Free Aadhar Update Deadline: आधार कार्ड को अगर आपने अब तक भी मुफ्त में अपडेट नहीं किया है, तो आपके पास अभी भी समय है। यूनिक आइडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया द्वारा दी जा रही जानकारी के मुताबिक मुफ्त में आधार कार्ड अपडेट करने की तारीख को एक बार फिर से बढ़ा दिया गया है। यूआईडीएआई के द्वारा जानकारी के मुताबिक अब तक आधार को मुफ्त में अपडेट करने की आखिरी तारीख 14 मार्च 2024 थी। हालांकि, इसे एक बार फिर से बढ़ा दिया गया है और अब यह तारीख 24 जून 2024 हो चुकी है। सरकार द्वारा फ्री में आधार कार्ड अपडेट करने की तारीख को एक बार फिर बढ़ाए जाने से लोगों को काफी राहत मिल गई है।
यूनिक आइडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स ऑफिशियल हैंडल से इस बात की जानकारी दी गई है। यूआईडीएआई ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक पर लिखा है कि फ्री ऑनलाइन डॉक्युमेंट अपलोड की फैसिलिटी को 14 जून 2024 तक के लिए बढ़ा दिया गया है, जिससे लाखों आधार कार्ड होल्डर्स को इसका फायदा मिल सके।

इसमें आगे लिखा गया है कि यह फ्री सर्विस सिर्फ एमआधार पोर्टल पर ही उपलब्ध है। वहीं इस पोस्ट के नीचे यह भी लिखा है कि यूआईडीएआई लगातार लोगों को आधार कार्ड में अपने डॉक्यूमेंट अपडेट करने की बात कहता रहा है।
आपकी जानकारी के लिए बताते की आधार कार्ड में 12 अंकों का एक यूनिक नंबर मिलता है जो भारत के हर व्यक्ति के लिए अलग होता है। इसे डेमोग्राफिक और बायोमेट्रिक डिटेल के आधार पर अपडेट किया जाता है।
आधार बड़ी आसानी से डुप्लीकेट नंबर को भी बंद कर सकता है, ऐसा इसलिए होता है क्योंकि यह अपनी तरह का एक ही नंबर होता है और व्यक्ति के बायोमेट्रिक से लिंक होता है, तो अगर कोई ऐसा दूसरा नंबर आता है तो उसका तुरंत पता चल सकता है। इससे अगर आपके आधार कार्ड का कोई गलत इस्तेमाल कर रहा है तो आपको तुरंत पता लग जाता है।
10 साल पुराना आधार है तो जरूर कर लें अपडेट
अगर आपका आधार कार्ड 10 साल से ज्यादा पुराना है, तो उसे अपडेट करना जरूरी है। इससे धोखाधड़ी और आधार के गलत इस्तेमाल का चांस काफी कम हो जाता है। अगर आपने अब तक एक भी बार अपना आधार कार्ड अपडेट नहीं किया है तो अभी इसकी कुछ चीज मुफ्त में अपडेट कर सकते हैं। यूनिक आइडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने भी आधार कार्ड को अपडेट करने के लिए प्रूफ आफ आईडेंटिटी और प्रूफ आफ ऐड्रेस जैसे दस्तावेजों की मांग की है। यह डॉक्यूमेंट अपलोड करने के बाद आप अपने डेमोग्राफिक डिटेल को अपडेट कर सकते हैं।
भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण के द्वारा बताया गया है कि आधार कार्ड को अपडेट करने पर आपको कई सारे फायदे मिलेंगे और इससे आपको बेहतर सर्विस भी मिलेगी। इसके अलावा ऑथेंटिकेशन भी काफी ज्यादा आसान और सफलतापूर्वक हो जाएगा।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि ऑनलाइन आधार अपडेट की सुविधा ही बिना किसी शुल्क के मिलती है। अगर आप आधार केंद्र में इसे अपडेट करवाते हैं तो आपको पैसे देने होंगे।
More From GoodReturns

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications
