नयी दिल्ली। कोई भी कारोबार शुरू करने से पहले आपको उसके बारे में ज्यादा से ज्यादा जानकारी जुटानी जरूरी है। बिना जानकारी के आप कोई भी कारोबार नहीं कर सकते। इनमें आपके बिजनेस आइडिया के साथ-साथ जरूरी ये भी है कि आप कितनी पूंजी के साथ बिजनेस शुरू हो सकता है इसकी भी पूरी जानकारी हासिल करें। साथ ही बिजनेस से होने वाला मुनाफा आपके लिए पर्याप्त रहेगा कि नहीं ये भी गौर करने वाली बात है। यहां हम आपको बता रहे हैं कि एक ऐसे बिजनेस आइडिया के बारे में जिसमें आप बहुत कम मेहनत के लाखों रुपये की कमाई कर सकते हैं। जी हां हम आपको बताने जा रहे हैं गाय के गोबर से जुड़े कुछ व्यापारों के बारे में, जिन्हें करने के बारे आपने कभी शायद सोचा न हो। इनमें न तो आपकी कोई बहुत मेहनत लगेगी और न बहुत अधिक पूंजी।
कर सकते हैं वेजिटेलबल डाई का कारोबार
गाय के गोबर से कई तरह के कारोबार किये जा सकते हैं। इनमें एक वेजिटेबल टाई बनाना। आप गाय के गोबर से कागज बनाने के साथ-साथ वेजिटेबल डाई बनाने का व्यवसाय कर सकते हैं। यानी आप कागज और वेजिटेबल डाई दो कारोबार आसानी कर सकते हैं। जानकारी के लिए बता दें कि गोबर में से कागज बनाने के लायक केवल 7 फीसदी मैटेरियल निकलता है। बचे हुए 93 फीसदी को वेजिटेबल डाई बनाने में आसानी से इस्तेमाल किया जा सकता है। वेजिटेबल डाई पर्यावरण के लिए बेहतर होती हैं। साथ ही आप इनका निर्यात भी कर सकते हैं।
गोबर बेच कर बढ़ाएं आमदनी
अगर आप गाय के गोबर से कोई कारोबार न करने चाहें तो भी आप इससे कमाई जरूर कर सकते हैं। आपको बता दें कि गोबर को 5 रुपये प्रति किलो के भाव पर आसानी से बेचा जा सकता है। सरकार खुद भी कागज और विजिटेबल डाई बनाने के लिए 5 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव पर किसानों से गोबर खरीदती है। छोटे किसानों के लिए एक फायदे का सौदा हो सकता है, जो 50-10 रुपये प्रति की आमदनी से अपनी मासिक आय बढ़ा सकते हैं। वैसे गांवों में गोबर के उपलों का भी कारोबार होता है।
कितनी चाहिए पूंजी
बता दें कि अगर आप गाय के गोबर से कागज बनाने का कारोबार शुरू करने की सोच रहे हैं तो आपको इसके सरकार की मदद मिल सकती है। सरकार इसके प्लांट की शुरुआत करने के लिए कर्ज दे रही है। वैसे गोबर से कागज बनाने वाले प्लांट की शुरुआत करने में 15 लाख रुपये की पूंजी चाहिए होगी। इससे आप हर महीने 1 लाख कागज के बैग बना कर बेच सकते हैं, जिससे आपको अच्छी खासी आमदनी होगी।
यह भी पढ़ें - जानिए कैसे शुरू करें फूलों का कारोबार, होती है खूब कमाई
More From GoodReturns

Godrej Consumer Q1 Results: आज नतीजों के साथ डिविडेंड का धमाका? निवेशकों की नजरें इन 3 ट्रिगर्स पर

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

ITR रिफंड का पैसा आना शुरू: क्या आपके खाते में आया? तुरंत चेक करें ये 3 जरूरी चीजें

सरकारी बॉन्ड नीलामी: FD से बेहतर रिटर्न या जोखिम? जानें निवेश का सही तरीका

स्वतंत्रता दिवस सेल: खत्म होने में 48 घंटे, HDFC-SBI कार्ड पर 10% छूट पाने का सही तरीका

TRAI का नया फरमान: अब रिचार्ज प्लान्स में नहीं छिपेगी कोई जानकारी, Jio-Airtel को देना होगा पूरा ब्यौरा

EPFO ब्याज क्रेडिट: पासबुक में पैसा नहीं दिख रहा? घबराएं नहीं, तुरंत चेक करें ये जरूरी अपडेट

बाजार में उथल-पुथल: 0-90 दिन से 3 साल तक निवेश का सही गणित क्या है?

Airtel Unlimited 5G का सच: 300GB की लिमिट और हॉटस्पॉट का क्या है पंगा? रिचार्ज से पहले ये जरूर देखें

NSE का नया CAS सिस्टम: आज से बदल गया क्लोजिंग का तरीका, ट्रेडर्स के लिए जरूरी गाइड

बैंक निफ्टी एक्सपायरी: आज 13 अगस्त को इन लेवल्स पर रखें नजर, OI और IV का खेल समझें



Click it and Unblock the Notifications