ICICI Credit Card Charges: अगर आप भी ICICI बैंक के क्रेडिट कार्ड कस्टमर हैं तो आपके लिए ताजा अपडेट है. बैंक ने 1 जुलाई से क्रेडिट कार्ड से जुड़े चार्जेज को लेकर अहम जानकारी दी है. ग्राहकों को भेजी जानकारी में बैंक ने बताया कि क्रेडिट कार्ड पर बढ़ने वाले चार्जेज अब नहीं लागू होंगे. जबकि इससे पहले कस्टमर्स को भेजे ईमेल में क्रेडिट कार्ड से जुड़े चार्जेज के 1 जुलाई से लागू होने का बारे में जानकारी दी गई थी.

1 जुलाई से नहीं बढ़ेंगे ये चार्जेज
ICICI बैंक की ओर से ग्राहकों को भेजे गए ई-मेल में ये कहा गया है कि क्रेडिट कार्ड से जुड़े चार्जेज में कोई बदलाव नहीं किया जाएगा, जोकि 1 जुलाई से प्रभावी होने वाले थे। पहले बैंक ने 1 जुलाई 2024 से स्लीप के लिए प्रति स्लीप 100 रुपये का भुगतान करने की बात कही थी। इसके अलावा चेक/कैश पिकअप के लिए 100 रुपये प्रति कैश पिकअप का पेमेंट करने को कहा गया था।
डायल-ए-ड्राफ्ट-ट्रांजेक्शन फीस के तौर पर ड्राफ्ट की गई रकम के 3 फीसदी या फिर अधिकतम तीन सौ रुपये लगने वाला था. शहर से बाहर चेक प्रोसेसिंग फीस के तौर पर चेक वैल्यू का 1 फीसदी या फिर अधिकतम 100 रुपये देने की बात कही गई थी। इसके अलावा तीन महीने के डुप्लिकेट बैंक स्टेटमेंट के लिए 100 रुपये भुगतान की भी बात कही गई थी.
कार्ड रिप्लेसमेंट के तौर पर सभी कार्डों के लिए भी 200 रुपये चार्ज करने की जानकारी दी गई थी. एमराल्ड प्राइवेट मेटल क्रेडिट कार्ड के लिए 3500 रुपये का भुगतान करने की बात कही गई थी. हालांकि, अब क्रेडिट कार्ड यूजर्स पर ये चार्जेज नहीं लगेंगे.
क्रेडिट कार्ड से कितना पैसा निकाल पाएंगे आप?
क्रेडिट कार्ड सीमा के 20 फीसदी से 40 फीसदी तक निर्धारित की है। यानी अगर आपके क्रेडिट की सीमा 1 लाख रुपये है, तो आप 20,000 से 40,000 रुपये तक निकाल सकते हैं।
हजारों कार्ड ब्लॉक कर चुका है ICICI बैंक
ICICI Bank ने अप्रैल माह में करीब 17 हजार क्रेडिट कार्ड को ब्लॉक कर दिए थे। आईसीआईसीआई बैंक के मुताबिक, हाल ही में जारी किए गए इन क्रेडिट कार्ड का ब्योरा गलत उपयोगकर्ताओं से जुड़ने का मामला सामने आने के बाद सारे कार्ड ब्लॉक कर दिए गए।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि बैंक ने यह जानकारी दी की 17 हजार क्रेडिट कार्ड की डिटेल बैंक के डिजिटल चैनल पर गलत यूजर्स के साथ मिक्सअप हो गई थी, जिसके बाद उन्हें ब्लाक किया गया।
यह भी कहा गया था कि इस टेक्निकल ग्लिच की वजह से जिन कस्टमर्स का पैसा इधर-उधर हुआ है, उन्हें बैंक मुआवजा देगा।
Amazon Pay ICICI Bank Credit Card के यूजर्स के लिए भी बड़ी अपडेट
अमेजन पे आईसीआईसीआई बैंक क्रेडिट कार्ड एक को-ब्रांडेड क्रेडिट कार्ड है और इसमें अमेजन प्राइम मेंबर्स को शॉपिंग पर एक्सट्रा रिवॉर्ड पॉइंट मिलता है। हाल ही में एक और बड़ी अपडेट इस क्रेडिट कार्ड से जुड़ी हुई सामने आई थी कि इस क्रेडिट कार्ड में बड़ा डीवैल्युएशन होने जा रहा है।
आपको बता दें कि Amazon Pay ICICI Bank Credit Card के जरिए रेंट पेमेंट करने पर 1 फीसदी रिवॉर्ड पॉइंट जो पहले मिलता था वह 18 जून से इस क्रेडिट कार्ड से रेंट पेमेंट करने पर कोई रिवॉर्ड पॉइंट नहीं दिया जाएगा।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications