PM Awas Yojana Apply Online: हाल ही में नरेंद्र मोदी ने तीसरी बार राष्ट्रपति भवन में भारत के प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली। सरकार देश के लोगों के लिए कई तरह की योजनाएं शुरु करती रहती है। देश में सबके पास पक्के मकान हो इस उद्देश्य से प्रधानमंत्री आवास योजना को शुरू किया गया था।
नई कैबिनेट की पहली में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 3 करोड़ अतिरिक्त आवास बनाने का फैसला लिया गया है। अगर आप भी इस योजना का लाभ उठाना चाहते हैं तो चलिए आपको बताते हैं कि कैसे आप इस योजना में अप्लाई कर सकते हैं।

पीएम आवास योजना से मिलती है सब्सिडी
जून 2015 में सरकार ने PMAY को लॉन्च किया था। ये स्कीम ग्रामीण भारत और शहरी भारत दोनों जगह के लोगों के लिए है। पीएम आवास योजना के तहत सरकार होम लोन पर सब्सिडी देती है और इस सब्सिडी की राशि घर के आकार और इनकम पर निर्भर करती है।
इस योजना के तहत बैंकों को कम ब्याज दर पर होम लोन प्रदान करने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है। इस स्कीम के तहत होम लोन के लिए अधिकतम रीपेमेंट पीरियड 20 साल है।
सिर्फ यही कर सकते हैं इस योजना के लिए आवेदन
अगर आपकी सालाना इनकम 18 लाख रुपए है तो आप इस योजना के लिए अप्लाई कर सकते हैं। योजना का लाभ लेने के लिए आवेदक की उम्र 18 साल होनी चाहिए।
इसके साथ-साथ EWS से जुड़े लोग जिनकी सालाना इनकम 3 लाख रुपए से कम है, वो भी इस योजना में अप्लाई कर सकते हैं। इस योजना का लाभ तभी लिया जा सकता है जब आपके पास पहले से कोई पक्का मकान न हो।
इसके अलावा अगर आपके परिवार में किसी के पास सरकारी नौकरी है तो इस योजना के लिए आप अप्लाई नहीं कर सकते हैं। इसके अलावा इस योजना का लाभ उन परिवारों को भी नहीं मिलेगा जो भारत सरकार या राज्य सरकार के किसी भी आवास योजना का लाभ ले रहा होगा।
ऐसे कर सकतें हैं अप्लाई
- इस योजना में अप्लाई करने के लिए आपको ऑनलाइन आवेदन करने के लिए आपको प्रधानमंत्री आवास योजना की ऑफिशियल वेबसाइट https://pmaymis.gov.in/ पर जाना होगा।
- वहीं ऑफलाइन आवेदन के लिए नजदीकी कॉमन सर्विस सेंटर पर जाना होगा। अप्लाई करते समय कुछ डॉक्यूमेट्स की भी जरूरत होगी इसमें आधार कार्ड, पैन कार्ड, आय प्रमाण, निवास प्रमाण पत्र, संपत्ति दस्तावेज आदि। इसके बाद मुख्य पेज पर आपको 'नागरिक आकलन' का विकल्प पर क्लिक करें।
- फिर 'ऑनलाइन आवेदन' के विकल्प को सेलेक्ट करें। अब ऑनलाइन आवेदन करने के लिए 'इन सीटू स्लम रिडेवलपमेंट' के विकल्प पर जाएं।
- इसमें आपको आधार नंबर और नाम भरना होगा। इसके बाद विवरण को वेरिफाई करने के लिए चेक पर क्लिक करें। अब आपके सामने फ़ॉर्मेट ए खुलेगा जिसमें राज्य का नाम, जिले का नाम, शहर का नाम, योजना क्षेत्र/ विकास क्षेत्र, परिवार के मुखिया का नाम, लिंग, पिता का नाम, आदि जानकारी भरनी होगी।
- इसके बाद सारी जानकारी अच्छे से भरें और फिर कैप्चा भरकर आवेदन को सेव कर लें। यह सबमिट करते ही आपका प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन हो जाएगा।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
