PM Kisan 16th Installment: बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा पीएम किसान सम्मन निधि योजना की 16वीं किस्त जारी कर दी गई है। ऐसे में कई किसानों को पैसे मिले हैं और कई लोगों के खाते में पैसे नहीं आए हैं। केंद्र द्वारा जारी किए गए आकड़ों के मुताबिक सरकार के द्वारा पीएम किसान के योजना के तहत देश के 11 करोड़ किसानों के खाते में पैसे भेजे गए हैं। अगर आपको भी इस योजना के तहत पैसे मिलते थे पर इस बात नहीं है, तो आपको क्या करना चाहिए, इसी बारे में आज के आर्टिकल में बात करेंगे। इस आर्टिकल में हम पैसे न आने के कारण और उसके बारे में शिकायत की जानकारी दे रहे हैं।
अगर पीएम किसान सम्मन निधि योजना की 16वीं किस्त आप के अकाउंट में नहीं आई है, तो आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। इसके लिए आपको सबसे पहले कारण जानना चाहिए कि क्यों पीएम किसान सम्मन निधि स्कीम किया के साथ के अकाउंट में नहीं आई है। इसके अलावा आप इसके लिए शिकायत भी कर सकते हैं।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि किसान सम्मान निधी के तहत उन्हीं लोगों को पैसे मिले हैं, जिनका नाम बेनीफिसयरी लिस्ट में था। इसलिए अगर आपको पैसे नहीं मिले हैं तो सबसे पहले आपको अपना नाम बेनिफिशियरी लिस्ट में चेक करना चाहिए।
इस तरह चेक करें पीएम किसान की लाभार्थी लिस्ट में नाम
प्रधानमंत्री किसान बेनिफिशियरी लिस्ट में नाम चेक करने के लिए सबसे पहले आपको आधिकारिक वेबसाइट (pmkisan.gov.in) पर जाना होगा।
इसके बाद आपको एक फार्मर कॉर्नर का ऑप्शन दिखता है जिस पर क्लिक करना होगा।
फार्मर कॉर्नर में आपको (लाभार्थी स्थिति) का विकल्प को सेलेक्ट करना पड़ेगा।
इसके बाद आपको अपना राज्य, जिला, तहसील और पंचायत को चुनना होगा।
यह सभी सेलेक्ट करने के बाद आपको अपना आधार या बैंक अकाउंट नंबर भरना होगा।
इसके बाद आपको गेट डाटा के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
इसके बाद लाभार्थी लिस्ट आपके पंचायत की लाभार्थी लिस्ट आ जाएगी, जिसमें आप अपना नाम सर्च कर सकते हैं।
क्या है किस्त न आने के कारण
आपकी जानकारी के लिए बताते चलें कि जिन किसानों ने अपनी ई-केवाईसी नहीं कराई है, उन्हें पीएम किसान की 16वीं किस्त नहीं मिलेगी। इसके अलावा केंद्र सरकार द्वारा जमीन सत्यापन को भी अनिवार्य कर दिया गया है। वहीं फर्जी तरीके से लिस्ट में नाम डालने वाले किसानों के नाम भी काटे गए हैं। सरकार की ये स्कीम किसानों के लिए फायदेमंद है, यही कारण है कि सरकार सुनिश्चित करना चाहती है कि ये पैसे सिर्फ पात्र किसानों को हीं मिलें।
यहां कर सकते हैं शिकायत
अगर आपने सरकार द्वारा लागू किए गए सभी अनिवार्य नियम को पूरा किया है लिस्ट में भी आपका नाम है फिर भी पैसे नहीं आए हैं तो परेशान होने की कोई बात नहीं है। अगर आप पत्र किस है और फिर भी आपके पैसे नहीं आए हैं, तो आप इस बात की शिकायत पीएम किसान हेल्प डेस्क पर कर सकते हैं।
आप चाहे तो टोल फ्री नंबर 18001155266 पर कॉल करके सीधे अपनी शिकायत दर्ज कर सकते हैं। पीएम किसान के द्वारा जारी किए गए हेल्पलाइन नंबर 011-24300606 और 155261 है।
इसके अलावा आपको ऑनलाइन शिकायत करने का विकल्प भी मिलता है। सरकार के द्वारा आपको दो ईमेल आईडी मुहैया करवाई गई है जिन पर आप अपनी शिकायत लिखकर भेज सकते हैं। अगर किसान सम्मन निधि योजना के तहत आपके पैसे नहीं आए हैं और आप पत्र किस है तो सरकार के द्वारा जारी की गई इन ईमेल आईडी ([email protected] और [email protected]) पर मेल भेज सकते हैं।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
