Startup Mahakumbh: भारत सरकार के द्वारा लगातार एंटरप्रेन्योरशिप और स्टार्टअप को बढ़ावा देने का प्रयास जारी है। ऐसे में सरकार के द्वारा स्टार्टअप्स को प्रमोट करने के लिए कई योजनाएं लाई जा रही हैं, साथ ही उनके लिए कई आयोजन भी किया जा रहे हैं। सरकार ने स्टार्टअप्स के ऊपर बढ़ते हुए अपने फोकस को लेकर इसी कड़ी में एक स्टार्टअप महाकुंभ के आयोजनका फैसला लिया है। मिल रही जानकारी के मुताबिक इस आयोजन में करीब 1000 से ज्यादा स्टार्टअप हिस्सा लेने वाले हैं।
इसके अलावा इस स्टार्टअप एग्जीबिशन के दौरान हजारों इन्वेस्टर्स और 500 से ज्यादा इनक्यूबेटर एक्सीलेटर भी आने वाले हैं। ऐसे में लोगों के लिए यह अपने स्टार्टअप को प्रमोट करने का और उसके लिए फंड इकट्ठा करने का एक बेहतर विकल्प साबित हो सकता है।

स्टार्टअप्स का यह महाकुंभ दिल्ली के प्रगति मैदान में आयोजित किया जा रहा है। अगर आपके पास भी कोई स्टार्टअप का प्लान है या आपने कुछ बिजनेस शुरू किया है तो आप इस स्टार्टअप महाकुंभ में रजिस्टर कर सकते हैं। इसके बाद अपने स्टार्टअप को एक्सप्लेन करके उसके लिए फंडिंग भी उठा सकते हैं। इस आर्टिकल में हम आपको स्टार्टअप महाकुंभ में रजिस्टर करने के साथ उसके फायदे के बारे में भी बताने जा रहे हैं।
इस तरह करना होगा अप्लाई
अगर आप भी इस स्टार्टअप महाकुंभ का हिस्सा बनना चाहते हैं तो सबसे पहले आपको इसके लिए रजिस्टर करना होगा।
इसमें रजिस्टर करने के लिए आपको आधिकारिक वेबसाइट startupmahakumbh.org पर जाना होगा।
आप इस वेबसाइट को ओपन करेंगे आपको रजिस्टर नाउ का विकल्प दिखेगा। यह एक बटन की तरह होगा जिस पर क्लिक करना रहेगा।
रजिस्टर नाउ के बटन पर क्लिक करने के बाद आपके सामने एक एप्लीकेशन फॉर्म खुला जाएगा। इस एप्लीकेशन में आपसे कई जानकारियां मांगे जाएंगे जिन्हें आपको सही-सही भरना है। जानकारियां भरने के बाद फॉर्म जमा करना होगा और आपका रजिस्ट्रेशन हो जाएगा। मांगी गई जानकारियों में आपको अपना नाम, पता, मोबाइल नंबर, पैन नंबर, वेबसाइट, जीएसटी नंबर, ईमेल समेत अपने स्टार्टअप का रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट देना होगा.
रजिस्ट्रेशन कंफर्म हो जाने के बाद आप भारत मंडपम में होने वाले स्टार्टअप महाकुंभ का हिस्सा बन सकते हैं।
कब हो रहा है ये तीन दिवसीय स्टार्टअप महाकुंभ
आपकी जानकारी के लिए बताते चलें कि 3 दिन तक चलने वाला यह स्टार्टअप महाकुंभ 18 मार्च को शुरू होगा और 20 मार्च तक चलेगा। इसे दिल्ली के प्रगति मैदान के भारत मंडपम में आयोजित किया जा रहा है। रजिस्ट्रेशन करने के बाद आप यहां पर जाकर अपने स्टार्टअप का शोकेस कर सकते हैं।
देने होंगे इतने पैसे
स्टार्टअप महाकुंभ का फॉर्म भरते वक्त आपको अपने स्टार्टअप की जानकारी देनी होगी। इसमें आपको बताना होगा कि आपका स्टार्टअप किस सेक्टर से है। रिजस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूर होने के बाद आपको अपना स्टॉल लगाने के लिए 30000 रुपए का भुगतान भी करना होगा। 30000 की राशि का भुगतान करने के बाद ही आप अपने स्टार्टअप को शोकेस कर पाएंगे।
वैसे तो एक स्टॉल की जगह लेने की कीमत 50000 रुपए की है, लेकिन अगर आप इसे 6 मार्च से पहले बुक करते हैं तो आपको स्पेशल ऑफर मिलता है जिसके तहत 20000 रुपए तक की छूट मिलती है और आप इसे 30000 रुपए की कीमत पर बुक कर सकते हैं।
More From GoodReturns

भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें

Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?

Gandhar Oil Refinery के शेयर में लगा अपर सर्किट! मुनाफा और रेवेन्यू ने किया कमाल, अब क्या होगा?

US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति

GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित

ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान

चेन्नई रेल अपडेट: आज रात कई ट्रेनें रद्द, सफर से पहले चेक करें अपना रूट और टाइमिंग

आज खुले 3 बड़े IPO: Indo-MIM, Xtranet और Lohia Corp में निवेश का मौका, जानें क्या है सही रणनीति

Russia ने 6 महीने में बेच दिया 44 टन सोना! रूस क्यों घटा रहा है अपना Gold Reserve?

मुंबई बारिश अलर्ट: बैंकिंग ठप होने पर पैसे की किल्लत से कैसे बचें? जानें स्मार्ट तरीके

Indo-MIM Listing Today: आज बाजार में होगी धमाकेदार एंट्री! लिस्टिंग के बाद शेयर बेचने का सही तरीका



Click it and Unblock the Notifications