नया साल 2021 शुरू होने वाला है। नए साल में अगर आप कार खरीदने का सोच रहे है तो ये खबर जरुर पढ़ें। कार खरीदना किसी के लिए भी बहुत बड़ी बात होती है। आज के समय में कार खरीदना जरुरत भी बन गई है।
नई दिल्ली: नया साल 2021 शुरू होने वाला है। नए साल में अगर आप कार खरीदने का सोच रहे है तो ये खबर जरुर पढ़ें। कार खरीदना किसी के लिए भी बहुत बड़ी बात होती है। आज के समय में कार खरीदना जरुरत भी बन गई है। आज के समय में हर कोई खुद का कार लेना चाहता है पर महंगाई के इस दौर में कार लेना आसान नहीं है। जल्द लॉन्च होगी Maruti, Mahindra समेत इन कंपनियों की Electric Cars

ऐसे में कार लोन आपके कार लेने का सपने को पूरा करता है। बहुत से लोग कार खरीदने के लिए कार लोन की मदद लेते हैं। देश का हर बैंक कार लोन उपलब्ध कराता है। आज हम अपने इस खबर के जरिए देश के 3 सरकारी बैंकों भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई), पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) और बैंक ऑफ बड़ौदा की कार लोन रेट्स की तुलना करेंगे। इससे हमें पता चलेगा कि कौन सा बैंक नई कार के लिए सबसे कम ब्याज दरों पर लोन दे रहा है।
एसबीआई
एसबीआई देश का सबसे बड़ा बैंक है। भारतीय स्टेट बैंक में नई कार के लिए फिक्स्ड रेट कार लोन के मामले में मैक्सिमम लोन टेन्योर 7 साल है। बैंक कार की ऑन रोड प्राइसिंग का 90 फीसदी तक फाइनेंस करता है। प्रोसेसिंग फीस मिनिमम 500 रु+जीएसटी से लेकर 3750 रु+ जीएसटी तक है। फिक्स्ड रेट कार लोन एमसीएलआर पर बेस्ड है। वहीं अगर आप योनो एसबीआई ऐप से कार लोन के लिए अप्लाई करते हैं तो ब्याज दर 7.50 फीसदी सालाना से शुरू है। योनो से अप्लाई नहीं किए जाने पर ब्याज दर अलग-अलग सिबिल स्कोर के आधार पर 7.75% से लेकर 8.45% सालाना तक है।
पीएनबी
बात करें अगर पीएनबी की तो इस बैंक से नई कार के लिए 1 करोड़ रुपये तक का लोन लिया जा सकता है। लोन को चुकाने की मैक्सिमम अवधि 7 साल है। प्रोसेसिंग फीस मिनिमम 1000 रुपये से लेकर मैक्सिमम 1500 रुपये है। पीएनबी में रेपो रेट बेस्ड लेंडिंग रेट्स वाले कार लोन के मामले में महिलाओं, पीएनबी प्राइड लाभार्थी और कॉरपोरेट्स के लिए नई कार खरीदने पर ब्याज दर 7.55 फीसदी सालाना है। अन्य तरह के ग्राहकों के लिए अलग-अलग सिबिल स्कोर के आधार पर 7.55 फीसदी से 7.80 फीसदी सालाना तक है। वहीं डिफेंस/पैरा मिलिट्री वालों के लिए यह ब्याज दर 7.30 फीसदी सालाना है। बैंक में एमसीएलआर पर बेस्ड कार लोन के मामले में ब्याज दर 8.30 फीसदी सालाना है।
बैंक ऑफ बड़ौदा
बैंक ऑफ बड़ौदा भी कार की ऑन रोड प्राइसिंग का 90 फीसदी तक फाइनेंस करता है लेकिन मैक्सिमम लोन लिमिट 1 करोड़ रुपये है। मैक्सिमम लोन टेन्योर 7 साल है। प्रोसेसिंग फीस कार लोन अमाउंट का 0.50 फीसदी है, जो कि मैक्सिमम 10000 रुपये है। बैंक ऑफ बड़ौदा में रेपो रेट लिंक्ड लेंडिंग रेट्स पर बेस्ड कार लोन के मामले में ब्याज दर 7.25 फीसदी से लेकर 10.1 फीसदी सालाना तक है। एमसीएलआर पर बेस्ड कार लोन के मामले में ब्याज दर 7.90 फीसदी से लेकर 9.65 फीसदी सालाना तक है।
एचडीएफसी बैंक
निजी क्षेत्र का यह सबसे बड़ा बैंक का कार लोन सालाना 8.80% से शुरू होता है। प्रोसेसिंग फीस के तौर पर लोन की रकम का 0.4 फीसदी लिया जाता है। बैंक 84 महीने तक की अवधि के लिए कार लोन देता है। अधिकतम 3 करोड़ रुपये तक का कार लोन मंजूर किया जाता है। चुनिंदा मॉडलों पर ऑन रोड प्राइस का 100 फीसदी तक कर्ज दिया जाता है।
आईसीआईसीआई बैंक
बैंक के कार लोन की शुरुआत सालाना 8% ब्याज से होती है। यह 84 महीने तक की अवधि के लिए कार लोन देता है। मंजूर की जाने वाली लोन की रकम कार के मॉडल, उसकी कॉस्ट, कस्टमर के प्रोफाइल इत्यादि पर निर्भर करती है। प्री क्वालिफाइड और प्री अप्रूव्ड कस्टमर ऑफर का लाभ उठा सकते हैं।
ऑनलाइन व ऑफलाइन कर सकते कार लोन के लिए एप्लाई
आप कार लोन के लिए आवेदन ऑनलाइन व ऑफलाइन दोनों तरीके से कर सकते है। सबसे पहले आपको जानकारी दें कि ऑनलाइन के लिए बैंक की वेबसाइट पर जाना होगा। वहीं, ऑफलाइन के लिए बैंक की ब्रांच में जाना होगा। उसके बाद जिस बैंक से लोन लेना है उसकी प्री ओन्ड कार लोन सेक्शन पर जाकर पूरी डिटेल चेक करें। बता दें कि कार लोन के लिए आप एचडीएफसी, एसबीआई, आईसीआईसीआई बैंक की वेबसाइट पर भी इनके बारे में देख सकते हैं।
इन डाक्यूमेंट की पड़ेगी जरूरत
पहचान का प्रमाण (पैन कार्ड, पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस आदि) वोटर आई कार्ड, पासपोर्ट जैसे पते का प्रमाण ऐज प्रूफ फोटोग्राफ कार के कागजात तीन महीने की सैलरी स्लिप, छह महीने का बैंक स्टेटमेंट, आयकर रिटर्न जैसे आमदनी के सबूत कुछ कंपनियां कार के इंश्योरेंस की कॉपी और ड्राइविंग लाइसेंस के बिना लोन फाइनल नहीं करतीं।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?

शेयर बाजार का नया नियम: 3:15 बजे के बाद कैसे करें ट्रेड? CAS सेशन में मुनाफे का सही तरीका



Click it and Unblock the Notifications