Sukanya Samriddhi Yojana Account: भारत सरकार के द्वारा सुकन्या समृद्धि योजना शुरुआत की गई है। सरकार का यह कदम बेटियों को सशक्त और मजबूत बनाने के लिए है। इसमें आप 1 साल में 250 रुपए से लेकर 1.5 लाख रुपए तक की रकम जमा कर सकते हैं। अगर आप इसमें हर साल 1.5 लाख तक जमा करते हैं, तो आगे बेटी की शादी और पढ़ाई के जैसे खर्चे भी आसानी से उठा सकते हैं। अगर आप इसमें नियमित पैसे इन्वेस्ट करते हैं, तो बड़ा फंड क्रिएट कर सकते हैं। फिलहाल इस योजना पर सरकार की तरफ से 8.2 प्रतिशत का शानदार ब्याज भी दिया जा रहा है। इस योजना में 15 साल तक लगातार पैसे इन्वेस्ट करने होते हैं, यह 21 साल के बाद मेच्योर होती है। अब आपके मन में सवाल उठ रहा होगा कि इसे ऑनलाइन कैसे कंट्रोल किया जाए और क्या इसका खाता ऑनलाइन खोल सकते हैं? यहां पर हम आपको इसी बारे में पूरी जानकारी देने वाले हैं।
गौरतलब है कि लोगों के मन में यह सवाल भी उठ रहा होगा की क्या वह इस सुकन्या समृद्धि योजना के खाते को ऑनलाइन खोल सकते हैं? तो बता दें कि सुकन्या समृद्धि योजना का अकाउंट ऑनलाइन नहीं खोल सकते हैं। लेकिन इस अकाउंट को ऑनलाइन पूरी तरह से कंट्रोल जरूर किया जा सकता है। एक बार अकाउंट खुल जाने के बाद आप इसे ऑनलाइन बैंकिंग एप्लीकेशन के जरिए कंट्रोल कर सकते हैं।

आप इस योजना का फॉर्म ऑनलाइन जरूर डाउनलोड कर सकते हैं, जिसमें सभी डिटेल्स भरकर और उसके साथ बेटी की फोटो, बर्थ सर्टिफिकेट और अभिभावक के आइडेंटी कार्ड फॉर्म के साथ अटैच करके अधिकृत बैंक या पोस्ट ऑफिस में जमा कर सकते हैं।
गौरतलब है कि आप जब भी खाता खुलवाने जा रहे हैं, आपको सभी डाक्यूमेंट्स की मूल कॉपी और फोटो कॉपी लेकर जाना है। मूल कॉपी आपके पास होती है, जो आपके फोटो कॉपी वाले डॉक्यूमेंट को सत्यापित करने के लिए भी इस्तेमाल की जाती है। इस पूरी प्रक्रिया के बाद आपकी बेटी का सुकन्या समृद्धि योजना का अकाउंट खुल जाता है।
अगर आपकी बेटी का अकाउंट एक बार खुल गया तो आप बड़ी आसानी से इसे ऑनलाइन कंट्रोल कर सकते हैं। इसमें पैसा जमा करने के लिए आपको बैंक जाने की जरूरत नहीं है, यह काम आप ऑनलाइन घर बैठे अपने मोबाइल से कर सकते हैं। आप इसकी आने वाली किश्तों को भी ऑनलाइन ऑटोमैटिक कटवा सकते हैं।
इसके अलावा आप जब चाहे तब सुकन्या समृद्धि योजना के अकाउंट का स्टेटमेंट भी ऑनलाइन चेक कर सकते हैं। आप इसका बैलेंस भी ऑनलाइन जान सकते हैं।
इतना ही नहीं अगर आप किसी दूसरी ब्रांच में इसके अकाउंट में ट्रांसफर करवाना चाहते हैं, तो यह काम भी ऑनलाइन किया जा सकता है।
इसके अलावा एक बार अकाउंट मेच्योर हो जाने पर आपके द्वारा पूरे पैसे लड़की के खाते में ऑनलाइन ही ट्रांसफर भी किए जा सकते हैं।
अगर आप सुकन्या समृद्धि योजना का बैलेंस ऑनलाइन चेक करना चाहते हैं, तो आपको संबंधित बैंक की नेट बैंकिंग सुविधा का इस्तेमाल करना होगा। जब आप इसमें यूजर नेम और पासवर्ड डालकर लॉग इन करेंगे, इसके बाद आपको डैश बोर्ड में अपने सभी मौजूदा अकाउंट नंबर की लिस्ट दिखेगी। इसके बाद लिस्ट में अकाउंट नंबर के सामने अकाउंट स्टेटमेंट का विकल्प मौजूद होगा। उसके बाद आप सुकन्या समृद्धि योजना अकाउंट पर क्लिक करेंगे तो आपको खाते में मौजूद बैलेंस दिखने लगेगा फिर आप स्टेंटमेंट भी निकाल सकते हैं।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 29 मार्च रविवार को चांदी सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Price Today: 29 मार्च को सोना सस्ता हुआ या महंगा? खरीदने से पहले जानें आज का ताजा भाव

Silver Price Today: 28 मार्च को चांदी की कीमतों में उछाल, जानिए प्रति किलो कितना महंगा हुआ चांदी का भाव

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

Bank Holiday Today: आज बैंक बंद हैं या खुला? बैंक जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 28 मार्च, 2026 - आज ही समय पर अवसर और स्थिर लाभ प्राप्त करें



Click it and Unblock the Notifications