अगर आप कार खरीदने के बारे में सोच रहे हैं तो आपके लिए भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) आपके लिए अच्छा ऑफर लेकर आया है।
नई दिल्ली: अगर आप कार खरीदने के बारे में सोच रहे हैं तो आपके लिए भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) आपके लिए अच्छा ऑफर लेकर आया है। जी हां टाटा की टियागो गाड़ी पसंद हैं और इसे खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो एसबीआई आपके लिए बेहद आकर्षक ऑफर लेकर आया है। एसबीआई योनो के जरिए आपको कार खरीदने पर डिस्काउंट मिल रहा है। इस ऑफर के तहत आप कार अच्छे डिस्काउंट के साथ ले सकते हैं। SBI अलर्ट : कोरोना के नाम लूटे जा रहे अकाउंट, ऐसे बचें ये भी पढ़ें
जल्दी करें कार की बुकिंग, 30 हजार तक मिलेगा डिस्काउंट
- एसबीआई योनो से अगर आप टियागो की बुकिंग करते हैं तो आपको गाड़ी खरीदने पर 30 हजार रुपये तक का डिस्काउंट मिल सकता है।
- वहीं आपको 3000 रुपये तक की एसेसरीज भी बिलकुल फ्री में मिलेंगी।
- अगर आप इस गाड़ी के लिए एसबीआई योनो के जरिए ऑटो लोन लेते हैं तो आपको मात्र 7.75 फीसदी ब्याज दर पर ऑटो लोन मिल जाएगा।
- मालूम हो कि लोन कुछ ही मिनटों में पास हो जाएगा और पैसे आपके खाते में आ जाएंगे। बैंक की ओर से ऑफर मात्र 30 जून 2020 तक वैलिड है।
- ऐसे में अगर आपको गाड़ी लेनी है तो जल्द बुकिंग करा लें।
- भारतीय स्टेट बैंक की ओर से साफ तौर पर कहा गया है कि बैंक सेल, प्रोडक्ट की क्वालिटी, फीचर्स और सर्विस के लिए किसी भी तरह से जिम्मेदार नहीं है। सेल और सर्विस की जिम्मेदारी पूरी तरह से मर्चेंट की होगी।
एसबीआई योनो से घड़ी खरीदने पर भी मिल रही छूट
वहीं दूसरी ओर अगर आप घड़ी खरीदने के बारे में सोच रहे हैं तो आपके लिए भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) आपके लिए अच्छा ऑफर लेकर आया है। एसबीआई योनो के जरिए आपको टाइटन की खरीदने पर 3000 रुपये तक का डिस्काउंट मिल रहा है। इस ऑफर के तहत आप अपनी पसंद की घड़ी अच्छे डिस्काउंट के साथ ले सकते हैं। लेकिन इसके लिए आपको कूपन कोड का इस्तेमाल करना होगा। एसबीआई योनो की ओर से दी जा रही इस ऑफर का फायदा लेने के लिए आपको बिल का पेमेंट करने के पहले कोड डालना होगा। एसबीआईटाईटन कोड डालने पर आपके बिल में अपने आप डिस्काउंट की राशि कम हो जाएगी। बता दें कि ये ऑफर भी 30 जून तक के लिए वैलिड है।
जानिए एसबीआई योनो खाता के फायदे
- खाता खुल जाने के बाद आपको बैंक की सारी सुविधाएं मिलेंगी।
- खाता खुल जाने के बाद आपको प्लैटिनम डेबिट कार्ड मिलेगा।
- एसबीआई योनो एप के जरिए खाता खुलवाने पर आपको 5 लाख रुपए तक मुफ्त दुर्घटना बीमा मिलेगा।
- प्लेटिनम डेबिट कार्ड के जरिए आपको एटीएम से 1 लाख रुपए तक निकालने की सुविधा मिलती है।
- एप के जरिए आप चेकबुक के लिए भी आवेदन दे सकते हैं।
- चेकबुक आवेदन देने पर आपको प्रति पेज 10 रुपए देने होंगे।
- एप के जरिए खाता खुलवाने पर आपको एक भी चेकबुक फ्री नहीं मिलेगी।
- खाते का स्टेमेंट आपको ईमेल आईडी पर मिलता रहेगा। अच्छी बात ये है कि अगर आप अपने एसबीआई योनो खाते में 25 हजार रुपए प्रतिमाह का बैलेंस बनाए रखते हैं तो आपको मिनिमम बैलेंस भी नहीं देना होगा।
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
