सोने-चांदी की कीमत में लगातार उतार-चढ़ाव जारी है। सोने की कीमत अपने ऑल टाइम हाई रेट से अभी नीचे लुढ़क चुका है। करवाचौथ, धनतेरस और दिवाली से पहले सोना-चांदी खरीदने वालों के लिए राहत भरी खबर है।
नई दिल्ली: सोने-चांदी की कीमत में लगातार उतार-चढ़ाव जारी है। सोने की कीमत अपने ऑल टाइम हाई रेट से अभी नीचे लुढ़क चुका है। करवाचौथ, धनतेरस और दिवाली से पहले सोना-चांदी खरीदने वालों के लिए राहत भरी खबर है। देशभर के सर्राफा बाजारों में आज सोना-चांदी दोनों सस्ता हो गए हैं।

शुक्रवार को बंद भाव के मुकाबले आज यानी 26 अक्टूबर को सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट गोल्ड 254 रुपये प्रति 10 ग्राम की गिरावट के साथ 50969 रुपये के स्तर पर खुला। वहीं चांदी के हाजिर भाव में भी 1352 रुपये की बड़ी गिरावट देखने को मिल रही है। चांदी आज 61193 रुपये प्रति किलो पर आ गई है।
आज भारत में 24 और 22 केरेट सोने के दाम जानने के लिए यहां क्लिक करें
आज भारत में 1 ग्राम से 100 ग्राम चांदी की कीमत जानने के लिए यहां क्लिक करें
सोने-चांदी के हाजिर भाव इस प्रकार
देशभर के सर्ऱाफा बाजार पर एक नजर इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट पर जारी किए गए रेट के मुताबिक आज 24 कैरेट शुद्धता वाले सोने की कीमत 50969 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई। वहीं 23 कैरेट शुद्धता वाले सोने की कीमत में 50765 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई, वहीं 22 कैरेट वाले सोने की कीमत 46688 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई तो 18 कैरेट वाले सोने की कीमत गिरकर 38227 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई। वहीं चांदी की कीमत 61193 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। बता दें कि आईबीजेए द्वारा जारी किए गए रेट देशभर में सर्वमान्य है। हालांकि इस वेबसाइट पर दिए गए रेट में जीएसटी शामिल नहीं किया गया है। सोना खरीदते-बेचते समय आप आईबीजेए के रेट का हवाला दे सकते हैं।
गिर गए सोने के वायदा भाव, चांदी में भारी गिरावट
सोने-चांदी की घरेलू वायदा कीमतों में सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार सुबह गिरावट देखी गई है। एमसीएक्स एक्सचेंज पर दिसंबर वायदा के सोने का भाव सोमवार 243 रुपये की गिरावट के साथ 50,596 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेंड करता दिखाई दिया। वहीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी सोने में गिरावट देखी गई। सोमवार सुबह सोने की वैश्विक वायदा और वैश्विक हाजिर दोनों ही कीमतें गिरावट के साथ ट्रेंड करती दिखाई दी। वहीं, चांदी की घरेलू वायदा कीमत में भी सोमवार सुबह गिरावट देखने को मिली। सोमवार सुबह दिसंबर वायदा की चांदी का भाव 1.66 फीसद या 1,036 रुपये की गिरावट के साथ 61,413 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेंड करता दिखाई दिया। इसके अलावा चांदी की वैश्विक हाजिर और वायदा कीमत में भी सोमवार सुबह गिरावट देखी गई।
वैश्विक स्तर पर सोने-चांदी की कीमत
वैश्विक स्तर पर सोमवार सुबह सोने की वायदा और हाजिर दोनों कीमतों में गिरावट देखने को मिली। ब्लूमबर्ग के अनुसार, सोमवार सुबह सोने का वैश्विक वायदा भाव कॉमेक्स पर 0.38 फीसद या 7.20 डॉलर की गिरावट के साथ 1,898.10 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड करता दिखाई दिया। इसके अलावा सोने का वैश्विक हाजिर भाव इस समय 0.22 फीसद या 4.21 डॉलर की गिरावट के साथ 1,897.84 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड करता दिखाई दिया। वैश्विक स्तर पर चांदी की कीमतों की बात करें, तो सोमवार सुबह इसकी वायदा और हाजिर दोनों कीमतों में गिरावट देखी गई। ब्लूमबर्ग के मुताबिक, सोमवार सुबह कॉमेक्स पर चांदी का वैश्विक वायदा भाव 1.88 फीसद या 0.46 डॉलर की गिरावट के साथ 24.21 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड करता दिखाई दिया। वहीं, इस समय चांदी की वैश्विक हाजिर कीमत 1.67 फीसद या 0.41 डॉलर की गिरावट के साथ 24.20 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड करती दिखी।
दिवाली में मिलेगा सोने पर दोगुना फायदा
जिन निवेशकों ने पांच साल पहले सॉवरेन गोल्ड बांड का पहला इश्यू खरीदा था, उन्हें 90 फीसदी का रिटर्न हाथ लगा है। वे अगले महीने बांड से प्रीमैच्योर रिडेंप्शन कर सकते हैं। बांड का पहला इश्यू नवंबर 2015 में आया था तब कीमत 2,684 रुपए प्रति ग्राम तय की गई थी। अभी गोल्ड बांड की कीमत 5,135 रुपए प्रति ग्राम है। इस तरह निवेशकों को जबरदस्त रिटर्न मिला है। इतना ही नहीं पहले इश्यू में 1 लाख रुपए निवेश करने वाले को सालाना 2.75 फीसदी की दर से 5 साल में कुल 13,750 रुपए का ब्याज भी मिला है।
More From GoodReturns

Gandhar Oil Refinery के शेयर में लगा अपर सर्किट! मुनाफा और रेवेन्यू ने किया कमाल, अब क्या होगा?

आज खुले 3 बड़े IPO: Indo-MIM, Xtranet और Lohia Corp में निवेश का मौका, जानें क्या है सही रणनीति

मुंबई बारिश अलर्ट: बैंकिंग ठप होने पर पैसे की किल्लत से कैसे बचें? जानें स्मार्ट तरीके

Donald Trump की रणनीति से क्यों डरा Share Market? पढ़िए Sharad Kohli का Analysis

Gold Silver Price: किसमें मिलेगा ज्यादा रिटर्न, Ajay Kedia से समझिए निवेश की पूरी Strategy!

GPF ब्याज दर 7.1% पर बरकरार: क्या EPF और PPF से बेहतर है आपका निवेश?

ब्रेंट क्रूड $95 के पार: क्या पेट्रोल-डीजल की कीमतों में होगा बदलाव? जानें ताजा अपडेट

ITR रिफंड के नाम पर हो रही है बड़ी धोखाधड़ी, इन फर्जी मैसेज से रहें सावधान

Vi का ₹860 वाला नया प्लान: अनलिमिटेड डेटा और 84 दिन की वैलिडिटी, रिचार्ज से पहले ये बातें जरूर जानें

Gold Price Today: 23 जुलाई को सोने के दाम स्थिर, खरीदारी से पहले देखें 22K और 24K के ताजा रेट्स

Market Outlook: गिरते बाजार में घबराएं नहीं, इन Levels और Sectors पर रखें नजर



Click it and Unblock the Notifications