Provident Fund Account Update: एंप्लॉई प्रोविडेंट फंड के खाते में अक्सर कई बार गलतियां हो जाती है, जिनमें बदलाव किया जाना होता है। अगर आपके इपीएफ अकाउंट में दिक्कत है तो आप उसे अपडेट कर सकते हैं। हालांकि इसमें सभी अपडेट के लिए लिमिटेड टाइम दिया गया है जिसके बारे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं। कई बार ईपीएफ खाते में हमारे नाम या फिर एड्रेस में गलती देखने को मिलती है, इसके अलावा कई अन्य जानकारियां भी होती हैं, जिनमें गलती हो सकती है।
इसी बात को ध्यान में रखकर आज हम आपको इन डिटेल्स को अपडेट करने की प्रक्रिया के बारे में बताने जा रहे हैं। साथ ही कौन सी डिटेल को कितनी बार अपडेट किया जा सकता है इस बात की जानकारी भी हम आपको इस आर्टिकल में देंगे, ताकि आप जरूरत पड़ने पर यह सभी अपडेट अपने आप कर सकें।

ईपीएफ में कौन-कौन सी जानकारी कर सकते हैं अपडेट
इनफॉर्मेशन कैसे अपडेट करनी है और कितनी बार अपडेट करनी है इससे पहले हम आपको बताने जा रहे हैं कि आप ईपीएफ में कौन-कौन सी जानकारियां अपडेट कर सकते हैं।
अगर ईपीएफ में अपने इन जानकारीयों में गलती कर दी है तो इसे अपडेट कर सकते हैं। इनमें कैंडिडेट का नाम, लिंग, डेट ऑफ बर्थ, माता या पिता का नाम, रिलेशनशिप स्टेटस, मैटरनल स्टेटस और नेशनैलिटी के साथ जॉइनिंग डेट भी चेंज कर सकते हैं।
कैसे अपडेट होगी ईपीएफ प्रोफाइल
अगर आपको अपनी प्रोफाइल में किसी भी गलत जानकारी को सही करना है या उसे बदलना है तो इसके लिए आपको सबसे पहले एम्पलाई प्रोविडेंट फंड ऑर्गेनाइजेशन की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
ईपीएफओ की वेबसाइट पर जाने के बाद आपको वेबसाइट पर यूनिवर्सल अकाउंट नंबर और पासवर्ड के जरिए लॉग इन करना होगा।
लॉग इन करने के बाद आपको मैनेज टैब पर क्लिक करना होता है।
इसके बाद आपको अपने आधार कार्ड के हिसाब से सही-सही जानकारी मुहैया करवानी होती है। अगर आपके आधार कार्ड में मौजूद जानकारी सही नहीं है तो आप उसे अभी फ्री में अपडेट कर सकते हैं।
सभी गलत इनफार्मेशन को अपडेट करने के बाद आपको उससे संबंधित डॉक्यूमेंट भी अपलोड करना होगा। इसके बाद आपको अपडेट डीटेल्स के पर क्लिक करना है। इसके बाद आपका आवेदन फॉरवर्ड कर दिया जाएगा। धीरे इसके बाद या कुछ ही समय में अपडेट भी कर दिया जाएगा।
अगर आप के द्वारा किया गया अपडेट सही नहीं है तो आप डिलीट रिक्वेस्ट के जरिए अपना आवेदन वापस भी ले सकते हैं। ऐसा इसलिए है क्योंकि ईपीएफओ में ज्यादातर इनफॉरमेशन को सिर्फ एक बार ही अपडेट किया जा सकता है।
कितनी बार बदल सकते हैं कौन सी जानकारी
आपकी जानकारी के लिए बता दे की इपीएफ अकाउंट में सिर्फ मैटरनल स्टेटस को दो बार चेंज करने की अनुमति है। इसके अलावा नाम, जन्म तिथि, माता-पिता का नाम, जोड़ने की तारीख और आपकी राष्ट्रीयता जैसे तमाम और जानकारी को सिर्फ 1 बार ही अपडेट किया जा सकता है। इसलिए आप जब भी कोई भी जानकारी अपडेट करें पुख्ता करने की वह एकदम सही है और उसे दोबारा अपडेट करने की जरूरत नहीं होगी।
इन बातों का भी रखें खास ध्यान
आपकी जानकारी के लिए बता दे कि आप सिंगल और ज्वाइंट डिक्लेरेशन के जरिए एक बार में पांच चेंज के लिए अप्लाई कर सकते हैं। अगर आप एक बार में 5 से ज्यादा बदलाव कर रहे हैं तो इसका निरीक्षण ओआईसी के द्वारा किया जाता है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

स्वतंत्रता दिवस सेल: खत्म होने में 48 घंटे, HDFC-SBI कार्ड पर 10% छूट पाने का सही तरीका



Click it and Unblock the Notifications