सरकार लड़कियों की सुरक्षा, पोषण, उच्च शिक्षा आदि के लिये कई योजनाएं बनाई हैं। इन योजनाओं में शादी शगुन योजना भी शामिल है।
नई दिल्ली: सरकार लड़कियों की सुरक्षा, पोषण, उच्च शिक्षा आदि के लिये कई योजनाएं बनाई हैं। इन योजनाओं में शादी शगुन योजना भी शामिल है। शादी शगुन योजना (एसएसवाई) को देश के अल्पसंख्यक समुदाय की लड़कियों में उच्च शिक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से शुरू किया गया है। बीते कल अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर पंजाब सरकार ने बेटियों के लिए बड़ी घोषणा की है। पंजाब सरकार ने बजट में घोषणा की कि बेटी के ब्याह पर अब सरकार 51,000 रुपए का शगुन देगी।

Bank of Baroda में बेटी के लिए रोजाना 35 रुपये लगाकर तैयार करें 5 लाख रु का फंड
बेटियों के शादी के लिए मिलेगा 51000 रुपए
बता दें कि पंजाब के वित्त मंत्री मनप्रीत सिहं बादल ने बजट पेश करते हुए इसकी घोषणा की। इस दौरान कहा गया कि शगुन स्कीम के तहत दी जाने वाली राशि को भी बढ़ाने का प्रस्ताव किया। पंजाब के वित्त मंत्री बादल ने सोमवार को वित्त वर्ष 2021-22 के लिए राज्य का 1,68,015 करोड़ रुपए का बजट पेश किया। पंजाब सरकार ने शगुन स्कीम के तहत दी जाने वाली राशि को भी 21 हजार रुपए से बढ़ाकर 51,000 रुपए करने की घोषणा की। इस स्कीम के तहत श्रमिकों की बेटियों की शादी के लिए शगुन दिया जाता है।
शादी शगुन योजना (एसएसवाई) का उद्देश्य
शादी शगुन योजना के तहत जो मुस्लिम लड़कियां शादी से पहले स्नातक की पढ़ाई पूरी कर लेंगी, उन्हें मोदी सरकार शादी में शगुन के रूप में 51,000 रुपये देती है। शादी शगुन योजना का उद्देश्य मुस्लिम समाज के अभिभावकों को लड़कियों की उच्च शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करना है।
शगुन योजना का कौन ले सकता फायदा
शादी शगुन योजना का लाभ उन्हीं मुस्लिम लड़कियों को मिलेगा जिन्होंने स्कूली स्तर पर बेगम हजरत महल राष्ट्रीय छात्रवृत्ति हासिल की होंगी। इसके बाद स्नातक की पढ़ाई पूरी करना भी अनिवार्य है। एसएसवाई का लाभ उठाने के लिए लड़की का मुस्लिम समुदाय से होना जरूरी है। शादी शगुन योजना का लाभ उठाने के लिए स्नातक की पढ़ाई किसी मान्यता प्राप्त कॉलेज से की जानी चाहिए। मुस्लिम लड़की भारत की नागरिक हो। लड़की के माता-पिता की सालाना आमदनी दो लाख रुपये से अधिक नहीं हो।
कैसे करें शादी शगुन योजना में आवेदन
शादी शगुन योजना के बारे में विस्तृत जानकारी आप केंद्र सरकार के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्रालय से प्राप्त कर सकते है।
बता दें कि अगरब आप एसएसवाई योजना के बारे में अधिक जानकारी लेना चाहते है तो उसके लिए आप इस लिंक पर क्लिक करें: https://www.india.gov.in/schemes-maulana-azad-education-foundation
बेटियों के लिए करें निवेश, तीन गुना हो जाएगी जमा रकम
सुकन्या योजना के अकाउंट की मेच्योरिटी बच्ची की उम्र 21 साल होने पर है, लेकिन इसमें पैरेंट को 14 साल ही निवेश करना होता है। सुकन्या योजना में आपकी ओर से जितना निवेश होगा, मेच्योरिटी पर रिटर्न 3 गुना मिलेगा। इस स्कीम के जरिए मौजूदा ब्याज दर 7.6 फीसदी सालाना के हिसाब से 64 लाख रुपये तक की रकम जुटाई जा सकती है। सुकन्या समृद्धि योजना पर ब्याज दरें इस वक्त 7.6 फीसदी तय की गई हैं। अगर आप हर महीने 12,500 रुपये के हिसाब से एसएसवाई अकाउंट में निवेश करते हैं तो साल में आप 1.5 लाख रुपये का निवेश करेंगे। अगर यह ब्याज दरें बरकरार रहती हैं और 14 साल तक आप 1.50 लाख रुपये सालाना निवेश करते हैं तो कुल योगदान 21 लाख रुपये का होगा।
पूरी खबर यहां पढ़ें
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications