Pradhan Mantri Kisan Samman Nidhi: इस बार 28 फरवरी को सरकार के द्वारा देश के करोड़ों किसानों को किसान सम्मन निधि दी गई है। लेकिन एक आंकड़े के मुताबिक देश के 40 लाख किसान ऐसे भी हैं जिन्हें प्रधानमंत्री द्वारा दी जाने वाली इस योजना का लाभ नहीं मिल पाया है यानी उनके खाते में पीएम किसान योजना के पैसे नहीं पहुंचे हैं। हालांकि सरकार भी ऐसे किसानों के पास उनके पैसे पहुंचाने के लिए उनकी पूरी सहायता कर रही है।
आपको जानकारी के लिए बताते चले कि प्रधानमंत्री किसान सम्मन निधि छोटे और सीमांत किसानों को दी जाती है। इस योजना को भारत सरकार के द्वारा शुरू किया गया है। मीडिया द्वारा जारी की गई एक रिपोर्ट के मुताबिक करीब 40 लाख ऐसे किसान हैं, जिन्हें अब तक प्रधानमंत्री किसान सम्मन निधि के तहत पैसे नहीं मिले हैं। अगर ये सब सरकार के सभी नियम और शर्तों को पूरा करते हैं, तो इन्हें किसान सम्मान निधि का पैसा मिल सकता है।

जानकारी के मुताबिक 40 लाख ऐसे किसान ने जिन्हें वित्तीय सहायता पहले तो मिलती थी लेकिन इस बार केवाईसी या आधार लिंक ना होने की वजह से उन्हें सरकार द्वारा दी जा रही इस किसान सम्मान निधि का फायदा नहीं मिल पाया है।
अगर आपके पैसे नहीं आए हैं तो इसमें परेशान होने की कोई बात नहीं है। अगर आपका भत्ता बंद हो जाता है तो इसे फिर से शुरू करने के लिए भी सरकार के द्वारा कुछ विकल्प दिए गए हैं। इसके लिए किसानों को अपने ई केवाईसी और आधार को बैंक से लिंक करना होगा।
जिन किसानों की ई-केवाईसी नहीं पूरी हुई या फिर उनका आधार लिंक नहीं हुआ है और उनका पैसा नहीं आ रहा है तो यह काम करने के बाद ही उनके खाते में सरकार के द्वारा पैसा ट्रांसफर किया जाएगा।
सरकार ने इसके लिए भी आपको दो विकल्प दिए हैं आप चाहे तो ऑनलाइन खुद से या ऑफलाइन ई-केवाईसी कर सकते हैं।
इसके लिए आपको अपने मोबाइल फोन पर पीएम किसान एप्लीकेशन डाउनलोड करना होगा। डाउनलोड किए गए एप्लीकेशन पर आपको एक केवाईसी करने में आसानी होगी और मदद भी मिल जाएगी। अगर आप स्मार्टफोन नहीं चलाना जानते तो आप सामान्य सेवा केंद्र पर जा सकते हैं और अपनी ई केवाईसी के साथ आधार अपडेट भी करवा सकते हैं।
एक बार आप यह काम कर लेते हैं तो आप अपनी वित्तीय किस्त को फिर से शुरू कर सकते हैं और वह दोबारा से आपके अकाउंट में आने लगेगी।
हालांकि आपकी किस्त क्यों रुकी हुई है यह जानना भी बहुत जरूरी होता है। इसके लिए आप पीएम किसान लिंक पर चैट बॉक्स का ऑप्शन भी होता है। यहां पर आपको अपना रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर और आधार कार्ड का नंबर दर्ज करना होगा और उसके बाद आपको पूरी जानकारी मिल जाएगी। इसके अलावा अगर कोई किसान लिस्ट में अपना नाम चेक करना चाहता है तो उसे सरकारी लिंक http://www.pmkisanstatus.com पर जाना होगा।
इस लिंक पर जाने के बाद आपसे जरूरी जानकारी मांगी जाएगी जिसे भरकर आप अपना नामांकन चेक कर सकते हैं।
More From GoodReturns

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

स्वतंत्रता दिवस सेल: खत्म होने में 48 घंटे, HDFC-SBI कार्ड पर 10% छूट पाने का सही तरीका

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications