आज के वक़्त में पैन कार्ड का हर जगह इस का इस्तेमाल होता है। इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की तरफ से जारी किया जाने वाला परमानेंट अकाउंट नंबर (पैन) आज एक अहम दस्तावेज बन चुका है।
नई दिल्ली, अप्रैल 2। आज के वक़्त में पैन कार्ड का हर जगह इस का इस्तेमाल होता है। इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की तरफ से जारी किया जाने वाला परमानेंट अकाउंट नंबर (पैन) आज एक अहम दस्तावेज बन चुका है। पैन कार्ड के न होने से आपको परेशानी का भी सामना करना पड़ सकता है। बता दें कि पैन कार्ड का इस्तेमाल इनकम टैक्स रिटर्न (आईटीआर) फाइल करने से लेकर ट्रांजेक्शन करने तक में इस्तेमाल होने लगा है। PAN Card: ओरिजनल है या फर्जी, ऐसे करें पता

लेकिन पिछले कुछ समय से इस तरह की शिकायतें भी सामने आ रही हैं, जिनमें लोगों के पैन कार्ड का गलत इस्तेमाल हो रहा है। ऑनलाइन पेमेंट बढ़ने के साथ ही ऑनलाइन धोखाधड़ी करने वाले जालसाजों का गिरोह भी सक्रिय हो गया है। ये जालसाज आधार नंबर और पैन नंबर को चोरी करके आपके नाम से ही फर्जीवाड़ा करने से नहीं चूकते हैं। इन सभी बातों से सावधान होने के साथ ही ये जानना जरूरी हो कि कहीं आपके पैन कार्ड का गलत इस्तेमाल तो नहीं हुआ है। चलिए आपको बताते हैं कि आप कैसे अपने पैन की हिस्ट्री चेक करके पता लगा सकते हैं कि पैन कार्ड का कहां-कहां इस्तेमाल हुआ है।
इस तरह रह सकते हैं सावधान
- अपने डॉक्यूमेंट को किसी भी अनजान व्यक्ति को नहीं देना चाहिए।
- डॉक्यूमेंट देने के बाद संबंधित ऑफिस के बारे में जानकारी हासिल करनी चाहिए।
- डॉक्यूमेंट की फोटोकॉपी को अपने पास सुरक्षित रखना चाहिए।
- पैन कार्ड, आधार कार्ड, पासबुक की ओरिजनल कॉपी किसी को नहीं देना चाहिए।
- किसी भी काम के लिए मास्क आधार देने को प्राथमिकता देनी चाहिए।
- सिबिल के आंकड़ों में गलत एंट्री होने पर उससे जुड़ी जानकारी बैंक और पुलिस को देनी चाहिए।
जानें किन कामों में पड़ती है पैन कार्ड की जरूरत
- बैंक में खाता खोलने के लिए
- शेयर मार्केट में ट्रेडिंग करने के लिए इनकम टैक्स रिटर्न दाखिल करने के लिए
- लोन लेने के लिए
- प्रॉपर्टी खरीदने के लिए
- सोना खरीदने के लिए आदि।
हिस्ट्री चेक करना बेहद आसान
स्टेप 1
अपने पैन कार्ड की हिस्ट्री चेक कर आप पता लगा सकते हैं कि किसी ने उस पर फर्जी तरीके से लोन तो नहीं ले रखा। इसके लिए आपको सबसे पहले https://www.cibil.com/ पर जाना है।
स्टेप 2
यहां पर आपको 'गेट योर सिबिल स्कोर' वाले विकल्प पर क्लिक करना है। फिर यहां पर नजर आ रहे ढेर सारे सब्सक्रिप्शन प्लान में से किसी एक को चुनें।
स्टेप 3
इसके बाद अपना मोबाइल नंबर, जन्मतिथि और ईमेल आईडी जैसी अन्य जानकारी भरें। फिर लॉगिन के लिए पासवर्ड बनाएं। साथ में आईटी टाइप में 'इनकम टैक्स आईडी' को चुन लें।
स्टेप 4
अब आपको अपना पैन कार्ड नंबर दर्ज करना है और 'वेरीफाई योर आईडेंटिटी' वाले विकल्प पर क्लिक करना है। फिर मांगी गई जानकारी और फीस भर दें और ओटीपी या ईमेल आईडी से अपना अकाउंट लॉगिन करें। अब सामने एक फॉर्म आएगा, जिसे भरकर आप जान सकते हैं कि आपके खाते पर कितने लोन है।
स्टेप 5
अगर आपके पैन कार्ड का गलत इस्तेमाल हुआ है, तो आप आईटी विभाग की आधिकारिक वेबसाइट https://incometax.intelenetglobal.com/pan/pan.asp पर जाकर शिकायत दर्ज करा सकते हैं। यहां से आपकी मदद की जाती है।
पैन कार्ड के फायदे
- आयकर में हर प्रकार की गड़बडि़यों या दिक्कतों से बचाता है यह कार्ड।
-आप किसी भी सरकारी या निजी संस्था में इस कार्ड को आईडी प्रूफ के रूप में प्रस्तुत कर सकते हैं। भारत सरकार द्वारा जारी यह कार्ड हर जगह मान्य होता है। सरकारी दफ्तर से लेकर कॉर्पोरेट ऑफिस तक और बस से लेकर ट्रेन तक।
- सिर्फ फुल टाइम ही नहीं बल्कि पार्ट टाइम जॉब में भी पैन कार्ड प्रस्तुत करने से आपका भुगतान आसान हो जाता है।
- यदि आप कहीं पार्ट टाइम बेसिस पर या अस्थाई रूप से काम करते हैं तो पैन कार्ड प्रस्तुत करने से आप वित्तीय वर्ष के अंत में अपना टीडीएस क्लेम कर सकते हैं।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
