सोने-चांदी की कीमतों में बदलाव देखने को मिल रहा है। सोने के भाव में भारतीय सर्राफा बाजार को हिला कर रख दिया था। सोने और चांदी की कीमतों में पहले तो तेजी आई
नई दिल्ली: सोने-चांदी की कीमतों में बदलाव देखने को मिल रहा है। सोने के भाव में भारतीय सर्राफा बाजार को हिला कर रख दिया था। सोने और चांदी की कीमतों में पहले तो तेजी आई लेकिन पिछले कुछ दिनों से इसमें भारी उतार चढ़ाव देखने को मिल रहा है। धनतेरस से पहले सस्ता हुआ सोना, चांदी 1352 रुपये टूटी ये भी पढ़ें

हर भारतीय शहर में सोने की कीमतें एक समान नहीं हैं। 22 कैरेट और 24 कैरेट के सोने की कीमतें बदलती रहती हैं और एक शहर दूसरे से सस्ता हो सकता है। बात करें अगर दुनिया में सबसे सस्ता सोना मिलने की तो दुबई में सबसे सस्ता सोना मिलता है। दुबई में सोने की क्वालिटी भी काफी अच्छी होती है।
भारत के मुकाबले करीब 15 फीसदी सस्ता सोना
सोना एक ऐसी धातु है, जिसका ज्यादा से ज्यादा भंडारण दुनिया का लगभग हर देश करना चाहता है। सदियों के लोग सोने की ओर आकर्षित होते आ रहे हैं। आम जनता के साथ-साथ सोना निवेशकों को भी आकर्षित करता है। भारत में इस साल वैश्विक स्तर के अनुरूप सोने की कीमतें 25 फीसदी बढ़ी हैं। व्यापक रूप से मुद्रास्फीति और मुद्रा में आई गिरावट के खिलाफ बचाव के रूप में देखा जाता है। ऐसे में हम आपको दुनिया के कुछ ऐसे देशों के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां आपको भारत के मुकाबले करीब 15 फीसदी सस्ता सोना मिलता है।
इन 4 देशों में मिलता है सबसे सस्ता सोना
दुबई के नाम सुनने के बाद ही लोगों के जहन सोना खरीदने की बात आ जाती है। दुबई में दिएरा नाम की एक जगह है, जहां गोल्ड साउक एरिया गोल्ड शॉपिंग का हब माना जाता है। इसके अलावा दुबई में आप जोयलुकास, गोल्ड एंव डायमंड पार्क और मालाबार गोल्ड जैसे कुछ बाजार हैं जहां से आप आसानी से कम कीमत में सोना खरीद सकते हैं।
दुबई के बाद आपको थाईलैंड में सस्ता सोना मिल जाएगा। कम कीमत में सोने की खरीदी के लिए लोगों की सबसे पसंदीदा जगह थाइलैंड का बैंकाक भी है। यहां पर आपको बहुत ही कम मार्जिन में गोल्ड मिल जाता है। इसके साथ ही वैरायटी भी काफी अच्छी होती है। यहां चाइना टाउन में यावोरात रोड सोना खरीदने के लिए सबसे पसंदीदा जगहों में से एक है। यहां आपको बड़ी संख्या में सोने की दुकानें मिल जाएंगी।
हांगकांक दुनियाभर में अपने शॉपिंग हब के लिए जाना जाता है, लेकिन आप जानकर चौंक जाएंगे की यहां सोना भी बेहद कम कीमत पर मिलता है। हांगकांग दुनिया का सबसे एक्टिव गोल्ड ट्रेडिंग मार्केट में से एक है। इसके अलावा यहां के गोल्ड डिजाइन दुनिया भर में फेमस हैं।
पूरी दुनिया में स्विट्जरलैंड अपने डिजाइनर घड़ियों के लिए काफी फेमस है, लेकिन यहां पर सोने का भी अच्छा कारोबार होता है। स्विटजरलैंड का ज्यूरिख शहर अपने गोल्ड मार्केट के लिए भी जाना जाता है। यहां आपको हैंडमेट डिजाइनर गहने मिलते हैं। यहां पर काम करने वाले कारीगर पीढ़ी दर पीढ़ी इसी पेशे में लगे हुए हैं।
केरल में मिलता है सबसे सस्ता सोना
वहीं दूसरी ओर अगर भारत में सस्ते सोने की बात करें तो केरल में इस समय सोने की दरें 22 कैरेट और 24 कैरेट के मामले में सबसे सस्ती हैं। मुंबई या दिल्ली की तुलना में कर्नाटक के शहरों में भी सोना सस्ता है। उदाहरण के लिए, बंगलौर में 22 कैरेट सोने की दरें उत्तर में दी जाने वाली पेशकश की तुलना में बहुत सस्ती हैं। केरल राज्य के कोचिन शहर में मालाबार गोल्ड, भीमा जेवेल्स, जोयलुकास जैसे कुछ जगहों से आपको कम कीमत में सोने खरीदने का मौका मिल सकता है। दिवाली से पहले धनतेरस के मौके पर यहां के बाजारों की रौनक अलग ही होती है। यहां पर नए गहने से ज्यादा पुराने सोने के गहने बदलने का चलन सबसे अधिक है। इतना ही नहीं बता दें कि तमाम गोल्ड लोन कंपनियां भी केरल की हैं।
भारत के कुछ शीर्ष शहरों में 22 कैरेट सोने की दरों पर एक नज़र डालें
शहर के नाम 22 कैरेट दर
- केरल गोल्ड रेट 46950 रु
- बैंगलुरु गोल्ड रेट 47730 रु
- हैदराबाद गोल्ड रेट 48420 रु
- चेन्नई गोल्ड रेट 48420 रु
- मुंबई गोल्ड रेट 49500 रु
- दिल्ली गोल्ड रेट 49200 रु
- कोलकता गोल्ड रेट 49810 रु
- अहमदाबाद गोल्ड रेट 49310 रु
More From GoodReturns

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

Gold Price Today: 30 अगस्त को सोने के भाव में स्थिरता, खरीदारी से पहले देखें अपने शहर के लेटेस्ट रेट

Forex Reserve Record: भारत के खजाने में ऐतिहासिक उछाल, आम आदमी और बाजार पर क्या होगा असर?

आज 31 अगस्त को सोने के दाम स्थिर, खरीदारी से पहले जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

सितंबर में बैंक रहेंगे कई दिन बंद: घर से निकलने से पहले चेक कर लें छुट्टियों की पूरी लिस्ट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications
