बेहतर रिटर्न के साथ अगर आप कम रिस्क लेना चाहते हैं तो पोस्ट ऑफिस आपके लिए बेहतर विकल्प हो सकता है। जी हां पोस्ट ऑफिस में किसी भी प्रकार का कोई रिस्क नहीं हैं इसलिए इसे निवेश का बेहतर विकल्प कह सकते है।
नई दिल्ली: बेहतर रिटर्न के साथ अगर आप कम रिस्क लेना चाहते हैं तो पोस्ट ऑफिस आपके लिए बेहतर विकल्प हो सकता है। जी हां पोस्ट ऑफिस में किसी भी प्रकार का कोई रिस्क नहीं हैं इसलिए इसे निवेश का बेहतर विकल्प कह सकते है। पोस्ट ऑफिस की छोटी बचत योजनाएं न केवल बेहतर होती हैं बल्कि इसमें कम लागत के साथ निवेश करने पर मोटी कमाई हो जाती है। आज हम आपको ऐसी ही योजनाओं में से एक योजना के बारे में बताने जा रहे है। पोस्ट ऑफिस की एक स्कीम का नाम है पोस्ट ऑफिस रिकरिंग डिपॉजिट, इसमें आपको बेहतर रिटर्न मिलता है। इस स्कीम में आपको 7.10 फीसदी का ब्याज मिलता है। जिसके जरिए आप छोटे रकम से बड़ा फंड बना सकते हैं

Post Office : पैसा हो जाएगा दोगुना, गारंटीड प्रॉफिट में रहेंगे आप
केवल 33 रुपए हर रोज की बचत पर मिलेगा बड़ा फंड
पोस्ट ऑफिस की रेकरिंग डिपॉजिट स्कीम में आप अगर 1000 रुपए महीने की हिसाब से 7.10 फीसदी के ब्याज के हिसाब से ये एक साल में 12,468.84 रुपए होता है। इसी को अगर आप 5 साल के लिए बढ़ा देते हैं तो महज 1000 रुपया महीना (जो दिन का करीब 33 रुपया बैठता है) से आप 72, 122.97 रुपए का फंड बना सकते हैं। 60 हजार रुपए आपका मूलधन + 12,122.97 रुपए का ब्याज।
तय तिथि पर हर महीने जमा करना होगा पैसा
पोस्ट ऑफिस रेकरिंग डिपॉजिट स्कीम का फायदा उठाने के लिए आपको एक तय तिथि पर हर महीने पैसा जमा करना होगा। इस स्कीम में आप एक से पंद्रह तारीख तक हर महीने अपना पैसा जमा कर सकते हैं। अगर आपने 1 तरीख को खाता खुलवाया है तो आप महीने की 15 तरीख तक डिपॉजिट कर सकते हैं। 16 तरीख को खुले खाते में डिपॉजिट का आखिरी मौका आपके लिए महीने की अंतिम तारीख तक होता है।
पोस्ट की 9 बचत योजनाएं काफी पॉपुलर
पोस्ट ऑफिस की बचत योजनाओं में 4 फीसदी से लेकर 8.3 फीसदी तक का ब्याज मिलता है। इंडिया पोस्ट की वेबसाइट पर आपको हर स्कीम की पूरी जानकारी आसानी से मिल सकती है। पोस्ट की 9 ऐसी बचत योजनाएं तो जो लोगों में खासे लोकप्रिय हैं। खास कर सेविंग और रेकरिंग से जुड़ीं बचत योजनाएं क्योंकि इन योजनाओं में कम पैसे निवेश करने पर भी अच्छा रिटर्न मिल जाता है।
आरडी स्कीम से जुड़ी खात बातें, जान लें
- डाकघर की आरडी में सिंगल अकाउंट और ज्वॉइंट अकाउंट दोनों की सुविधा है। यह खाता देश के किसी भी पोस्ट ऑफिस ब्रांच में खुल सकता है।
- ज्वॉइंट अकाउंट में अधिकतम 3 बालिग के नाम हो सकते हैं। 10 साल से ज्यादा उम्र के बच्चे के नाम भी खाता अभिभावक अपनी देख रेख में खोल सकते हैं।
- आरडी की मेच्योरिटी 5 साल की होती है, लेकिन मेच्योरिटी के पहले आवेदन देकर इसे अगले 5-5 साल के लिए बढ़ा सकते हैं।
- आरडी अकाउंट में कम से कम 100 रुपये महीना और 10 के गुणक में अधिकतम कितनी भी रकम जमा कर सकते हैं। खाता खोलने के समय नॉमिनेशन की भी सुविधा है।
- खाता खोलने की तारीख से 3 साल के बाद प्री-मैच्योर क्लोजर की सुविधा रहेगी। ब्याज दरों में तिमाही आधार पर बदलाव होता है।
- अकाउंट को एक डाक घर से दूसरे में ट्रांसफर किया जा सकता है।
- निश्चित समय पर जमा नहीं करने पर पेनल्टी देनी पड़ती है। यह प्रत्येक 100 रुपये पर 1 रुपये होगी।
- एक साल के बाद जमा रकम का 50 फीसदी तक एक बार लोन लेने की भी सुविधा है। जिसे ब्याज के साथ एकमुश्त रिपेमेंट किया जा सकता है। आईपीपीबी सेविंग अकाउंट के जरिए ऑनलाइन जमा कराने की भी सुविधा है।
More From GoodReturns

5 सितंबर को सोने की कीमतों में फिर तेजी: क्या आज खरीदारी करना सही है? जानें 22 और 24 कैरेट के लेटेस्ट रेट

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
