कोरोना महामारी के कारन लॉकडाउन को अब 17 मई तक बढ़ा दिया गया। ऐसे मे लोगो की परेशानी कम होने के बजाये बढ़ती हुई दिखाई दे रही है।
नई दिल्ली: कोरोना महामारी के कारन लॉकडाउन को अब 17 मई तक बढ़ा दिया गया। ऐसे मे लोगो की परेशानी कम होने के बजाये बढ़ती हुई दिखाई दे रही है। सरकार की तरफ से राहत के हर कोशिश की जा रही है लेकिन फिर भी लोगो को कैश की कमी हो रही है।

इसी बात को देखते हुए पंजाब नेशनल बैंक एक और लोन ऑफर शुरू की है जिससे तुरंत घर बैठे सिर्फ 59 मिनटों मे लोन आपको मिल जायेगा। जी हां आप इस लोन के ऑफर के जरिये आपके लिए किसी भी प्रकार का प्री एप्रूव्ड लोन ले सकते है। जिन कारोबारी ने अपने इनकम टैक्स को फाइल किया है उन्हें इस ऑफर के जरिये आसानी से लोन मिल जायेगा।
इन बैंकों ने भी दी 59 मिनटों मे लोन लेने की सुविधा
अगर आप पीएनबी होम, ऑटो, बिज़नेस और पर्सनल लोन लेने की तैयारी में है तो ये खबर आपके लिए बेहद महत्वपूर्ण है क्योंकि पीएनबी से अब लोन लेना और आसान हो गया है। आपको अब 1 घंटे से भी कम समय में आसानी से लोन मिल जाएगा। आप पीएनबी लोन्स 59 मिनटों में के जरिए बिना टेंशन के लोन ले सकते हैं। बता दें कि पीएनबी के अलावा एसबीआई, बैंक ऑफ बड़ौदा समेत देश के कई सरकारी बैंक 59 मिनटों में लोन देते हैं। आपको बता दें कि मोदी सरकार ने अपने पहले कार्यकाल में नवंबर 2018 में एमएसएमई के लिए 59 मिनट में लोन सुविधा शुरू की थी। इसका नाम पीएनबी लोन्स 59 मिनटों है। इसके तहत एमएसएमई के लिए 5 करोड़ रुपये तक का लोन केवल 59 मिनट हो जाता है और लोन का अमांउट 8 कामकाजी दिनों के अंदर अकाउंट में आ जाता है।
पीएनबी बैंक मे लोन का तरीका
- अगर आप पीएनबी बैंक के ग्राहक नहीं भी है तो भी आप ले सकते है।
- हलाकि कारोबारी लोन छोड़कर बाकि लोन के लिए पीएनबी बैंक का ग्राहक होना जरुरी हो सकता है।
- आपको लोन लेने के लिए उनके अधिकृत वेबसाइट पर रजिस्टर करना है और उसके बाद जरुरी दस्तावेज सब्मिट करने है।
- उसके बाद आपको प्री एप्रूव्ड लोन राशि दिखाई जाएगी और 1 घंटे के अंदर आपकी लोन राशि आपके खाते मे ट्रांसफर की जाती है।
जानिए कैसे झटपट मिलेगा लोन
- इस लिंक पर क्लिक पर https://www.psbloansin59minutes.com/pnb लोन लेने की प्रक्रिया को पूरा कर सकते हैं। ये प्रोसेस बेहद ही आसान और सरल बनाया गया है।
- आपको बता दें कि नवंबर 2018 में यह पोर्टल लॉन्च हुआ था।
- सबसे अच्छी बात है कि एसएमई यानी छोटे कारोबारियों की सुविधा के लिए शुरू हुआ यह प्लेटफॉर्म अब सभी के लिए उपलब्ध है।
एक घंटे से भी कम समय में ऐसे मिलेगा लोन
- ये एक एडवांस एल्गोरिदम पर काम करता है।
- यह कई सोर्स के जरिए जैसे इनकम टैक्स रिटर्न, बैंक स्टेटमेंट आदि से आंकड़ों का एनालिसेस करता है।
- जब लोन लेने वाला जरूरी जानकारियां अपलोड कर देता है, उसके बाद वेबसाइट पर एल्गोरिदम अप्लीकेशन का आंकलन करता है और लोन की रकम तय करता है जिसे मंजूर किया जा सकता है उसके बाद आवेदक को बैंक ब्रांच में कनेक्ट कर देता है।
- लोन के लिए अप्लाई करने के लिए https://www.psbloansin59minutes.com/signup पर जाना होगा।
- यहां आवेदनकर्ता को नाम, ईमेल आईडी, फोन नंबर भरकर ओटीपी जनरेट करना होगा। ओटीपी डालने के बाद आगे की प्रक्रिया शुरू होगी।
घर बैठे लोन के लिए इन दस्तावेजों को रक्खे तैयार
- आपको आपके व्यवसाय से जुड़े बैंक खाते के स्टेटमेंट की 6 महीने की पीडीएफ तैयार रखनी है।
- आपके साड़ी जानकारी एक पीडीएफ दस्तावेज भी आपको रखना है।
- आपके आखिरी 3 साल का इनकम टैक्स रिटर्न जानकारी आपको देनी पड़ती है जो की एक्सएमएल फॉर्मेट मे देना पड़ता है।
- जीएसटी सर्टिफिकेट भी आपको सबमिट करना पड़ता है.
- उसके बाद आपके कारोबार के मालिक होने के प्रोफ दस्तावेज की स्कैन कॉपी भी तैयार रखनी है।
- आपके पढाई के सर्टिफिकेट भी आपको तैयार रखने है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

स्वतंत्रता दिवस सेल: खत्म होने में 48 घंटे, HDFC-SBI कार्ड पर 10% छूट पाने का सही तरीका



Click it and Unblock the Notifications