरे नेटवर्क पर कॉलिंग के लिए 2000 मिनट्स मिलते हैं। ग्राहक हर दिन 100 एसएमएस भी फ्री भेज सकते हैं। जियो ऐप्स का सब्सक्रिप्शन भी इस रिचार्ज पैक में मुफ्त ऑफर किया जाता है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications