भारत में डिजिटल ट्रांजेक्शन लगातार तेज से बढ़ रहा है। हाल के समय में, यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस (यूपीआई) लोगों द्वारा भुगतान के लिए इस्तेमाल करे जा रहे माध्यमों से एक बनकर उभरा है।
नई दिल्ली: भारत में डिजिटल ट्रांजेक्शन लगातार तेज से बढ़ रहा है। हाल के समय में, यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस (यूपीआई) लोगों द्वारा भुगतान के लिए इस्तेमाल करे जा रहे माध्यमों से एक बनकर उभरा है। वहीं देखा गया है कि यूपीआई का इस्तेमाल करते समय कई बार यूजर्स को परेशानी का सामना करना पड़ता है। ऐसी स्थिति सामने आती है जिसमें यूएपीआई पेमेंट कर दी लेकिन वह फेल हो गई और राशि आपके अकाउंट से कट गई है। तो चलिए हम आपको बताएंगे कि ऐसी स्थिति में आपको क्या करनी चाहिए ताकि आपका पैसा रिफंड हो जाए। SBI : ग्राहक किसी भी पते पर मंगवा सकेंगे चेकबुक, आसान है तरीका ये भी पढ़ें

एसबीआई ने ग्राहकों को किया अलर्ट
अगर आपका खाता एसबीआई में है तो आपके लिए बड़े काम की खबर है। एसबीआई ने ग्राहकों यूपीआई ट्रांजेक्शन संबंधी जानकारी दी है। जी हां देश के सबसे बड़े बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) ने इसका समाधान बताया है। बता दें कि एसबीआई ने ट्वीट करके बताया है कि बैंक के ग्राहकों को इसके लिए दो आसान स्टेप्स को फॉलो करना होगा। तो अगर आपकी राशि 48 घंटे के भीतर रिफंड नहीं होती है, तो इनका इस्तेमाल करें।
रिफंड के लिए करें ये काम
ऐप में शिकायत को रजिस्टर करें। उसके बाद सभी यूपीआई बेस्ड ऐप्स में किए गए भुगतान पर आखिरी स्टेटस के लिए विवाद की शिकायत करने का विकल्प होता है। इसके बाद अपने ट्रांजैक्शन की डिटेल्स भेजें। ऐप में भुगतान से जुड़ी शिकायत करने के बाद आप ट्रांजैक्शन की डिटेल्स को भी भेज सकते हैं। आपको भुगतान की तारीख, राशि और 12 संख्या के ट्रांजैक्शन रेफरेंस नंबर को भेजना होगा। रिफंड ये जुड़े मुद्दों के लिए आप आरआरएन यानी रिट्रीवल रेफरेंस नंबर को भेज सकते हैं। बैंक ने बताया कि इन जानकारी को [email protected] पर भेजना है। इसके अलावा बैंक ने बताया कि गैर-वित्तीय मुद्दों या शिकायतों के लिए आप बैंक के कंप्लेंट मैनेजमेंट सिस्टम को इस्तेमाल कर सकते हैं। यह विकल्प भीम सबीआई पे ग्राहकों के लिए है।
एसबीआई यूपीआई फंड ट्रांसफर स्टेटस को ऐसे करें चेक
- योनो लाइट एसबीआई ऐप में लॉगिन करें।
- नेविगेट टू यूपीआई विकल्प पर जाकर यूपीआई पेमेंट हिस्ट्री पर क्लिक करें।
- योनो लाइट एसबीआई यूपीआई ऐप के माध्यम से ग्राहक अपने फंड ट्रांसफर का स्टेटस जान सकते है।
जान लें यूपीआई पर क्या-क्या सुविधा
आपके जानकारी के लिए बता दें कि यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (यूपीआई) यूजर्स को पैसे ट्रांसफर, बिजली, मोबाइल फोन, ब्रॉडबैंड आदि के बिल का भुगतान करने की सुविधा देता है। इसके अलावा यूजर्स इससे इंश्योरेंस पॉलिसी को खरीद और रिन्यू करा सकते हैं, रिलीफ फंड में डोनेशन दे सकते हैं, मोबाइल फोन, डीटीएच कनेक्शन और मेट्रो कार्ड रिचार्ज कर सकते हैं। यूपीआई के जरिए यूजर्स मूवी, बस और ट्रेन की टिकट बुक करा सकते हैं। इसके अलावा यूपीआई के इस्तेमाल से ग्राहक रेस्टोरेंट, किराना स्टोर्स और दूसरी दुकानों पर बिल का भुगतान भी कर सकते हैं। यूपीआई से यूजर्स किसी भी समय रियल टाइम बेसिस पर पैसे ट्रांसफर कर सकते हैं।
More From GoodReturns

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
