बिग बाजार से खरीदारी करना है? तो अमेजन की साइट पर जाइए। अमेजन पर सबसे बड़ी सेल की शुरूआत हो रही है। बता दें कि अमेजन पर 22 जनवरी यानि कल से बिग बाजार का 'सबसे सस्ते 5 दिन' सेल की शुरू हो गयी है।
नई दिल्ली: बिग बाजार से खरीदारी करना है? तो अमेजन की साइट पर जाइए। अमेजन पर सबसे बड़ी सेल की शुरूआत हो रही है। बता दें कि अमेजन पर 22 जनवरी यानि कल से बिग बाजार का 'सबसे सस्ते 5 दिन' सेल की शुरू हो गयी है। यह सेल 22 जनवरी को आधी रात से शुरू होकर 26 जनवरी की रात तक चलेगी। जी हां अगर आप अमेजन की वेबसाइट पर जाएंगे तो आप देखेंगे कि अमेजन (Amazon.in) पर कल रात से ही बिग बाजार का 'सबसे सस्ते 5 दिन' सेल की शुरूआत कर दी है। एक तरफ जहां अमेजन ग्रेट इंडियन सेल की आखिरी दिन था, तो वहीं दूसरी ओर अमेजन पर दूसरी सेल की शुरुआत हो गयी। जानकारी दें कि इस सेल के तहत फूड, घरेलू सामान, इलेक्ट्रॉनिक्स, फैशन अपेरल्स, फुटवियर, खिलौने और बरतन के आइटम्स पर भारी छूट मिलेगी। रूपे के माध्यम से भुगतान करके ग्राहक अतिरिक्त 10 फीसदी की छूट भी ले सकते हैं। यह सेल 26 जनवरी की रात 11:59 बजे तक चलेगी।
अमेजन पर आया सबसे सस्ते 5 दिन' सेल
अमेजन इंडिया के निदेशक समीर खेतरपाल ने कहा कि हम अमेजन इंडिया पर बिग बाज़ार के 'सबसे सस्ते 5 दिन' सेल की मेजबानी करने के लिए उत्साहित हैं। बिग बाजार एक किफायती मूल्य बिंदु पर अपने ग्राहक गुणवत्ता वाले उत्पादों की पेशकश का पर्याय है। हम भारत भर में अपने ग्राहकों के लिए बड़े बाजार के अनुभव को लाने के लिए तत्पर हैं और आशावादी हैं कि उनकी ऑनलाइन शुरुआत हमारे ग्राहकों के लिए सबसे रोमांचक बिक्री अवधि में से एक होगी।
अमेजन पर बिग बाजार की ऑनलाइन शुरुआत
वहीं, फ्यूचर ग्रुप के सीईओ किशोर बियानी का कहना है कि हम Amazon.in पर बिग बाजार की ऑनलाइन शुरुआत करने के लिए बेहद खुश हैं। अमेज़ॅन और फ्यूचर ग्रुप में हर संभव सर्वोत्तम तरीके से ग्राहकों की सेवा करने के सामान्य मूल्य हैं। यह साझेदारी हमें भौतिक और डिजिटल अंतरिक्ष में एक-दूसरे की ताकत का निर्माण करने की अनुमति देगी ताकि ग्राहकों को सर्वोत्तम उत्पाद, वर्गीकरण और कीमत का लाभ मिले।
अमेजन ग्रेट इंडियन सेल के आखिरी दिन हुई जमकर खरीदारी
हाल ही में ई-कॉमर्स वेबसाइट अमेजन ने ग्रेट इंडियन सेल का आयोजन किया था। अमेजन ग्रेट इंडियन सेल 2020 के आखिरी दिन लोगों ने जमकर खरीदारी की। चार दिन की सेल पर अमेजन ने होम एंड डेकोर आइटम्स पर भारी डिस्काउंट ऑफर्स दिए हैं। बेडशीट से लेकर पर्दों पर, 70% तक का ऑफ मिला है। इस से में ग्राहकों को कपड़ों से लेकर स्मार्टफोन्स आदि पर भारी डिस्काउंट मिला है। इस सेल में इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्टस पर 10,000 रुपये तक का एक्सचेंज ऑफर दिया गया है। बजट से लेकर प्रीमियम स्मार्टफोन और वायरलेस से लेकर वायर्ड ईयरफोन्स तक कई कैटेगरीज के प्रोडक्टस को किफायती रेंज में ग्राहकों ने खरीदा है।
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
