SalarySe Startup: सैलरीसे स्टार्टअप ने 43 करोड़ रुपए ज्यादा का फंड जुटाया हैं। यह कंपनी गुरग्राम की एक स्टार्टअप है। आपकी जानकारी के लिए बताते चलें की कंपनी द्वारा यह फंडिंग, सीड राउंड के तहत जुटाई है। इस फंडिंग को सर्ज वेंचर्स के द्वारा लीड किया गया है। यह एक एप्लीकेशन है, जो नौकरी करने वाले लोगों को फाइनेंशियल सर्विस देने के लिए जाना जाता है। अगर बात की जाए स्टार्टअप्स की तो इसे इनवेस्टर्स के द्वारा काफी बेहतर रिस्पॉन्स मिल रहा है।
आपकी जानकारी के लिए बताते चलें कि ऑनलाइन मौजूद आंकड़ों के अनुसार इस स्टार्ट कंपनी की वैल्यूएशन भी काफी जबरदस्त है। इस कपंनी की वैल्यूएशन को 15 मिलियन डॉलर का बताया गया है। अगर आप इस राशी को रुपए में कनवर्ट करते हैं, तो यह 123 करोड़ रुपए के आस पास की वैल्यू है। सैलरीसे ने एक खास रिजॉल्यूशन के तहत 6563 शेयर जारी किए हैं। आपको बता दें कि ये कंपल्सरी प्रिफरेंस शेयर हैं।

जानें कितना है इसका इश्यू प्राइस
आपकी जानकारी के लिए बताते चलें कि इस कंपनी के शेयर्स का इश्यू प्राइस 66,608 प्रति शेयर का रखा गया है।
जानिए किसने दिया कितना फंड
मीडिया द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार इस शेयर के सर्ज वेंचर्स ने इस फंडिंग राउंड को लीड करते हुए करीब 25 करोड़ रुपए का इनवेस्टमेंट किया है। इसके अलावा प्रवेग वेंचर्स और विस्त्रा आईटीसीएल इंडिया के द्वारा मिलाकर करीब 18.7 करोड़ रुपए का निवेश किया गया है।
आपकी जानकारी के लिए बताते चलें कि इस स्टार्टअप की शुरुआत मोहित गोरिसरिया, पीयूष बागरिया और सौमित नंदा के द्वारा की गई थी। इस स्टार्टअप का काम नौकरी करने वाले लोगों को बाई नाउ, पे लेटर की सुविधा मुहैया करवाना है। यह कंपनी ऐसे ही प्रोडक्ट्स को डेवलप करने का काम करती है। इस स्टार्टअप कंपनी ने यस बैंक के साथ रणनीतिक साझेदारी भी की है। बताते चलें कि यस बैंक इस कंपनी का बैंकिंग पार्टनर भी है। वहीं लोन देने के लिए इस कंपनी ने सुगम्य फाइनेंस को अपना लेंडिंग पार्टनर बनाया है।
इस स्टार्टअप ने अबतक काफी बेहतर परफॉर्म किया है और यही कारण है कि इसमें इनवेस्टर्स की दिलचस्पी काफी बढ़ रही है। ऐसा इस लिए भी है क्योंकी लोगों को बाय नाउ पे लेटर की जरूरत हमेशा पड़ती है। आजकल जब लोगों की सैलरी खत्म हो जाती तो वो अक्सर ही ऐसी किसी सुविधा का इस्तेमाल करते हैं। यही कारण है कि इस स्टार्टअप का बिजनेस जोर पकड़ चुका है। उम्मीद की जा रही है कि इसका बिजनेस आगे और भी तेजी से बढ़ेगा।
इस इकट्ठा किए गए फंड को कहां इस्तेमाल किया जाएगा, इस बात की जानकारी नहीं है। हांलाकि, लोगों को उम्मीद है कि इस जुटाई गई धनराशी का इस्तेमाल कंपनी का बिजनेस बढ़ाने के लिए किया जाएगा। गैरतलब है कि यह स्टार्टअप मोबाइल एप्लीकेशन के जरिए काम करता है, तो शायद इन पैसों को कंपनी में विस्तार के साथ ऐप्लीकेशन में अपडेट करने लिए और उसे बेहतर बनाने के लिए किया जाएगा, जिससे यूजर एक्सपीरियंस भी बेहतदर हो सके और ज्यादा से ज्यादा लोग इसका फायदा उठा सकें।
More From GoodReturns

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications
