अगर आपका खाता भी पीएनबी में है तो यह खबर जरूर पढ़ लें। पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) ने ऑनलाइन ट्रांजैक्शन और ज्यादा सुविधाजनक और सुरक्षित बनाने के लिए पीएनबी वेरिफाई ऐप लॉन्च किया है।
नई दिल्ली: अगर आपका खाता भी पीएनबी में है तो यह खबर जरूर पढ़ लें। पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) ने ऑनलाइन ट्रांजैक्शन और ज्यादा सुविधाजनक और सुरक्षित बनाने के लिए पीएनबी वेरिफाई ऐप लॉन्च किया है। ऐप इंटरनेट बैंकिंग और डेबिट कार्ड के जरिए होने वाले ट्रांजैक्शन के लिए रहेगा। यह ओटीपी की जगह काम करेगा और ट्रांजैक्शन को इन-ऐप नोटिफिकेशन के जरिए ट्रांजैक्शन का वेरीफाई करेगा। आप इसे प्ले स्टोर और ऐप स्टोर से डाउनलोड कर सकते है। जानकारी दें कि ग्राहकों को पीएनबी वेरिफाई को इस्तेमाल करने के लिए इंटरनेट बैंकिंग में लॉग इन करना होगा और ऐप्लीकेशन को डाउनलोड करना होगा। अमेजन पर शुरू हुई सबसे बड़ी सेल, जानिए सस्ते सामानों की लिस्ट ये भी पढ़ें
पीएनबी वेरिफाई के लिए ऐसे करें रजिस्टर
- इंटरनेट बैंकिंग में लॉग इन करने के बाद, यूजर को पीएनबी वेरिफाई के लिए Personal Setting में जाकर Enroll for PNB Verify में जाना होगा।
- ग्राहक को पीएनबी वेरिफाई के लिए एनरोलमेंट के ऑप्शन को सिलेक्ट करना होगा और रिक्वेस्ट को कन्फर्म करना होगा।
- पीएनबी वेरिफाई पर रजिस्टर करने के बाद ग्राहक के रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एसएमएस आएगा।
- इसमें पीएनबी वेरिफाई को इंस्टॉल करने के लिए लिंक दिया होगा।
- यूजर को डिवाइस पर ऐप को इंस्टॉल करने के बाद कस्टमर आईडी के इस्तेमाल से लॉग इन करना होगा।
- उसके बाद आपके मोबाइल नंबर पर वेरिफिकेशन कोड भेजा जाएगा।
- अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर प्राप्त कोड को डालना होगा।
- इसके बाद आपको पीएनबी वेरिफाई पासवर्ड को डालना है या लॉग इन करने के लिए आप पैटर्न या बायोमेट्रिक को भी चुन सकते हैं।
- याद रहे कि इस ऐप को केवल एक डिवाइस पर ही रजिस्टर कर सकते हैं।
इंटरनेट बैंकिंग ट्रांजैक्शन प्रोसेस
इंटरनेट बैंकिंग के लिए यूजर ट्रांजैक्शन पासवर्ड डालने के बाद ओटीपी की जगह स्क्रीन पर ट्रांजैक्शन को वेरिफाई करने के लिए 3 मिनट के भीतर एक मैसेज दिखेगा। वहीं यूजर को पीएनबी वेरिफाई मोबाइल ऐप पर लॉग इन करके नोटिफिकेशन देखकर ट्रांजैक्शन को अप्रूव या डिक्लाइन करना होगा। इसके बाद ट्रांजैक्शन तीन मिनट के अंदर कामयाब या फेल हो जाएगा। इस अवधि के खत्म होने के बाद ट्रांजैक्शन को दोबारा शुरू करना होगा।
डेबिट कार्ड के जरिए ट्रांजैक्शन की प्रोसेस
- ग्राहकों को ऑनलाइन ट्रांजैक्शन के लिए कार्ड की मांगी गई डिटेल्स भरनी होंगी।
- उसके बाद ग्राहक को बैंक के पेज पर सेकेंड फैक्टर ऑथेंटिफिकेशन के लिए रिडायरेक्ट किया जाएगा।
- बैंक के पेज पर ग्राहक को ‘Push Notification' का ऑप्शन दिखेगा।
- इस ऑप्शन को सिलेक्ट करने और सब्मिट बटन पर क्लिक करने पर ग्राहक को अपने स्मार्टफोन पर नोटिफिकेशन आएगा।
- नोटिफिकेशन को क्लिक करके पीएनबी वेरिफाई ऐप खुल जाएगा।
- इस तरह ग्राहक को ट्रांजैक्शन को मंजूर या रिजेक्ट करना होगा। मंजूर करने पर ट्रांजैक्शन हो जाएगा।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications