PF Balance Enquiry Number: अक्सर लोगों को ये जानने की इच्छा होती है कि उनके ईपीएफ अकाउंट में कितना बैलेंस बचा है। लेकिन वो किसी कारणवश इस बारे में पता नहीं कर पाते हैं। इसके लिए लोगों को इंटरनेट और मोबाइल या कंप्यूटर के साथ वह वेबसाइट पता होनी चाहिए जिसपर आप अपना पीएफ अकाउंट बैलेंस चेक कर सकते हैं। लेकिन जो इतना नहीं कर सकता है उसे या तो किसी की मदद पड़ती है या फिर वो अपना पीएफ अकाउंट बैलेंस नहीं चेक कर सकते हैं। लेकिन ऐसा नहीं है एक और आसान तरीका है, जिसकी मदद से आप आपना पीएफ अकाउंट बैलेंस जान सकते हैं। इसके लिए आपक कुछ खास करने की जरूरत नहीं है, आपको बस एक नंबर पर मिस कॉल देनी है और आपके मोबाइल नंबर पर आपको इपने ईपीएफ का अकाउंट बैलेंस पता चल जाएगा।
आपको बताते चलें कि आप चाहें तो एसएमएस कर के अपना पीएफ अकाउंट बैलेंस पता चल सकता है। इस तरीके से बिना इंटरनेट के भी आप अपना पीएफ अकाउंट नंबर जान सकते हैं। आइए आपको बतातें हैं कि कैसे आप बिना किसी दिक्कत के एसएमएस और मिस्डकॉल के माध्यम से अपना पीएफ बैलेंस जान सकते हैं।

लोग अक्सर बार बार अपने पीएफ अकाउंट का बैलेंस इस लिए चेक करना चहाते हैं, क्योंकि सरकार समय समय पर प्रॉविडेंड फंड अकाउंट में जमा किए गए पैसों पर ब्याज देती है। हालांकि अब नीचे दिए गए किसी भी तरिके से बड़ी आसानी से अपने प्रॉविडेंट फंड का बैलेंस जान सकते हैं। इससे आपको ये भी आइडिया लगता रहेगा कि हर महीने कंपनी आपके पीाएफ खाते में कितने पैसे डाल रही है और इसके अलावा आपको सरकार के द्वारा कितना ब्याज दिया जा रहा है।
सिर्फ एक मिस कॉ़ल से जानें अपना पीएफ अकाउंट बैलेंस
अगर आपको इतना भी नहीं करना है तो आप सिर्फ मिल कॉल करके अपने फीएफ अकाउंट का बैलेंस चेक कर सकते हैं। इसके लिए आपको अन्य नंबर पर मिस्ड कॉल करनी होगी। आपको अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से 9966044425 नंबर पर मिस्ड कॉल देनी होगी। मिसकॉल देने के बाद आपके मोबाइस नंबर पर कुछ ही देर बाद पीएफ अकाउंट बैलेंस सेंड कर दिया जाएगा।
SMS के जरिए कैसे पता चलेगा पीएफ का बैलेंस
तो आगर एसएमएस के जरिए अपने पीएफ अकाउंट का बैलेंस जानना चाहते हैं, तो आप बड़ी आसानी से इसे चेक कर सकते हैं। इसके लिए आपको अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से EPFOHO लिखकर फिर अपना यूनिवर्सल अकाउंट नंबर लिखना होगा। इसके बाद आपको मैसेज को 7738299899 पर सेंड करना है। इसके कुछ देर के बाद आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर आपके पीएफ खाते में जमा कुल राशि का मैसेज भेज दिया जाएगा।
गौरतलब है कि ईपीएफओ लगातार अपने नियम में बदलाव कर रहा है और उन्हें अपडेट भी कर रहा है। इससे यह फायदा होता है कि अकाउंट की सुरक्षा मेंटेन रहती है और आपका काम भी आसान रहता है। गौरतलब है कि इसी तरह का एक फैसला ईपीएफओ के द्वारा देखने को मिला है। इस फैसले में ईपीएफओ ने आधाक को डॉक्यूमेंट की लिस्ट से बाहर कर दिया है। अब अगर आपको ईपीएफओ में डेट ऑफ बर्थ चेंज करवाना है तो आधार कार्ड मान्य नहीं होगा। इसके लिए आपको मार्कशीट, टीसी या किसी और तरह के सरकारी दस्तावेज का इस्तेमाल करना होगा। वहीं दूसरी तरफ इस मिस कॉल और एसएमएस की सुविधा से लगभग के लिए अपना अकाउंट बेलैंस जानना काफी आसान हो गया है।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

गणेश चतुर्थी 2026: 14 सितंबर को बंद रहेगा शेयर बाजार, NSE-BSE की छुट्टी से ट्रेडर्स पर क्या होगा असर?

GST कलेक्शन का धमाका: ₹2 लाख करोड़ के करीब पहुंचा आंकड़ा, इन सेक्टर्स में मचेगी हलचल!

ऑटो सेल्स डेटा: मारुति-टाटा की रफ्तार पर टिकी नजर, आज इन शेयरों में दिखेगी बड़ी हलचल

MSCI रीबैलेंसिंग आज: नए शेयरों की दौड़ में फंसें या SIP का अनुशासन अपनाएं?



Click it and Unblock the Notifications
