सुकन्या समृद्धि योजना (एसएसवाई) बेटियों के लिए बहुत अच्छी बचत योजना है। अगर आपके घर में भी छोटी बच्ची है तो आप उसकी पढ़ाई-शादी के वक्त एकमुश्त मदद पाने के लिए केंद्र सरकार की सुकन्या समृद्धि योजना में निवेश कर सकते हैं।
नई दिल्ली: सुकन्या समृद्धि योजना (एसएसवाई) बेटियों के लिए बहुत अच्छी बचत योजना है। अगर आपके घर में भी छोटी बच्ची है तो आप उसकी पढ़ाई-शादी के वक्त एकमुश्त मदद पाने के लिए केंद्र सरकार की सुकन्या समृद्धि योजना में निवेश कर सकते हैं। बेटियों की पढ़ाई और विवाह के लिए पैसे जुटाने में काफी मददगार है। सरकार की ये योजना आम आदमी में बहुत ही प्रचलित स्कीम है। सरकार ने जनवरी से मार्च तिमाही के लिए सुकन्या समृद्धि खाते सहित छोटी बचत योजनाओं की ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं किया है। बता दें कि हर तिमाही छोटी बचत योजनाओं की ब्याज दरों में संशोधन किया जाता है।

Sukanya Samriddhi Account और LIC कन्यादान पॉलिसी प्लान, जानिए किसमें मिलेगा ज्यादा फायदा
बेटियों का भविष्य बनेगा उज्ज्वल
पोस्ट ऑफिस की सुकन्या समृद्धि योजना (एसएसवाई) एक बेहद लोकप्रिय बालिका बचत योजना है। सुकन्या समृद्धि योजना (एसएसवाई) बालिका बचत योजना के तौर पर एक लोकप्रिय निवेश विकल्प है। इसमें माता-पिता अपनी बच्ची के भविष्य के लिए निवेश कर सकते हैं। सरकार समर्थित इस योजना में 7.6% की दर से ब्याज मिलता है। इसकी मैच्योरिटी पीरियड 21 वर्ष और निवेश अवधि 15 वर्ष होती है। एसएसवाई खाता खोलने की सामान्य आयु-सीमा बच्चे के जन्म की तारीख से 10 वर्ष तक है। इसके साथ ही खाता खोलने के लिए भारत का निवासी होना चाहिए। एक बार जब बच्ची 18 वर्ष की आयु तक पहुंच जाती है, तो वह खाताधारक बन जाएगी।
पोस्ट ऑफिस के माध्यम से सुकन्या समृद्धि खाते में कैसे करें पैसा ट्रांसफर
- अपने बैंक खाते से आईपीपीबी खाते में पैसे जोड़ें।
- डीओपी उत्पादों पर जाएं, सुकन्या समृद्धि खाता चुनें।
- अपना एसएसवाई अकाउंट नंबर और फिर डीओपी ग्राहक आईडी लिखें।
- किस्त की अवधि और अमाउंट का चुनाव करें।
- आईपीपीबी आपको आईपीपीबी मोबाइल एप्लिकेशन के माध्यम से किए गए सफल पेमेंट ट्रांसफर के लिए सूचित करेगा।
हाल ही लॉन्च हुआ डाकपे डिजिटल पेमेंट एप
आपको जानकारी दें ताकि आपको पैसे डालने में सहुलियत हो। हाल ही में सरकार ने डाकपे डिजिटल भुगतान एप लॉन्च किया है। इसका उपयोग डाकघर और आईपीपीबी ग्राहक भी कर सकते हैं। डाकपे इंडिया पोस्ट और आईपीपीबी की ओर से दी गई डिजिटल वित्तीय और सहायक बैंकिंग सेवाएं देता है। इसके जरिये पैसे भेजने, क्यूआर कोड को स्कैन करने व्यापारियों के लिए डिजिटल रूप से भुगतान करने जैसी सेवाओं मिलती हैं।
ऑनलाइन कैसे चेक करें एसएसवाई अकाउंट बैलेंस
- अपने संबंधित बैंक में आवेदन करें और अपने एसएसवाई खाते के लॉगिन क्रेडेंशियल जुटाएं। केवल कुछ ही बैंक अपने खाताधारकों को एसएसवाई खाता बैलेंस ऑनलाइन चेक करने दे रहे हैं।
- अपने लॉगिन क्रेडेंशियल का उपयोग करके बैंक के इंटरनेट बैंकिंग पोर्टल पर लॉग इन करें।
- लॉग इन होने के बाद होमपेज पर जाएं, और आप शेष राशि की जांच कर सकते हैं। आप इसे अपने खाते के डैशबोर्ड पर भी देख सकते हैं।
- इस प्रक्रिया के माध्यम से आप केवल अपने खाते में शेष राशि देख पाएंगे। आप इस पोर्टल के माध्यम से लेन-देन नहीं कर पाएंगे।
- सुकन्या समृद्धि फिक्स्ड-इनकम इंस्ट्रूमेंट्स के बीच सबसे अधिक भुगतान वाली ब्याज दर योजनाओं में से एक है। इस योजना की वापसी की दर जुलाई-सितंबर 2020 तिमाही के लिए 7.6% है। 15 साल के लिए एक साल में हर महीने 2,500 रुपये का निवेश आपको 12.7 लाख रुपये की परिपक्वता राशि देगा।
सुकन्या समृद्धि योजना से जुड़ी खास बातें
सुकन्या समृद्धि योजना के लिए जरूरी कागजात
सुकन्या समृद्धि योजना खाता खोलने के वक्त बच्ची का बर्थ सर्टिफिकेट पोस्ट ऑफिस या बैंक में देना जरूरी है। इसके साथ ही बच्ची और अभिभावक के पहचान और पते का प्रमाण भी देना जरूरी है।
कहां खुलेगा सुकन्या समृद्धि योजना खाता
सुकन्या समृद्धि योजना के तहत एकाउंट किसी पोस्ट ऑफिस या कमर्शियल ब्रांच की अधिकृत शाखा में खोला जा सकता है।
कब तक चलाना होगा सुकन्या समृद्धि योजना खाता
सुकन्या समृद्धि योजना खाता खोलने के बाद यह गर्ल चाइल्ड के 21 साल के होने या 18 साल की उम्र के बाद उसकी शादी होने तक चलाया जा सकता है।
250 रुपये के जमा के साथ खोलें खाता
बच्ची के जन्म लेने के बाद 10 साल से पहले की उम्र में कम से कम 250 रुपये के जमा के साथ खोला जा सकता है। चालू वित्त वर्ष में सुकन्या समृद्धि योजना के तहत अधिकतम 1.5 लाख रुपये जमा कराये जा सकते हैं।
More From GoodReturns

भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें

Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?

ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका

US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति

GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित

ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान

चेन्नई रेल अपडेट: आज रात कई ट्रेनें रद्द, सफर से पहले चेक करें अपना रूट और टाइमिंग

Russia ने 6 महीने में बेच दिया 44 टन सोना! रूस क्यों घटा रहा है अपना Gold Reserve?

SEBI के नए बायबैक नियम लागू: अब ओपन-मार्केट में निवेश से पहले जान लें ये 5 बड़े बदलाव

Indo-MIM Listing Today: आज बाजार में होगी धमाकेदार एंट्री! लिस्टिंग के बाद शेयर बेचने का सही तरीका

Gold Outlook: Buy on Dip या Sell on Rise? गोल्ड, सिल्वर और क्रूड पर Expert Strategy!



Click it and Unblock the Notifications