अगर आपका खाता एसबीआई में है तो आपके लिए बड़े काम की खबर है। देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक, भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने अपने करोड़ों ग्राहकों को बड़ी सुविधा दी है।
नई दिल्ली: अगर आपका खाता एसबीआई में है तो आपके लिए बड़े काम की खबर है। देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक, भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने अपने करोड़ों ग्राहकों को बड़ी सुविधा दी है। इस सुविधा के तहत ग्राहक अब अपनी चेकबुक किसी भी पते पर मंगा सकते हैं। कहीं आपका भी तो नहीं हो गया चेक बाउंस, जानें बैंक कितना लेते है चार्ज ये भी पढ़ें

आपके जानकारी के लिए बता दें कि अब तक बैंक चेकबुक सिर्फ उसी एड्रेस पर भेजते थे जो बैंक में रजिस्टर्ड होता था। किसी भी एड्रेस पर चेक बुक मंगाने की सुविधा के लिए एसबीआई के ग्राहकों को ब्रांच जाने की भी जरूरत नहीं है। तो चलिए आज हम अपने इस खबर के जरिए आपको बताते है कि कैसे घर बैठे किसी भी एड्रेस पर आप चेक बुक मंगा सकते हैं।
घर बैठे ऐसे मंगवाएं चेक बुक
- किसी भी पते पर चेकबुक मंगवाने के लिए सबसे पहले इंटरनेट बैंकिंग के लिए लॉग-इन करना होगा। एक बार लॉग-इन हो जाने के बाद ग्राहक को रिक्वेस्ट एंड इंक्वायरी ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
- इस दौरान आप देखेंगे कि आपको चेकबुक रिक्वेस्ट का ऑपशन मिलेगा जिस पर क्लिक करना होगा। इस तरह क्लिक करने के बाद एक फॉर्म खुल जाएगा जिसमें आपको अपना अकाउंट नंबर और दूसरी जानकारियां भरनी होंगी।
- बता दें कि इस तरह सभी जानकारियां भरने के बाद एक और पेज खुलेगा जिसमें आपको अपना नाम और पता भरना होगा। यहां वही पता भरना होगा जहां आपको चेकबुक मंगानी है। उसके बाद फॉर्म भर कर सबमिट कर दें। ऐसे में आपको अपने पसंद के जगह पर ही चेकबुक मिल जाएगा। कुछ ही दिन में आपके पते पर चेकबुक डिलीवर कर दी जाएगी।
ऐसे भी मंगा सकते एसबीआई चेक बुक
- मोबाइल बैंकिंग से
- एसएमएस फसलिटी से
- मिस्ड कॉल बैंकिंग
- नजदीकी एसबीआई एटीएम जाकर
- होम बैंक ब्रांच में जाकर एसबीआई चेक बुक रिक्वेस्ट भरा जा सकता है।
एक कॉल/एसएमएस में दरवाजे तक पहुंच जाएगा एटीएम मशीन
जैसा कि बैंक ने पहले से ही महामारी को देखते हुए डोरस्टेप एटीएम सर्विस शुरू की थी। इस सर्विस के जरिए अब आपको पैसे निकालने के लिए बैंक और एटीएम जाने की जरूरत नहीं होगी। अब आपके एक कॉल पर एटीएम खुद चलकर आपके दरवाजे तक पहुंचेगा। इसके तहत आपको एसबीआई को व्हाट्सऐप मैसेज या कॉल करनी है और एक मोबाइल एटीएम आपकी बताई लोकेशन पर पहुंच जाएगा। इसके लिए एसबीआई ने दो नंबर (7052911911 और 7760529264) जारी किए हैं। आप जैसे ही ऊपर दिए नंबरों पर कॉल या व्हाट्सऐप मैसेज करेंगे, कुछ देर के बाद ही एटीएम मशीन आपके दरवाजे तक पहुंच जाएगी। फिलहाल एसबीआई डोरस्टेप एटीएम सर्विस उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से शुरू की गई है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications