किसानों के बीच प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना शुरुआत से ही काफी लोकप्रिय है। इस योजना के तहत सरकार देश के किसानों को हर साल तीन बराबर किस्त में 6,000 रुपये हस्तांतरित करती है।
नई दिल्ली: किसानों के बीच प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना शुरुआत से ही काफी लोकप्रिय है। इस योजना के तहत सरकार देश के किसानों को हर साल तीन बराबर किस्त में 6,000 रुपये हस्तांतरित करती है। इस योजना का लक्ष्य देश के आम किसानों की आय में वृद्धि करना है। किसान 31 मार्च तक कर लें ये काम, वरना होगा नुकसान

किसानों की इनकम दोगुनी करने के मकसद से कई योजनाएं शुरु की है। सरकार की इस योजना में किसानों के अकाउंट में सीधे पैसे भेजे जाते हैं। हर किस्त में 2,000 हजार रुपये ट्रांसफर करती है। अब तक किसानों को 7 किस्तों में 14000 करोड़ रुपये भेजे जा चुके हैं। ध्यान देने वाली बात ये है कि इस योजना का लाभ उठाने के लिए कुछ शर्तों का पालन करना पड़ता है। तभी किसानों को 2,000 रुपये की किस्त का लाभ मिलता है।
इन लोगों को नहीं मिलेंगे 2000 रुपये
पीएम किसान के तहत शर्त ये है कि इस योजना का लाभ उन्हीं लोगों को मिलता है। जिनके नाम पर खेत होंगे। इससे पहले उन किसानों को भी इसका लाभ मिलता था, जिनके पास पुश्तैनी जमीन थी। लेकिन अब इन लोगों को इसका फायदा नहीं मिलता। सरकार द्वारा दी गई शर्त के मुताबिक खेती करने वाले किसान के पिता या दादा के नाम से जमीन है तो वो व्यक्ति इस योजना का हकदार नहीं है। इसके साथ ही जो लोग खेती करते हैं, लेकिन उनके पास खेती योग्य जमीन नहीं हैं तो उन्हें भी पीएम किसान सम्मान निधि का फायदा नहीं मिलता।
दरअसल, इस योजना के तहत कई ऐसे लोग इस योजना फायदा उठा रहे थे, जो पीएम किसान सम्मान निधि के तहत नहीं आते। सरकार की कोशिश है कि इस योजना के तहत सभी किसानों को इसका फायदा मिले। लिहाजा सरकार ने इस योजना में यह बदलाव किया है।
नहीं मिलेगा पीएम किसान योजना का फायदा
- खेत पर मजदूरी करने वाले किसानों को योजना का लाभ नहीं मिलेगा
- सरकारी या रिटायर्ड कर्मचारी भी योजना के सही हकदार नहीं
- मौजूदा मंत्री के अलावा पूर्व मंत्री, सांसद और विधायक को नहीं मिलेगा फायदा
- प्रोफेशनल रजिस्टर्ड डॉक्टर, इंजीनियर, वकील, सीए को भी नहीं मिलेगा लाभ
- इनकम टैक्स देने वाले किसान परिवार को भी नहीं मिलेगा फायदा
- 10 हजार से ज्यादा पेंशन पाने वाले किसान भी हकदार नहीं
- खेती की जमीन का दूसरे कामों में इस्तेमाल करने वाले किसानों को भी फायदा नहीं
कैसे करें घर बैठे अप्लाई
- पीएम किसान सम्मान निधि का लाभ लेने के लिए लाभार्थी को सबसे पहले https://pmkisan.gov.in/ के वेबसाइट पर जाना होगा।
- जिसके बाद आपको फार्मर कॉर्नर पर जाना होगा। New Farmer Registration का विकल्प यहां नजर आएगा, जिसमें आपको क्लिक करना है।
- उसके बाद अपना आधार नंबर डालें। एक कैप्चा कोड का ऑपशन आएगा, जिसे भरने के बाद ही प्रोसेस आगे बढ़ेगा।
- उसके बाद आपके सामने एक नया फॉर्म खुलेगा, जिसमें आपको अपनी पूरी निजी जानकारी भरनी होगी। बैंक अकाउंट का विवरण और खेत से जुड़ी पूरी जानकारी अपको अपने फॉर्म में डालना होगा।
- इस तरह आप अगर फॉर्म को पूरी तरह से सही-सही भर देते हैं, तो आप किसान सम्मान निधि के हकदार हो जाएंगे।
ऐसे जानें अबतक कितनी किस्त मिली
- पहले पीएम किसान की आधिकारिक वेबसाइट https://pmkisan.gov.in/ पर जाएं।
- यहां आपको राइट साइड पर 'Farmers Corner' का विकल्प मिलेगा।
- यहां 'Beneficiary Status' के ऑप्शन पर क्लिक करें। यहां नया पेज खुल जाएगा।
- नए पेज पर आधार नंबर, बैंक खाता संख्या या मोबाइल नंबर में से किसी एक विकल्प को चुनिए।
- आपने जिस विकल्प का चुनाव किया है, उसका नंबर भरिए। इसके बाद गेट डाटा पर क्लिक करें।
- यहां क्लिक करने के बाद आपको सभी ट्रांजेक्शन की जानकारी मिल जाएगी। यानी कौनसी किश्त कब आपके खाते में आई और किस बैंक अकाउंट में क्रेडिट हुई।
- अगली किस्त से जुड़ी जानकारी भी आपको यहां मिल जाएगी।
More From GoodReturns

US-Iran War: आज शाम 7:30 से अमेरिका का बड़ा एक्शन! ईरान के समुद्री रास्तों पर लगेगा ब्रेक!

Gold Price Today: 9 अप्रैल को सोना खरीदने का प्लान है? जानिए आज सोने का दाम सस्ता हुआ या महंगा

Ambedkar Jayanti: 14 अप्रैल को देशभर में छुट्टी, जानें बैंक, स्कूल, शेयर बाजार और ऑफिस क्या-क्या रहेगा बंद?

Gold Rate Today: सोने में गिरावट या फिर लौटी तेजी! 10 अप्रैल को 24k, 22k प्रति 10 ग्राम गोल्ड रेट क्या है?

Gold Price Today: अंबेडकर जयंती के दिन सोने के दाम में जोरदार उछाल! जानिए 14 अप्रैल को क्या है ताजा गोल्ड रेट

Gold Rate Today: 13 अप्रैल को फिर से सोने की कीमतों में आई गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

LIC Bonus Issue: बोनस शेयर को लेकर आज बोर्ड मीटिंग में हो सकता है बड़ा ऐलान, जानें किसे मिलेंगे फ्री शेयर

Silver Price Today: 9 अप्रैल को फिर से चांदी के रेट में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव क्या है?

Gold Price Today: लगातार दूसरे दिन सोने की कीमतों में जबरदस्त बढ़ोतरी! जानिए 11 अप्रैल को क्या है गोल्ड रेट

सोने के भाव में आज बड़ा उलटफेर, खरीदारी से पहले जानें ये जरूरी अपडेट

Silver Price Today: 12 अप्रैल को चांदी सस्ता हुआ या महंगा? जानें रविवार को प्रति किलो चांदी का भाव



Click it and Unblock the Notifications