EPFO Account Exit Date Update: अगर आप एक से दूसरी जगह पर नौकरी बदल रहे हैं, तो आपको अपनेएम्पलाई प्रोविडेंट फंड अकाउंट में नौकरी छोड़ने की तारीख भी अपडेट करना होगा। क्योंकि अगर आप ऐसा नहीं करते हैं तो बाद में आपको फंड ट्रांसफर करने में दिक्कत हो सकती है। इसलिए आपको इस बात का ध्यान जरूर रखना चाहिए कि जब भी आप एक नौकरी को छोड़ रहे हैं तो आप ईपीएफ अकाउंट में डेट ऑफ एग्जिट जरुर डाल दें। आम तौर पर नौकरी छोड़ने के बाद कंपनी के द्वारा खुद ही अपने कर्मचारियों की डेट ऑफ एग्जिट ईपीएफ पर अपलोड कर दी जाती है। लेकिन अगर कंपनी आपकी डेट ऑफ एग्जिट नहीं डालते है और आप भी इसे भूल जाते हैं तो बाद में आपको अपने ईपीएफ अकाउंट से फंड ट्रांसफर करने में काफी दिक्कत हो सकती है।
ईपीएफओ के रूल और रेगुलेशन के मुताबिक अगर आप किसी दूसरी कंपनी में ज्वाइन कर रहे हैं और आपको अपना प्रोविडेंट फंड ट्रांसफर करना है तो इसके लिए आपको अपनी पिछली नौकरी छोड़ने की तारीख ईपीएफ में अपडेट करनी पड़ेगी। मुख्य बात यह है कि ये नौकरी छोड़ने के 2 महीने के अंदर किया जाना चाहिए। हांलाकि अगर आपको पता नहीं है कि कि एग्जिट डेट कैसे अपडेट करनी है, तो हम आपको आज इसी बारे में बताने जा रहे हैं।

आपकी जानकारी के लिए बता दें आप अपनी नौकरी छोड़ने के बाद ईपीएफओ में एग्जिट डेट अपडेट करना चाहते हैं तो आपको कहीं और जाने की जरूरत नहीं है। आप बड़ी आसानी से इसे अपने मोबाइल फोन के जरिए ऑनलाइन अपडेट कर सकते हैं। ऑनलाइन एग्जिट डेट अपडेट करने की सुविधा ईपीएफओ के द्वारा शुरू की जा चुकी है।
अपनी एग्जिट डेट अपडेट करना चाहते हैं तो सबसे पहले आपका मोबाइल नंबर आधार कार्ड से लिंक होना बहुत जरूरी है। क्योंकि आपका आधार कार्ड से जुड़े हुए मोबाइल नंबर पर ही वन टाइम पासवर्ड जाएगा। इस प्रक्रिया से आपके इपीएफ अकाउंट को सुरक्षा भी मिलती है। हालांकि यह सुविधा सिर्फ उन्हीं लोगों को मिलेगी जिन्होंने अपना यूनिवर्सल अकाउंट नंबर एक्टिवेट किया हुआ है और उसे आधार से भी लिंक किया है। आपका आधार कार्ड से लिंक किए गए नंबर पर आपको वन टाइम पासवर्ड मिलेगा, यह पासवर्ड डालने के बाद ही आप अपनी ईपीएफओ वेबसाइट को एक्सेस कर सकते हैं।
एग्जिट डेट अपडेट करने के लिए सबसे पहले आपको सरकार द्वारा लांच किए गए https://unifiedportal-mem.epfindia.gov.in/memberinterface/ पर जाकर लॉगिन करना होगा।
इसके बाद एक मैनेज बटन दिखेगा जिस पर आपको क्लिक करना होगा और मार्क एग्जिट पर क्लिक करना होगा।
अब उसमें से एक ड्रॉप डाउन लिस्ट खुल कर आएगी जिसमें जाकर आपको अपना प्रोविडेंट फंड अकाउंट नंबर सेलेक्ट करना होगा।
इसके बाद आपको डेट ऑफ एग्जिट भी अपडेट करना होगा फिर नौकरी छोड़ने का कारण भी लिख कर देना होगा।
यह सब प्रक्रिया कर लेने के बाद आपको फिर से आधार रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर वन टाइम पासवर्ड भेजना पड़ेगा।
आपको सबसे पहले चेक बॉक्स पर सेलेक्ट करना होगा और अपडेट पर क्लिक करना होगा। इसके बाद ओके बटन पर क्लिक कर देने के बाद आपकी प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।
यह प्रक्रिया पूरी हो जाने के बाद आपके मोबाइल नंबर पर एक मैसेज भी आएगा जिसमें योर एग्जिट डेट सक्सेसफुली अपडेटेड लिखा होगा। अब आपकी ईपीएफ अकाउंट में आपकी एग्जिट डेट एडिट हो चुकी है। इसके बाद अगर आप कभी भी अपने ईपीएफ के पैसे को निकालना चाहते हैं, तो उसमें किसी भी तरह की दिक्कत नहीं आएगी। इसके अलावा आप जब भी नौकरी छोड़े तो एंपलॉयर से एग्जिट डेट डालने के बारे में बोल दें और अगर नहीं बोला है, तो आप इसे आसानी से खुद भी चेक और अपडेट कर सकते हैं।
More From GoodReturns

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

स्वतंत्रता दिवस सेल: खत्म होने में 48 घंटे, HDFC-SBI कार्ड पर 10% छूट पाने का सही तरीका

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications