नयी दिल्ली। आवास योजना को बढ़ावा देने के लिए एक नय ई-कॉमर्स वेब पोर्टल लॉन्च किया गया है। यहां आप देश भर के शहरों में एक दम तैयार फ्लैट खरीद सकते हैं। रियल एस्टेट डेवलपर संगठन नेशनल रियल एस्टेट डेवलपमेंट काउंसिल ने इसी हफ्ते HousingForAll.com लॉन्च की है। इसके जरिये आप अपने पसंदीदा शहर में मनचाहा घर खरीद सकते हैं। यह देश का पहला ई-कॉमर्स हाउसिंग पोर्टल है। इससे उन लोगों को बहुत सुविधा मिलेगी जो तैयार प्रॉपर्टी की तलाश में हैं। इससे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'सबके लिए घर' लक्ष्य को बढ़ावा मिलेगा। आवास और शहरी मामलों के सचिव दुर्गा शंकर मिश्रा ने इस पोर्टल को लॉन्च किया। उन्होंने इस पोर्टल को भारतीय रियल एस्टेट का 'अमेजन' कहा है। आइये जानते हैं इस पोर्टल की खासियतों और सुविधाओं के बारे में।

यह हैं HousingForAll.com की विशेषताएँ :
- इस पोर्टल के जरिये बेस्ट प्राइसिंग का फायदा देने के लिए बिल्डर घर खरीदारों को कम कीमत के फ्लैट की सूची उपलब्ध करा सकेंगे।
- आप इस पोर्टल पर बिल्डर की पूरी इंवेंट्री देख सकेंगे और फिर सीधे यहीं से घर के लिए बुकिंग कर सकेंगे।
- यह पोर्टल 14 जनवरी से 13 फरवरी तक सिर्फ रियल एस्टेट डेवलपर के लिए खुला, जो इस पर अपने प्रोजेक्ट्स या फ्लैट्स रजिस्टर कर सकेंगे।
- 14 फरवरी को यह पोर्टल घर खरीदारों के लिए खुलेगा।
- होमबॉयर्स के लिए खोले जाने के बाद शुरुआती 15 दिनों के लिए खरीदार ऑफ़र देख सकेंगे और अपने पसंदीदा घरों को शॉर्टलिस्ट कर सकेंगे।
- 1 मार्च से 31 मार्च तक खरीदारों को अपनी पसंद का घर खरीदने की सुविधा मिलेगी।
- सस्ते मकानों के 1000 प्रोजेक्ट्स के वेबसाइट पर लिस्ट होने की उम्मीद है।
केवल 25000 रुपये में बुक होगा घर
खरीदार केवल 25,000 रुपये के रिफंडेबल भुगतान के साथ पोर्टल पर अपने लिए एक यूनिट रिजर्व कर सकते हैं। आपको मनी बैक गारंटी भी मिलेगी। यदि आप घर न खरीदें तो पोर्टल पर किया गया प्रारंभिक भुगतान पूरी तरह से सुरक्षित और वापस होगा। यदि आप ऐसा घर शॉर्टलिस्ट करें जो पहले ही बिक चुका है तो आपको इसकी तुरंत जानकारी दी जायेगी। एक रिपोर्ट के मुताबिक इस समय 1 लाख से अधिक तैयार फ्लैट उपलब्ध हैं और अगले एक साल नये 2.75 लाख मकानों के मार्केट में आने संभावना है।
यह भी पढ़ें - प्रधानमंत्री आवास योजना के 5 बड़े लाभ, यहाँ जानिये
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
