सुकन्या समृद्धि योजना (एसएसवाई) बेटियों के लिए बहुत अच्छी बचत योजना है। सरकार की ये योजना आम आदमी में बहुत ही प्रचलित स्कीम है।
नई दिल्ली: सुकन्या समृद्धि योजना (एसएसवाई) बेटियों के लिए बहुत अच्छी बचत योजना है। सरकार की ये योजना आम आदमी में बहुत ही प्रचलित स्कीम है। बेटियों की पढ़ाई और विवाह के लिए पैसे जुटाने में काफी मददगार है। बच्चों के भविष्य की जरूरतों को पूरा करने के लिए तमाम तरह की योजनाएं हैं। लेकिन यह योजना खासकर बेटियों के लिए है। Sukanya Samriddhi Account: Post Office में ऐसे जमा करें ऑनलाइन पैसा, आसान है तरीका

बैंक ऑफ बड़ौदा के साथ खोले सुकन्या समृद्धि अकाउंट
तो अगर आप भी देश के बड़े सरकारी बैंक बैंक ऑफ बड़ौदा में बेटियों के नाम का खाता खोलवाना चाहते है तो ये खबर आपके लिए बेहद जरुरी है। बैंक ऑफ बड़ौदा आपकी बेटियों के भविष्य को सुरक्षित बनाने के लिए सुकन्या समृद्धि योजना लेकर आया है। इस योजना के जरिए आप अपनी बेटियों के आने वाले कल को सुरक्षित बना सकते हैं। इस योजना में एक माता-पिता या गार्जियन एक बेटी के नाम पर केवल एक अकाउंट खोल सकते हैं और दो अलग-अलग बेटियों के नाम पर अधिकतम दो अकाउंट खोल सकते हैं। बैंक ऑफ बड़ौदा ने इस खाते के बारे में वेबसाइट पर अपने ग्राहकों को जानकारी दी है।
35 रुपये बचाकर तैयार करें 5 लाख रु का फंड
बैंक ऑफ बड़ौदा में केंद्र सरकारी सबसे खास योजना सुकन्या समृद्धि योजना में खाता खुलवाया जा सकता है। इस योजना में पैसा लगाने वालों को किसी भी सरकारी योजना से ज्यादा मुनाफा मिलता है। अच्छी बात तो यह है कि आप इस रोजाना में करीब 35 रुपये बचाकर बेटी के लिए 5 लाख का फंड तैयार कर सकते हैं। बैंक ऑफ बड़ौदा की वेबसाइट पर दी गई जानकारी के मुताबिक, लड़कियों के कल्याण के लिए जीवन के महत्वपूर्ण काम जैसे शिक्षा और शादी के लिए पैसों में मदद के लिए सुकन्या समृद्धि योजना 2 दिसंबर 2014 बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओं के तहत शुरू की गई थी।
अब तक स्कीम में दिए गए ब्याज दर
सुकन्या समृद्धि योजना पर टैक्स फायदे के साथ 7.6 % की ब्याज दर से रिटर्न भी मिल रहा है। अगर हम इस स्कीम में मिलने वाले ब्याज दर की शुरु से बात करें तो, अब तक काफी अच्छा प्रदर्शन रहा है।
- अप्रैल 1, 2014: 9.1%
- अप्रैल 1, 2015: 9.2%
- अप्रैल 1, 2016 -जून 30, 2016: 8.6%
- जुलाई 1, 2016 -सितम्बर 30, 2016: 8.6%
- अक्टूबर 1, 2016-दिसम्बर 31, 2016: 8.5%
- जुलाई 1, 2017-दिसंबर 31, 2017 8.3%
- जनवरी 1, 2018 -मार्च 31, 2018 : 8.1%
- अप्रैल 1, 2018 - जून 30, 2018 : 8.1%
- जुलाई 1, 2018 -सितंबर 30, 2018 : 8.1%
- अक्टूबर 1, 2018 - दिसंबर 31, 2018 : 8.5%
- जनवरी 1, 2019 - मार्च 31, 2019 : 8.5%
- जबकि मौजूदा समय में 7.6 फीसदी की दर से ब्याज मिल रहा है।
10 लाख का फंड मेच्योर हो जाएगा 21 साल बाद
कन्या शिशु के जन्म होने के बाद से दस वर्ष की होने तक उसके नाम पर खाता खोला जा सकते हैं। कोई भी खाता कम से कम 250 रुपये के आरंभिक जमा के साथ खोला जा सकता है। सुकन्या समृद्धि योजना में सालाना 20,000 रुपये जमा करने पर 14 साल तक सालाना 2,80,000 रुपये जमा होंगे। जबकि 21 साल बाद मेच्योर होने पर करीब 10 लाख का फंड बन जाएगा। वहीं रोजाना के 35 रुपये यानी महीने में करीब 1,000 रुपये जो सालाना 12,000 रुपये हो जाएंगे, जमा करने पर आपको मैच्योरिटी पर 5 लाख रुपये से अधिक मिल जाएंगे।
अकाउंट ट्रांसफर करना बेहद आसान
सुकन्या समृद्धि योजना अकाउंट देशभर में कहीं भी ट्रांसफर हो सकता है, अगर खाताधारक खाता खोलने की मूल जगह से कहीं और शिफ्ट हो गया हो। अकाउंट ट्रांसफर फ्री ऑफ कॉस्ट है, हालांकि इसके लिए एकाउंट होल्डर या उसके माता-पिता/अभिभावक के शिफ्ट होने का सबूत दिखाना पड़ेगा। अगर इस तरह का कोई सबूत नहीं दिखाया गया तो अकाउंट ट्रांसफर के लिए पोस्ट ऑफिस या बैंक को 100 रुपये फीस चुकाना पड़ेगा जहां खाता खोला गया है। जिस बैंक या पोस्ट ऑफिस में कोर बैंकिंग सिस्टम की सुविधा है, वहां सुकन्या समृद्धि योजना अकाउंट ट्रांसफर इलेक्टॉनिक तरीके से हो सकता है।
टैक्स बचाने में मिलेगी मदद
सुकन्या समृद्धि खाता योजना के तहत आपकी जमाराशियां पर इनकम टैक्स अधिनियम, 1961 की 80 सी के तहत छूट मिलती है। अगर आपके घर में भी छोटी बच्ची है तो आप उसकी पढ़ाई-शादी के वक्त एकमुश्त मदद पाने के लिए केंद्र सरकार की सुकन्या समृद्धि योजना में निवेश कर सकते हैं। 10 साल से कम उम्र की बेटी की उच्च शिक्षा और शादी के लिए बचत करने के लिहाज से केंद्र सरकार की सुकन्या समृद्धि योजना एक अच्छी निवेश योजना है। निवेश के इस बेहतरीन विकल्प में पैसे लगाने से आपको इनकम टैक्स बचाने में भी मदद मिलती है। इस लिंक पर खाते से जुड़ी सभी जानकारियां मिलेंगी bankofbaroda.in/sukanya-samriddhi-accounts-2014-hi.html
कैसे खुलेगा सुकन्या समृद्धि योजना का अकाउंट
सुकन्या समृद्धि योजना के तहत इस अकाउंट को आप किसी भी बैंक या पोस्ट ऑफिस में जाकर इसके लिए एक फार्म भरने की जरूरत पड़ती है। इसके बाद आपकी बेटी के नाम पर सुकन्या समृद्धि योजना का अकाउंट खुल जाता है। इस फार्म के साथ आपको अपनी बेटी की उम्र के प्रमाण के तौर पर उसका बर्थ सार्टिफिकेट देना पड़ता है।
इन दस्तावेजों की जरूरत
सुकन्या समृद्धि अकाउंट खुलवाने का फॉर्म, बच्ची का जन्म प्रमाणपत्र, जमाकर्ता (माता-पिता या अभिभावक) का पहचान पत्र जैसे पैन कार्ड, राशन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पासपोर्ट आदि। जमाकर्ता के पते का प्रमाणपत्र जैसे पासपोर्ट, राशन कार्ड, बिजली बिल, टेलीफोल बिल आदि। पैसे जमा करने के लिए आप नेट-बैंकिंग का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। खाता खुल जाने पर जिस पोस्ट ऑफिस या बैंक में आपने खाता खुलवाया है वह आपको एक पासबुक देता है।
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
