Bike : 50 हजार रु से कम है कीमत, तुरंत खरीदें तो मिलेगा कैशबैक भी

अगर आप कोई किफायती बाइक खरीदने के बारे में प्लान कर रहे हैं तो यह खबर जरुर पढ़ें। आज हम आपको Hero Hf Deluxe Bs6 के बारे में बता रहे हैं।

नई द‍िल्‍ली: अगर आप कोई किफायती बाइक खरीदने के बारे में प्लान कर रहे हैं तो यह खबर जरुर पढ़ें। आज हम आपको Hero Hf Deluxe Bs6 के बारे में बता रहे हैं। फि‍लहाल देश में फैले कोरोना संक्रमण के दौरान हर कोई व्यक्ति पब्लिक ट्रांसपोर्ट की जगह अपनी खुद की गाड़ी से घुमाना ज्यादा पसंद कर रहा है।

Paytm Is Currently Offering Cashback Offer On The Purchase Of Hero Hf Deluxe Bs6

ज‍िस कारण कई वाहन निर्माता कंपनियां भी अपने कस्टमर को ध्यान में रखते हुए शानदार ऑफर कर रही है। तो ऐसे समय में बेहतर रहेगा की खुद के ल‍िए कोई किफायती बाइक खरीद लें। बता दें कि इस समय पेटीएम Hero Hf Deluxe Bs6 की खरीद पर आकर्षक कैशबैक ऑफर की पेशकश कर रही है। सबसे सस्ती BS6 बाइक्स, जान‍िए कीमत और फीचर्स ये भी पढ़ें

7,000 रुपये तक का कैशबैक बेनिफिट

7,000 रुपये तक का कैशबैक बेनिफिट

दरअसल इस बाइक पर पेटीएम की तरफ से ऑफर चल रहा है। अगर आप पेटीएम का इस्तेमाल कर के Hero Hf Deluxe Bs6 को खरीदते हैं तो आपको इसपर आकर्षक कैशबैक ऑफर का फायदा मिलेगा। आपको बता दें कि Hero Hf Deluxe Bs6 की शुरुआती X-शोरूम कीमत 49,000 रुपये है। इस बाइक की खरीद पर 7,000 रुपये तक का कैशबैक बेनिफिट भी मिल रहा है।

पावर और स्पेशिफिकेशन

पावर और स्पेशिफिकेशन

हीरो मोटकॉर्प ने HF Deluxe अलग-अलग वैरिएंट में मार्केट में उपलब्ध है। जिनमें से सबसे सस्ती HF Deluxe में 97.2 cc है। Hero HF Deluxe में 97.2cc का इंजन दिया गया है जो कि 8000 Rpm पर 7.94 Bhp की पावर और 6000 Rpm पर 8.05 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। गियरबॉक्स की बात की जाए तो इस बाइक को 4-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स से लैस किया गया है। वहीं सस्पेंशन की बात की जाए तो Hero Hf Deluxe के फ्रंट में टेलिस्कॉपिक हाइड्रॉलिक शॉक एब्स्रोबर सस्पेंशन और रियर में 2 स्टेप एडजेस्टेबल हाइड्रॉलकि शॉक एब्स्रोबर सस्पेंशन दिया गया है। डाइमेंशन की बात करें तो Hf Deluxe की लंबाई 1965 mm, चौड़ाई 720 mm, ऊंचाई 1045 mm, सैडल ऊंचाई 805 mm, व्हीलबेस 1235 mm, ग्राउंड क्लीयरेंस 165 mm और फ्यूल टैंक कैपेसिटी 9.6 लीटर है। वहीं ब्रेकिंग सिस्टम की बात की जाए तो Hf Deluxe के फ्रंट में 130 mm ड्रम ब्रेक और रियर में 130 mm ड्रम ब्रेक दिया गया है।

इसके साथ ही फीचर्स की बात की जाए तो में किक स्टार्ट और सेल्फ स्टार्ट का ऑप्शन दिया गया है। इस बाइक में एडवांस्ड प्रोग्राम्ड फ्यूल इंजेक्शन टेक्नोलॉजी दी गई है। कलर ऑप्शन: कलर ऑप्शन टेक्नो ब्लू, हैवी ग्रे के साथ ग्रीन, हैवी ग्रे के साथ ब्लैक, ब्लैक के साथ पर्पल और ब्लैक के साथ रेड जैसे 5 कलर ऑप्शन में दी गई है। Xsense एडवाटेंज टेक्नोलॉजी दी गई है। 

ये बाइक भी खरीद सकते हैं

ये बाइक भी खरीद सकते हैं

हीरो Hf Deluxe Bs6 के अलावा BS6 Bajaj CT100 भी ली जा सकती है। इस बाइक की कीमत (X-शोरूम प्राइज दिल्ली) शुरुआती कीमत 42,790 रुपये है। इसमें 102cc, 4 स्ट्रोक और सिंगल सिलिंडर इंजन और एयर कूल्ड मोटर है। यह 7.9hp और 8.34Nm का टॉर्क जनरेट करता है। साथ में 4 स्पीड गियरबॉक्स है। इस बाइक की टॉप स्पीड 90 kmph है।

More From GoodReturns

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+