नयी दिल्ली। अगर आप सस्ती प्रॉपर्टी की तलाश में हैं तो देश का सबसे बड़ा बैंक एसबीआई आपको मौका दे रहा है। आप सस्ते मकान के साथ-साथ कम दामों में दुकान भी खरीद सकते हैं। एसबीआई जिन लोगों को कर्ज देता है उनसे बकाया वसूलने के लिए उनकी बंधक संपत्तियों (जैसे आवासीय संपत्तियों या कारोबारी संपत्तियों आदि) की नीलामी की जाती है। एसबीआई ऐसी ही एक नीलामी आयोजित करने जा रहा है। इस उद्देश्य के लिए एसबीआई की संबंधित शाखाओं ने रजिस्टर्ड संपत्तियों के लिए मेगा ई-ऑक्शन के लिए विज्ञापन दिये हैं। आपको ये प्रॉपर्टीज काफी सस्ते में खरीदने को मिल सकती है। होमबॉयर्स को इन्हें बहुत कम दाम पर खरीदने का मौका मिल सकता है। इन विज्ञापनों में उन वेबसाइटों की डिटेल है जहाँ संभावित खरीदार फुल डिटेल के साथ प्रॉपर्टी की लोकेशन तक पहुँच सकते हैं। यहां आपको ई-नीलामी के लिए पहले से जरूरी चीजों की भी जानकारी मिल सकती है।
एसबीआई ने ट्वीट के जरिये की घोषणा
एसबीआई ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से हाउसिंग और कारोबारी संपत्तियों की मेगा ई-नीलामी के बारे में जानकारी देते हुए ऐलान किया था कि SBI मेगा ई-नीलामी के लिए रजिस्ट्रेशन करें और अविश्वसनीय रेटों पर लिस्ट हुई आवासीय और वाणिज्यिक संपत्तियों को खरीदें। एक्सक्लूसिव मेगा ई-नीलामी का आयोजन 26 फरवरी 2020 को किया जायेगा। तो अगर आप भी सस्ती प्रॉपर्टी खरीदने के इच्छुक हैं आप भी यहां हाथ आजमा सकते हैं।
ये है वेबलिंक
एसबीआई ने bank.sbi/web/sbi-in-the-news/auction-notices/mega-e-auction वेबलिंक दिया है। इसके जरिये आप ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस लिंक पर आपको विस्तार से जरूरी जानकारी मिल जायेगी। बैंक ने यहां आवेदकों से कुछ जरूरी कागजात मांग हैं, जिन्हें डिजिटल फॉर्मेट में जमा करवाया जा सकता है। इन डॉक्युमेंट्स में डिजिटल साइन, केवाईसी कागजात और अर्नेस्ट मनी डिपॉजिट शामिल हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि एसबीआई ने अदालत फैसले के बाद इन प्रॉपर्टी की नीलामी का निर्णय लिया।
कहां-कहां है प्रॉपर्टी
एसबीआई जिन प्रॉपर्टी की नीलामी करने जा रहा है वे दिल्ली के अलावा चेन्नई, मुंबई और मेंगलुरु शामिल हैं। आम तौर पर नीलामी में मिलने वाली संपत्तियों की कीमत रियल एस्टेट के मौजूदा भाव के मुकाबले कम होती है। बता दें कि सरकारी और प्राइवेट समय समय लोन न चुकाने वालों की जब्त की गयी सपंत्तियों की बिक्री करते हैं। बैंक कंपनियों की संपत्ति भी नीलाम करते हैं। इसके अलावा गिरवी रखे गोल्ड की भी नीलामी की जाती है।
यह भी पढ़ें - आ गया अमेजन जैसा नया ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म, यहां मिलेंगे तैयार फ्लैट
More From GoodReturns

भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें

Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?

ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका

US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति

GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित

ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान

चेन्नई रेल अपडेट: आज रात कई ट्रेनें रद्द, सफर से पहले चेक करें अपना रूट और टाइमिंग

Russia ने 6 महीने में बेच दिया 44 टन सोना! रूस क्यों घटा रहा है अपना Gold Reserve?

Indo-MIM Listing Today: आज बाजार में होगी धमाकेदार एंट्री! लिस्टिंग के बाद शेयर बेचने का सही तरीका

Gold Outlook: Buy on Dip या Sell on Rise? गोल्ड, सिल्वर और क्रूड पर Expert Strategy!

LIC AGM 2026: डिविडेंड और बोनस पर बड़ा फैसला, निवेशकों के लिए क्या है खास?



Click it and Unblock the Notifications