PM Vishwakarma Yojana: पीएम नरेन्द्र मोदी ने आज (17 सितंबर) विश्वकर्मा जयंती पर पीएम विश्वकर्मा कौशल सम्मान योजना को लॉन्च किया। इस योजना के तहत 18 व्यवसायों से जुड़े लोगों को फायदा होगा। इसके लिए 13,000 करोड़ रुपये का आवंटन किया गया है।
पीएम का मानना है कि शायद ही कोई गांव होगा, जहां 18 प्रकार के काम करने वाले लोग नहीं होंगे। इस योजना में इस सभी लोगों को शामिल किया गया है।
प्रधानमंत्री विश्वकर्मा कौशल सम्मान योजना पर वित्त वर्ष 2023-24 से 2027-28 तक 13,000 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। योजना में देशभर में करीब 30 लाख पारंपरिक कारीगरों को फायदा मिलेगा। योजना के पहले चरण में कामगारों को 5 प्रतिशत ब्याज की दर से 1 लाख रुपये का लोन मिलेगा। वहीं, अगले चरण में यह रकम 2 लाख रुपये कर दी जाएगी। योजना के अंतर्गत कारीगरों और शिल्पकारों को ट्रेनिंग भी मिलेगी।

विश्वकर्मा साथियों के लिए ट्रेनिंग-टूल्स बहुत जरूरी है। ट्रेनिंग के दौरान भी आपको रोज 500 रुपये का भत्ता सरकार की तरफ से दिया जाएगा। टूलकिट के लिए 15,000 रुपये का वाउचर भी मिलेगा। मार्केटिंग में भी सरकार मदद करेगी।
अगर आप प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना में आवेदन करना चाहते हैं, तो इसके लिए आप अपने नजदीकी जनसेवा केंद्र पर जा सकते हैं। कुछ दस्तावेजों की मदद से आवेदन कर सकते हैं।
वहीं अगर आप ऑनलाइन प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना से जुड़ना चाहते हैं या इसके बारे में जानना चाहते हैं, तो आप पीएम विश्वकर्मा योजना की आधिकारिक वेबसाइट pmvishwakarma.gov.in पर जा सकते हैं।
जानिए किन 18 व्यवसायों से जुड़े लोगों को मिलेग फायदा
- कारपेंटर (बढ़ई)
- नाव बनाने वाले
- अस्त्र बनाने वाले
- लोहार
- ताला बनाने वाले
- हथौड़ा और टूलकिट निर्माता
- सुनार
- कुम्हार
- मूर्तिकार
- मोची
- राज मिस्त्री
- टोकरी, चटाई, झाड़ू बनाने वाले
- पारंपरिक गुड़िया और खिलौने बनाने वाले
- नाई
- मालाकार
- धोबी
- दर्जी
- मछली का जाल बनाने वाले
योजना का फायदा लेने के लिए जानें किन दस्तावेजों की जरूरत पड़ेगी
- आधार कार्ड
- पहचान पत्र
- निवास प्रमाण पत्र
- जाति प्रमाणपत्र
- मोबाइल नंबर
- पासपोर्ट साइज फोटो
- बैंक अकाउंट पासबुक
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications