पोस्ट ऑफिस में आपका बचत खाता है तो आपके लिए यह खबर बड़ी है। पोस्ट ऑफिस में सेविंग अकाउंट खाताधारक अपनी न्यूनतम बैलेंस मेनटेन कर लें।
नई दिल्ली: पोस्ट ऑफिस में आपका बचत खाता है तो आपके लिए यह खबर बड़ी है। पोस्ट ऑफिस में सेविंग अकाउंट खाताधारक अपनी न्यूनतम बैलेंस मेनटेन कर लें। भारतीय डाकघर ने मिनिमम बैलेंस का नियम बदल दिया है। पहले इसमें मिनिमम अकाउंट बैलेंस की अनिवार्यता नहीं थी, लेकिन मालूम होगा कि कुछ समय पहले इसे लागू कर दिया गया है। Post Office : 33 रुपए हर रोज इस स्कीम में करें निवेश, मिलेगा 72000 हजार रुपए

डिपार्टमेंट ऑफ पोस्ट ने पोस्ट ऑफिस के बचत खातों में न्यूनतम बैंलेस की सीमा 50 रुपये से बढ़ाकर 500 रुपये कर दी है। जिन खाताधारकों का न्यूनतम बैलेंस 500 रुपये से कम है। तो बता दें कि अगर आपके खाते में 500 रुपये का मिनिमम बैलेंस नहीं है तो आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है।
बैलेंस मेंटिनेंस को लेकर, ध्यान में रखने योग्य बातें
आपको याद दिला दें कि 10 दिसंबर 2020 तक पोस्ट ऑफिस सेविंग अकाउंट के लिए मिनिमम बैलेंस की अनिवार्यता नहीं थी। वहीं 11 दिसंबर से इस नियम को लागू किया गया। सेविंग अकाउंट के लिए यह 500 रुपए है। अगर आप इस बैलेंस को मेंटेन नहीं करते हैं तो 100 रुपए मेंटिनेंस फीस के रूप में काट ली जाएगी। अगर आपके पोस्ट ऑफिस अकाउंट में 500 रुपए से ज्यादा जमा है तो उतने ही पैसे निकाले जा सकते हैं जिससे कम से कम 500 रुपए बैलेंस बना रहे।
100 रुपये का लग जाएगा पेनाल्टी
अगर वित्त वर्ष खत्म होने के बाद भी सेविंग अमाउंट 500 से ज्यादा नहीं बढ़ाया जाता है तो 100 रुपए मेंटिनेंस फीस काट ली जाएगी। वहीं बैलेंस शून्य हो जाने पर यह अकाउंट खुद-ब-खुद बंद हो जाता है।
पोस्ट ऑफिस अकाउंट के फीचर की बात करें तो यह 10 साल से ज्यादा उम्र के बच्चों के अलावा सिंगल और डबल अडल्ट के नाम पर यह खुलवाया जा सकता है। अगर किसी महीने की 10 तारीख के बाद आखिरी दिन तक अकाउंट बैलेंस 500 से कम होता है तो उस महीने इंट्रेस्ट का लाभ नहीं मिलेगा।
जानें पोस्ट ऑफिस में बचत खाता खोलने के फायदे
- खाता खोलने के लिए न्यूनतम धनराशि 20 रुपये है, जबकि व्यक्तिगत / संयुक्त खातों पर 4.0% वार्षिक ब्याज मिलता है।
- ध्यान रखें कि खाता केवल नकदी के द्वारा खोला जा सकता है। वहीं गैर-चेक सुविधा वोले खाते में आवश्यक न्यूनतम शेष धनराशि 50/- रुपए है
- जानकारी दें कि 500 रुपये के साथ खाता खोलने पर चेक सुविधा उपलब्ध है और इसलिए ऐसे खाते में न्यूनतम शेष धनराशि 500 रुपये का होना आवश्यक है।
- यह खाता एक डाकघर से दूसरे डाकघर में स्थानांतरित किया जा सकता है।
- एक डाकघर में एक खाता खोला जा सकता है। वहीं किसी नाबालिग व्यक्ति के नाम से भी खाता खोला जा सकता है और 10 साल और उससे अधिक आयु के नाबालिग व्यक्ति खाता खोल भी सकते हैं और संचालित भी कर सकते हैं।
500 रुपये में खुलता है पोस्ट ऑफिस में सेविंग अकाउंट
पोस्ट ऑफिस में 500 रुपये में सेविंग्स अकाउंट खुल जाता है। एक पोस्ट ऑफिस में एक ही बचत खाता खुलवा सकते हैं। इस समय पोस्ट ऑफिस सेविंग्स अकाउंट पर सालाना ब्याज दर 4 फीसदी है। इसे सिंगल या ज्वॉइंट में, 10 साल से अधिक उम्र के नाबालिग बच्चे के नाम पर, दिमागी रूप से कमजोर व्यक्ति के लिए खुलवा सकते हैं।
अकाउंट एक्टिव रखने के लिए करना होगा ये
पोस्ट ऑफिस सेविंग्स अकाउंट पर चेक/एटीएम सुविधा, नॉमिनेशन सुविधा, अकाउंट एक पोस्ट ऑफिस से दूसरे में ट्रांसफर कराने की सुविधा, इंट्रा ऑपरेबल नेटबैंकिंग/मोबाइल बैंकिंग की सुविधा, पोस्ट ऑफिस सेविंग्स अकाउंट्स के बीच ऑनलाइन फंड ट्रांसफर की सुविधा उपलब्ध है। अकाउंट को एक्टिव रखने के लिए 3 वित्त वर्षों के अंदर कम से कम एक बार डिपॉजिट या विदड्रॉल करना जरूरी है।
More From GoodReturns

भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें

Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?

ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका

US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति

GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित

ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान

चेन्नई रेल अपडेट: आज रात कई ट्रेनें रद्द, सफर से पहले चेक करें अपना रूट और टाइमिंग

Russia ने 6 महीने में बेच दिया 44 टन सोना! रूस क्यों घटा रहा है अपना Gold Reserve?

मुंबई बारिश अलर्ट: बैंकिंग ठप होने पर पैसे की किल्लत से कैसे बचें? जानें स्मार्ट तरीके

Indo-MIM Listing Today: आज बाजार में होगी धमाकेदार एंट्री! लिस्टिंग के बाद शेयर बेचने का सही तरीका

Gold Outlook: Buy on Dip या Sell on Rise? गोल्ड, सिल्वर और क्रूड पर Expert Strategy!



Click it and Unblock the Notifications