Sukanya Samriddhi Yojana : बेटियों की पढ़ाई और शादी की परेशानी को दूर करने के लिए केंद्र सरकार ने सुकन्या समृद्धि योजना (एसएसवाई) योजना की शुरुआत की है। एसएसवाई पूरी तरह से सरकारी योजना है। केंद्र सरकार की तरफ से बेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ योजना के तहत यह योजना शुरू की गई है।
एसएसवाई योजना में हर वर्ष 1.5 लाख रु जमा कर आप अपनी बच्ची के लिए लंबी अवधि में एक मोटी रकम जोड़ सकते हैं। आप आपने अब तक कितने रु जमा किए है। इस बारे में आप ऑनलाइन जानकारी भी हासिल कर सकते हैं तो फिर आइए जानते है इसके बारे में।

एसएसवाई में गारंटीड ब्याज मिलता है साथ ही इसमें कंपाउंडिंग इंटरेस्ट का भी लाभ मिलता है। 10 वर्ष से कम आयु की कैसी भी बच्ची के नाम से उसके माता-पिता या अभिभावक इस खाते को खुलवा सकते हैं।
एसएसवाई में मिनिमम 250 रु और अधिकतम 1.5 लाख रु वार्षिक जमा कर सकते हैं। बेटी के 18 वर्ष की होने के बाद कुल पैसों का 50 प्रतिशत निकाल सकते हैं। जिसका उपयोग आगे की पढ़ाई के लिए किया जा सकता है। इसके बाद बेटी को आयु 21 वर्ष की होने पर सारा पैसा निकाला जा सकता है। इस योजना पर मौजूदा वक्त में लगभग 8 प्रतिशत के हिसाब से ब्याज मिल रहा है।
इस योजना की एक बेहद ही खास बात ये होती है कि आपको पूरे 21 वर्ष तक पैसे नहीं जमा करना होता है। इसमें खाता खोलने के 15 वर्ष तक ही पैसे जमा किए जा सकते हैं। एसएसवाई टैक्स फ्री स्कीम है। इस पर ईईई यानी तीन अलग-अलग स्तर पर टैक्स छूट मिलता है।
ऐसे चेक करें ऑनलाइन बैलेंस
अगर आप एसएसवाई का ऑनलाइन बैलेंस चेक करना चाहते है तो फिर इसके लिए आपको बैंक की नेटबैंकिंग सुविधा का उपयोग करना होगा। इसके लिए आपको सबसे पहले यूजर नेम और पासवर्ड की सहायता से लॉगिन करना है।
इसके बाद आपको डैशबोर्ड में आपको अपने सभी मौजूदा खाते के नंबरों की लिस्ट दिखाई देगी। बाई तरफ अकाउंट स्टेटमेंट के विकल्प पर क्लिक करेंगे तो भी सभी खाते की लिस्ट दिख जायेगी। जब आप सुकन्या के खाते नंबर पर क्लिक करेंगे तो स्क्रीन पर उसका मौजूदा बैलेंस दिखने लगेगा।
More From GoodReturns

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications
