बैंकिंग सेवाओं का लाभ उठाने और फाइनेंस से जुड़े कई जरूरी काम के लिए पैन कार्ड होना जरूरी है। किसी भी आर्थिक लेन-देन के लिए पैन कार्ड एक बेहद अहम दस्तावेज बन चुका है।
नई दिल्ली: बैंकिंग सेवाओं का लाभ उठाने और फाइनेंस से जुड़े कई जरूरी काम के लिए पैन कार्ड होना जरूरी है। किसी भी आर्थिक लेन-देन के लिए पैन कार्ड एक बेहद अहम दस्तावेज बन चुका है। इसका उपयोग बैंक अकाउंट खुलवाने से लेकर प्रॉपर्टी खरीदने-बेचने, वाहन खरीदने-बेचने, आयकर रिटर्न दाखिल करने सहित कई अन्य जरूरी कामों में किया जाता है।

2 लाख से ज्यादा की ज्वेलरी खऱीदने पर पैन कार्ड अनिवार्य
2 लाख से ज्यादा की ज्वेलरी खऱीदने में भी पैन कार्ड की कॉपी देना अनिवार्य है। इस जरूरी दस्तावेज के भी फर्जी बनने के मामले सामने आ रहे हैं। ऐसे में आप भी कोई भी ट्रांजेक्शन करने से पहले जान लें कि आपका भी पैन कार्ड कहीं फर्जी तो नहीं है। आपकी सतर्कता ही आपका बचाव हो सकती है। कुछ सरल तरीके हैं जिससे आसानी से आपके पैन कार्ड के असली या फर्जी होने की पहचान की जा सकती है। ऐसे में आज हम बताएंगे कि किस तरह पता लगाया जा सकता है पैन कार्ड असली है या नकली।
आयकर विभाग जारी करता है पैन कार्ड
आपको इस बात की जानकारी दें कि आयकर विभाग द्वारा पैन कार्ड जारी किया जाता है। जो कि 10 अंकों वाले पहचान संख्या वाले पैन कार्ड का इस्तेमाल लगभग हर आर्थिक लेन-देन में अनिवार्य कर दिया गया है। पैन कार्ड की उपयोगिता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि आयकर विभाग ने इसे आधार से लिंक करना भी अनिवार्य किया है। पैन कार्ड हमारी पहचान का भी एक जरूरी दस्तावेज बन गया है।
ऐसे कर पैन कार्ड की पहचान
- आपको सबसे पहले इनकम टैक्स विभाग के ई-फाइलिंग पोर्टल पर जाना होगा।
- यहां पर आपको सीधी तरफ ऊपर की ओर ‘वेरीफाई योर पैन डिटेल्स' के लिंक पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद में यूजर्स को पैन कार्ड की डिटेल भरनी होगीं।
- इसमें आपको पैन नंबर, पैन कार्ड होल्डर का पूरा नाम, उसकी जन्मतिथि आदि की जानकारी दी जाएगी।
- सही जानकारी भरने के बाद पोर्टल पर मैसेज आएगा कि भरी गई जानकारी आपके पैन कार्ड से मैच करती हैं या नहीं।
- इस तरह आप आसानी से पैन कार्ड की सत्यता का पता लगा सकते हैं।
बढ़ रहे हैं फर्जी पैन कार्ड के मामले
आपके जानकारी के लिए बता दें कि देशभर में इन दिनों पैन कार्ड से जुड़े फर्जी मामले सामने आए हैं। ऐसे में अपने पैन कार्ड की सत्यता की जानकारी होना सबसे जरूरी है। देश में इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की ओर से जारी किए गए पैन कार्ड की जांच करना भी जरूरी है।
ऑनलाइन इंस्टेंट ऐसे बनवाएं पैन कार्ड
सबसे पहले बता दें कि 10 मिनट में पैन कार्ड बनवाने के लिए आपको ऑनलाइन इंस्टेंट पेन कार्ड के लिए एप्लाई करना होगा। आपको होम पेज पर ई-फाइलिंग पोर्टल पर जाना होगा। इसके बाद आपको क्विक लिंक्स सेक्शन में जाना होगा। इंस्टेंट पैन आधार के माध्यम से पर क्लिक करें। यहां आप गेट न्यू पैन पर क्लिक करें। एप्लाई के बाद अपना आधार नंबर दर्ज करके कैप्चा डालना होगा। इसके बाद आपके रजिस्टर्ड मोबाइल फोन नंबर पर ओटीपी आएगा, जिसके बाद वो ओटीपी भरनी होगी, जो आपके आधार को वैरिफाई करेगी।जिसके बाद आपको इंस्टटेंट ई-पेन जारी हो जाएगा। ऑनलाइन इंस्टेंट पेन कार्ड पाने की यह प्रक्रिया 10 मिनट में पूरी हो जाएगी, पूरी प्रोसेस फ्री, आसान और पेपरलेस है। अब आप चैक स्टेटस/डाउनलोड पैन पर आधार नंबर सबमिट करके पीडीएफ फोरमेट में अपना पेन डाउनलोड कर सकते हैं। अगर आधार डेटाबेस के साथ आपकी ई-मेल आईडी रजिस्टर्ड है, तो आपके ई-मेल पर भी पीडीएफ फोरमेट में आपको पेन भेज दिया जाएगा।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications