Tata Sky ने पेश किया जबरदस्त ब्रॉडबैंड प्लान, मिलेगा 500GB का तक डेटा
टाटा स्काई का ब्रॉडबैंड कनेक्शन लेने वाले यूजर्स के लिए अच्छी खबर है। कंपनी अपने यूजर बेस को बढ़ाने की कोशिश में लगा है। टाटा स्काई अपने यूजर्स को लुभाने के लिए नए-नए ब्रॉडब्रैंड प्लान्स ला रही है,
नई दिल्ली: टाटा स्काई का ब्रॉडबैंड कनेक्शन लेने वाले यूजर्स के लिए अच्छी खबर है। कंपनी अपने यूजर बेस को बढ़ाने की कोशिश में लगा है। टाटा स्काई अपने यूजर्स को लुभाने के लिए नए-नए ब्रॉडब्रैंड प्लान्स ला रही है, जिनमें 500GB तक डाटा दिया जा रहा है। बता दें कि फिलहान कंपनी देश के 18 शहरों में अपनी सर्विस दे रही है। घटाए रेट : Tata Sky HD सेट-टॉप बॉक्स पहले से हुआ और सस्ता ये भी पढ़ें

कंपनी के पास ऑफर करने के लिए दो कैटिगरी के प्लान हैं। पहले प्लान में यूजर्स को एक महीने के लिए अनलिमिटेड डेटा मिलता है। जबकि दूसरी कैटिगरी के प्लान में लिमिटेड डेटा ऑफर किया जा रहा है। इन दोनों कैटिगरी में कंपनी 1 से 12 महीने की वैलिडिटी वाले प्लान ऑफर कर रही है। तो चलिए आपको बताते है कौन सा प्लान आपको ज्यादा बेनिफिट दे रहा है।
ब्रॉडबैंड फिक्स्ड डेटा प्लान
- टाटा स्काई का पहला फिक्स्ड जीबी ब्रॉडबैं प्लान 790 रुपये का है।
- इस प्लान में 50Mbps की स्पीड से 150जीबी डेटा दिया जा रहा है। इसके साथ ही कंपनी के पोटफोलियो में दूसरा प्लान 950 रुपये का है। इसमें 100Mbps की स्पीड से कुल 250जीबी डेटा मिलता है।
- वहीं तीसरे प्लान की बात करें तो यह 1000 रुपये का आता है और इसमें आपको 50Mbps की स्पीड और 500जीबी डेटा मिलेगा। एक महीने की वैलिडिटी वाले 1050 रुपये के प्लान की जहां तक बात है तो इसमें आपको 100Mbps की स्पीड से 500जीबी डेटा मिल जाता है।
फिक्स्ड ब्रॉडबैंड डेटा प्लान 3 महीने के लिए
- बता दें कि कंपनी तीन महीने की वैलिडिटी चार प्लान- 2250 रुपय, 2700 रुपये, 2850 रुपये और 3000 रुपये वाले प्लान ऑफर कर रही है। 2250 रुपये वाले प्लान में 50Mbps की स्पीड से 150जीबी डेटा दिया जा रहा है।
- वहीं अगर आप 2700 रुपये वाले प्लान को सब्सक्राइब कराते हैं तो आपको 100Mbps की स्पीड से 250GB डेटा मिल जाएगा।
- बात करें 2850 रुपये वाले प्लान की तो इसमें 50Mbps की स्पीड से 500जीबी डेटा मिलेगा।
- मालूम हो कि तीन महीने की वैलिडिटी वाला सबसे महंगा प्लान 3000 रुपये का है। इसमें 100Mbps की स्पीड से 500जीबी डेटा दिया जा रहा है।
6 महीने की वैलेडिटी वाले ये पैक्स लें
- अगर आप 6 महीने वाले प्लान्स की तालाश कर रहें है तो इसमें भी आपको 4 ऑप्शन मिलते हैं। पहला प्लान 4,050 रुपये का है। इसमें 50Mbps की स्पीड से 150जीबी डेटा ऑफर किया जा रहा है।
- वहीं टाटा स्काई ब्रॉडबैंड के 4860 रुपये वाले प्लान में 100Mbps की स्पीड से 250जीबी डेटा मिलेगा।
- जबकि तीसरे प्लान की करें तो यह 5130 रुपये के सब्सक्रिप्शन चार्ज के साथ आता है। इसमें 50Mbps की स्पीड और 500जीबी डेटा मिल जाता है।
- इसके साथ ही 6 महीने की वैलिडिटी वाला सबस महंगा प्लान 5400 रुपये का है। इस प्लान में 100Mbps की स्पीड और 500GB डेटा मिल जाता है। ये सभी प्लान 10 प्रतिशत की छूट के साथ आते हैं।
1 साल के लिए भी हैं कई प्लान
- बार-बार रिचार्ज कराने के झंझट से निपटने के लिए कंपनी आपको पूरे साल के प्लान्स भी ऑफर करती हैं। फिलहाल देश में कोरोना के कारण लॉकडाउन और वर्क फ्रॉम होम की वजह से बहुत से यूजर्स एक साल की वैलिडिटी वाले प्लान्स को सब्सक्राइब कराने लगे।
- टाटा स्काई के पास भी कुछ शानदार ब्रॉडबैंड ऐनुअल प्लान हैं। इनमें 7650 रुपये, 9180 रुपये, 9690 रुपये और 10200 रुपये वाले प्लान शामिल हैं। इसमें 7650 रुपये वाले प्लान में 50Mbps की स्पीड से 150जीबी डेटा दिया जा रहा है।
- वहीं, अगर आप इसके 9180 रुपये वाले प्लान को सब्सक्राइब कराएंगे तो आपको 100Mbps की स्पीड और 250जीबी डेटा मिलेगा।
- बात करें 12 महीने की वैलिडिटी वाला तीसरे प्लान की तो 9690 रुपये का है। इसमें 50Mbps की स्पीड के साथ इंटरनेट ब्राउजिंग के लिए कुल 500GB डेटा मिलता है।
- इस सेगमेंट का सबसे महंगा प्लान 10200 रुपये का है। इसमें 100Mbps की स्पीड और 500जीबी डेटा मिल जाता है।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स



Click it and Unblock the Notifications
